Responsive Scrollable Menu

Pitru Dosh 2026 Upay: सपने में बार-बार आते हैं पूर्वज? जानें पितृ दोष से जुड़े दिखने वाले संकेत और उपाय

Pitru Dosh 2026 Upay: पितृपक्ष 2026 का प्रारंभ 26 सितंबर 2026 शनिवार को हो रहा है. पितृपक्ष का अर्थ है वह पखवाड़ा जब हम शांत मन से अपने पितरों की आराधना और पूजा कर सके. पितृपक्ष का समय हिंदू धर्म में प्रमुख माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान हमारे पूर्वज धरती पर वास करने आते हैं. जब हम उन्हें मोक्ष प्रदान करने के लिए श्राद्ध व तर्पण देते हैं तो वह लोग भी प्रसन्न होकर हमें आशीर्वाद देते हैं. इसके बाद पूर्वज सीधे विष्णु धाम चले जाते हैं. पितृपक्ष के समय कई बार हमारे पूर्वज या दिवंगत मात-पिता सपने में आते हैं. इसे कई बार शुभ तो कई बार अशुभ संकेत माना जाता है. आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में और उपाय भी.

सपने में क्यों आते हैं पूर्वज?

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यदि पितृपक्ष के दौरान यदि माता-पिता या पूर्वज सपने में आ रहे हैं तो निश्चित ही वे कुछ कहना चाह रहे हैं. अगर पूर्वज दुखी दिखाई दे रहे हैं तो यानी कि वे आपसे नाराज है. दरअसल, पितृपक्ष में जब वे धरती पर वास करने आते हैं तो अपने परिवारजनों से मिलने आते हैं और उनसे तर्पण की इच्छा रखते हैं. इसलिए, पितृपक्ष में  तर्पण करने के साथ-साथ अतिथि सत्कार करना, कौवे, गाय और कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए. ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है. पितृ भी प्रसन्न होते हैं.

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026 Date: कब शुरू होगा पितृपक्ष? जानें तर्पण से लेकर श्राद्ध की तिथियां

गर्भवती महिला के सपने में पूर्वजों का आना...

यदि आपके घर में कोई गर्भवती महिला है और उसे पितृपक्ष में किसी पूर्वज का सपना बार-बार आ रहा है तो इसका मतलब माना जाता है कि उस महिला की कोख से जो बच्चा जन्म लेने वाला है, उसके अंदर उस पूर्वज का थोड़ा सा अंश या गुण भी सम्मिलित होगा. अगर सपने में इन्हें दिवंगत माता-पिता दिख रहे हैं तो वह और भी ज्यादा शुभ माना जाता है. इसका मतलब है कि आप जो काम कर रहे हैं, उन्हें उसमें तरक्की मिलेगी और आपका सम्मान बढ़ेगा.

सिर पर हाथ फेरते हुए पूर्वज

पितृपक्ष के दौरान दिवंगत माता-पिता या पूर्वज आपके सपने में आए हैं और आपके सिर पर हाथ फेर रहे हैं तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है. इसलिए, इसका मतलब है कि आपके पितर आपसे काफी प्रसन्न है और आप पर उनका पूरा आशीर्वाद है.

भूखे या बीमार पूर्वज

माना जाता है कि पितृपक्ष में अगर आपके सपने में आपके पूर्वज दुखी, बीमार और भूखे-प्यासे दिख रहे हैं तो यानी वे बिल्कुल भी तृप्त नहीं है. उन्हें शांति नहीं मिली है और उनकी मुक्ति का मार्ग रुका हुआ है. इसलिए, वे आपसे तर्पण व श्राद्ध की कामना कर रहे हैं.

पितृ दोष से जुड़े माने जाने वाले कुछ संकेत

ज्योतिषीय मान्यताओं में पितृ दोष से जुड़े कुछ संकेत इस प्रकार बताए जाते हैं-

  • बार-बार पूर्वजों या मृत परिजनों के सपने आना
  • परिवार में बिना स्पष्ट कारण बार-बार परेशानियां बनी रहना
  • विवाह में लगातार देरी या बाधा आना
  • संतान प्राप्ति से जुड़ी परेशानियां होना
  • परिवार में आपसी कलह बढ़ना
  • काम-धंधे या नौकरी में बार-बार रुकावट आना
  • किए गए प्रयासों के बावजूद अपेक्षित सफलता न मिलना

पितृदोष में करें ये अचूक उपाय

तर्पण करें

पितृपक्ष में रोजाना सुबह दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जल अर्पित करें. जल में काले तिल, जौ और कुशा मिलाकर तर्पण करें.

पंचभोग

भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे, कुत्ते और चींटी के लिए भी निकालें. पितृपक्ष के दौरान इसे पंचभोग कहा जाता है और कहते हैं कि ये पूर्वजों के संदेशवाहक है.

दान-पुण्य

किसी जरूरतमंद को या गरीब व्यक्तियों को भोजन करवाएं. इस दौरान आप इन्हें वस्त्र, अन्न तथा अन्य चीजों का भी दान कर सकते हैं. इनका दान पूर्वजों के नाम पर किया जाता है.

दीप जलाएं

पितृपक्ष में संध्या के समय घर के दक्षिण कोने में और तुलसी पौधे के पास सरसों के तेल का दीया जलाना चाहिए. 

श्राद्ध और पिंडदान करें

पितृपक्ष में पूर्वजों की मृत्यु तिथि पर उनका श्राद्ध कर्म और सामर्थ्य के अनुसार पिंडदान करना चाहिए.

शिव जी की पूजा

पितृपक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए शिव जी की पूजा करनी चाहिए. आप उनके  समक्ष महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- Shradh 2026 Dates: पितृ पक्ष 2026 की सभी तिथियों की पूरी लिस्ट, देखें श्राद्ध कैलेंडर

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Continue reading on the app

सरकार ने पिछले 12 वर्षों में 23,000 से अधिक पदोन्नतियों को मंजूरी दी : डॉ. जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि सरकार की ओर से पिछले 12 वर्षों में 23,000 से अधिक पदोन्नतियां की जा चुकी हैं। कर्मचारियों को प्रेरित रखने और प्रशासन के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए समय पर करियर में प्रगति महत्वपूर्ण है।

केंद्रीय सचिवालय समूह-सी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कैरियर उन्नति, कैडर समीक्षा और सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) सहित कई मुद्दे पर चर्चा की।

सिंह ने प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों को कार्य-अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए तत्पर है ताकि वे प्रेरित रहें और अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभा सकें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें भले ही अलग-अलग हों लेकिन उनकी समस्याओं का उचित प्रक्रिया के माध्यम से समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा और कैडर से संबंधित मामलों पर कर्मचारियों से प्राप्त सुझाव महत्वपूर्ण हैं और इन्हें संबंधित अधिकारियों के समक्ष निरंतर प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने पदोन्नति संबंधी मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में 23,000 से अधिक पदोन्नतियां की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को प्रेरित रखने और प्रशासन के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए समय पर करियर में प्रगति महत्वपूर्ण है।

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के मुताबिक, इस बैठक केंद्रीय सचिवालय के अंतर्गत आने वाले 135 मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में कार्यरत 8,000 से अधिक ग्रुप-सी कर्मचारियों के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. सिंह के समक्ष अपने सदस्यों की सेवा शर्तों और करियर में प्रगति से संबंधित चिंताओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

मंत्रालय ने आगे कहा कि हाल के वर्षों में सरकार ने केंद्रीय सचिवालय सेवाओं में बड़े पैमाने पर पदोन्नति अभियान चलाए हैं। दिसंबर 2025 में यह बताया गया कि अकेले 30 जून, 2022 को 8,000 से अधिक पदोन्नतियां की गईं, जबकि 2022 और 2024 के बीच विभिन्न ग्रेडों में 16,200 से अधिक पदोन्नति आदेश जारी किए गए थे।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Live Updates: सलमान खान और सतनाम सिंह ने जीता मेडल, रोइंग में भारत का कमाल

Asian Games 2026 Live Updates: एशियन गेम्स 2026 का आज 5वां दिन है. भारतीय खिलाड़ियों की नजर ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने पर रहने वाली है. Thu, 24 Sep 2026 06:03:15 +0530

  Videos
See all

Viral Video: सुबह सुबह महिला से बदसलूकी, वायरल VIDEO पर बवाल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T00:40:07+00:00

DJ पर नाचने को लेकर में युवती से मारपीट का VIDEO वायरल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T00:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers