पाकिस्तान के बॉलिंग कोच नॉफ्के छोड़ेंगे टीम:एशियन गेम्स आखिरी असाइनमेंट होगा; नीदरलैंड के हेड कोच बने
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच एशले नॉफ्के ने पद छोड़ने का फैसला किया है। एशियन गेम्स 2026 उनका आखिरी असाइनमेंट होगा। इसके बाद वे नीदरलैंड की पुरुष टीम के हेड कोच का पद संभालेंगे। रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन (KNCB) ने नॉफ्के को दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया है। उनका करार 2028 के अंत तक रहेगा। उनका पहला बड़ा काम नीदरलैंड को 2027 वनडे वर्ल्ड कप और 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन के लिए तैयार करना होगा। वह रयान कुक की जगह लेंगे, जिन्होंने परिवार को ज्यादा समय देने के लिए पद से हटने का फैसला किया है। पिछले साल पाकिस्तान से जुड़े नॉफ्के अभी पाकिस्तान के एशियन गेम्स अभियान का हिस्सा हैं। पाकिस्तान की पुरुष टीम 28 सितंबर से टूर्नामेंट में उतरेगी और क्वार्टरफाइनल स्टेज से अभियान शुरू करेगी। नॉफ्के मई 2025 में टीम के सपोर्ट स्टाफ से जुड़े थे। उस समय माइक हेसन को व्हाइट-बॉल हेड कोच बनाया गया था और नॉफ्के को बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी दी गई थी। PCB ने नया बॉलिंग कोच तलाशना शुरू किया नॉफ्के के जाने के बाद PCB ने नए बॉलिंग कोच के लिए आवेदन मांगे हैं। बोर्ड ने पद के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। उम्मीदवार के पास कम से कम लेवल-3 क्रिकेट कोचिंग एक्रेडिटेशन होना जरूरी है। इसके अलावा एलीट क्रिकेटर्स या नेशनल/इंटरनेशनल टीम के साथ समान भूमिका में कम से कम 5 साल का अनुभव मांगा गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर 2026 है। इंग्लैंड दौरे में टेस्ट बॉलिंग की जिम्मेदारी भी मिली थी नॉफ्के की भूमिका सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट तक सीमित नहीं रही। सितंबर 2026 में इंग्लैंड दौरे के दौरान उन्हें टेस्ट टीम के लिए अंतरिम बॉलिंग कोच की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी। यह बदलाव इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट हारने के बाद हुआ था। PCB ने टेस्ट बॉलिंग कोच उमर गुल को हटाया और नॉफ्के को बाकी सीरीज के लिए जिम्मेदारी दी। हालांकि पाकिस्तान तीसरा टेस्ट भी हार गया और इंग्लैंड ने सीरीज 3-0 से जीत ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 इंटरनेशनल मैच खेले 49 साल के नॉफ्के खुद ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने एक वनडे और दो टी-20 इंटरनेशनल खेले। उनका घरेलू क्रिकेट करियर काफी लंबा रहा। उन्होंने क्वींसलैंड और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड की चार काउंटी टीमों- डरहम, मिडिलसेक्स, ग्लॉस्टरशायर और वॉर्सेस्टरशायर के लिए खेला। वह 2008 में IPL के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी खेले थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नॉफ्के के नाम 3,766 रन और 386 विकेट हैं। वह एक सीजन में 500 से ज्यादा रन और 50 विकेट लेने वाले सिर्फ तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में शामिल हैं। महिला और पुरुष दोनों क्रिकेट में कोचिंग का लंबा अनुभव पाकिस्तान के सपोर्ट स्टाफ में लगातार बदलाव
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में चार्जशीट दाखिल, जानकारी मिलते ही वकीलों में आक्रोश; बार की बैठक बुलाई
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में चार्जशीट दाखिल, जानकारी मिलते ही वकीलों में आक्रोश; बार की बैठक बुलाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama









