Responsive Scrollable Menu

आयुष सेवाओं को डिजिटल पंख, हर जिले में आयुष मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज : केशव मौर्य

आयुष सेवाओं को डिजिटल पंख, हर जिले में आयुष मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज : केशव मौर्य

Continue reading on the app

इंडिया U-19 ने ऑस्ट्रेलिया U-19 को 6 विकेट से हराया:तीसरे अनऑफिशियल वनडे में लक्ष्य रायचंदानी का नाबाद शतक, आर्यवीर सहवाग ने 34 रन बनाए

इंडिया U-19 ने राजकोट में खेले गए तीसरे अनऑफिशियल वनडे में ऑस्ट्रेलिया U-19 को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम ने यह श्रृंखला 3-0 से जीत ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवर में 254 रन पर सिमट गई। जवाब में इंडिया U-19 ने 41.2 ओवर में 4 विकेट खोकर टारेगट हासिल कर लिया। भारत के लिए कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 106 गेंद पर नाबाद 110 रन बनाए। वहीं पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने 34 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेड हॉलिक और नील पटेल की फिफ्टी ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेड हॉलिक ने 88 गेंद पर 87 रन बनाए। नील पटेल ने 71 गेंद पर 51 रन की पारी खेली। ब्लेक कैटल ने 31 गेंद पर 38 रन बनाए। भारत के लिए मोहित उलवा और मनाल चौहान ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए। आर्यन सावसानी को एक विकेट मिला। इंडिया U-19 ने 175 रन पर 4 विकेट गंवाए जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर लक्ष्य और आर्यवीर ने पहले विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। आर्यवीर मैथ्यू पिट्ज की गेंद पर कैच आउट हुए। वीके विनीत भी 10 रन पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कुशाग्र ओझा ने लक्ष्य के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 85 रन जोड़े।कुशाग्र 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके तुरंत बाद अर्जुन राजपूत बिना खाता खोले बोल्ड हो गए। भारत ने 175 रन पर चौथा विकेट गंवाया। लक्ष्य-रजत ने 80 रन की नाबाद साझेदारी कर जीत दिलाई इसके बाद लक्ष्य और रजत बघेल ने पारी संभाली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 80 रन की नाबाद साझेदारी की। लक्ष्य ने 110 रन की पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए। रजत 34 गेंद पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 41.2 ओवर में 255 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: भारत का आज का शेड्यूल 24 सितंबर; मेडल्स की हो सकती है बौछार

Asian Games 2026 India Full schedule: भारत रोइंग और कैनो स्प्रिंट में भी कई मेडल रेस में हिस्सा लेगा। शूटिंग में दो तरह से मेडल मिलते हैं, जिसमें पुरुषों की 10m एयर पिस्टल और स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट शामिल हैं। Thu, 24 Sep 2026 06:07:06 +0530

  Videos
See all

Saudi-Houthi War: सऊदी-हूती में होगा युद्ध? बढ़ा तनाव, क्या छिड़ेगी भयंकर जंग! Yemen Crisis | Red #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T02:00:16+00:00

Iran Inflation Crisis: ईरान में महंगाई से मचा त्राहिमाम! खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान पर! Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T02:00:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers