Responsive Scrollable Menu

ठेकेदार का बिल पास करने व सिक्योरिटी डिपोजिट वापस करने उप यंत्री ने ली रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण खंडवा में पदस्थ उप यंत्री को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, बेख़ौफ़ उप यंत्री ने रिश्वत की राशि अपने कार्यालय में ली लेकिन उसे मालूम नहीं था वो जाल में फंस चुका है, लोकायुक्त पुलिस ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम धूलवाडा तहसील सनावद जिला खरगोन के रहने वाले लखन राठौर ने एक शिकायती आवेदन कार्यालय में दिया था जिसमें उन्होंने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण खंडवा में पदस्थ सब इंजीनियर पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाये थे।

बिल भुगतान करने के बदले मांगी 55000/- रुपये रिश्वत 

लखन राठौर ने बताया कि वो ठेकेदारी का काम करता है उसने एनव्हीडीए पुनासा जिला खण्डवामें चौकीदार कक्ष एवं जनरेटर कक्ष बनाने का ठेका वर्ष 2024 में लिया था। उसने ये कार्य  लगभग एक वर्ष में पूर्ण कर लिया और कार्य के भुगतान के लिए एनव्हीडीए कार्यालय पुनासा में बिल जमा किये। उसे लगभग 13 लाख का भुगतान प्राप्त हो चुका है शेष राशि का भुगतान एवं जमा की गई सिक्योरिटी डिपोजिट की राशि उसे वापस करने के बदले उप यंत्री अशोक गौतम 55,000/- रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

14000/- रुपये लेते उप यंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार 

शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान आरोपी सब इंजीनियर ने ठेकेदार राठौर से 55,000/- रुपये रिश्वत की मांग की। रिश्वत मांगने का सबूत मिलने के बाद ट्रैप प्लान की गई और आज इंदौर से एक टीम खंडवा पहुंची उप यंत्री अशोक गौतम को उसके कार्यालय के तकनीकी कक्ष में शिकायतकर्ता ठेकेदार से 14000/- रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

रिश्वत मांगने वाले की यहाँ करें शिकायत 

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर राजेश सहाय ने लोगों से अपील है की इंदौर संभाग में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करने पर लोकायुक्त पुलिस इंदौर कार्यालय मोती बंगला, एम.जी. रोड इंदौर-452007 पर  एवं फोन नंबर 0731-2533160, 0731-2430100 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Continue reading on the app

विपक्ष के दोहरे रवैये पर संबित पात्रा का हमला: SIR मुद्दे पर बात न हो तो तानाशाही, बात हो तो ऐतराज!

विपक्ष के दोहरे रवैये पर संबित पात्रा का हमला: SIR मुद्दे पर बात न हो तो तानाशाही, बात हो तो ऐतराज!

Continue reading on the app

  Sports

Women’s UPL 2026: देहरादून वॉरियर्स बनी उत्तराखंड प्रीमियर लीग की चैंपियन, फाइनल में मसूरी क्वींस को दी मात

Women's UPL 2026: विमेंस उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच देहरादून वॉरियर्स और मसूरी क्वींस की टीमें के बीच खेला गया. इस मैच में देहरादून वॉरियर्स ने 15 रनों से बाजी मारी. Fri, 25 Sep 2026 00:03:09 +0530

  Videos
See all

Protests in Madrid as 87-year-old woman forcibly evicted. #Madrid #Protests #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T20:30:28+00:00

Weather News Today | 4 राज्यों में होगी भयंकर बारिश? | IMD Alert | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T20:30:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers