Responsive Scrollable Menu

Karwa Chauth 2026 Date: कब है करवा चौथ 2026? नोट करें सही तिथि, समय और पूजन विधि

Karwa Chauth 2026 Date: हिंदू धर्म में पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा जाता है. ऐसे कई उपवास है, जैसे तीज और वट-सावित्री का व्रत. इसी प्रकार करवा चौथ भी सुहागिनों के बीच एक प्रमुख पर्व माना जाता है. सुहागिन महिलाएं इस व्रत को रखती है ताकि अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन में सुख की कामना करती हैं. इस व्रत के दिन महिलाएं सूर्योदय के साथ व्रत रखा जाता है और चंद्रमा निकलने तक व्रत रखा जाता है. इस दिन शाम को पूजा करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है. करवा चौथ पर पति का तिलक करने के बाद वे पत्नी को पानी पिलाते हैं. इसके साथ उनका व्रत भी तोड़ा जाता है. चलिए जानते हैं साल 2026 में करवा चौथ का व्रत किस दिन रखा जाएगा, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और चंद्रमा कब दिखने वाला है, सब कुछ विस्तार से पढ़ें.

करवा चौथ 2026 कब है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा. हर साल यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है. पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर की रात 1 बजकर 6 मिनट पर प्रारंभ हो रही है और 29 अक्टूबर 2026 को रात 10:09 पर समाप्त होगी. इसी कारण से करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा. इस दिन महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले ही सरगी खाकर व्रत रखती है. इसके बाद पूरे दिन बिना अन्न और जल के व्रत किया जाता है. रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पूरा किया जाता है.

ये भी पढ़ें- Ganesh Visarjan 2026: 24 या 25 सितंबर, कब होगा बप्पा का विसर्जन? यहां दूर करें डेट का कन्फ्यूजन

करवा चौथ 2026 का पूजा मुहूर्त

करवा चौथ की पूजा शाम के समय होती है. साल 2026 में करवा चौथ की पूजा के लिए शुभ समय शाम 5 बजकर 38 मिनट से लेकर 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इस समय संध्या पूजन और कथा का पाठ किया जा सकता है.

करवा चौथ की कथा का पाठ कब करना चाहिए?

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, करवा चौथ की कथा का पाठ शाम के समय यानी प्रदोष काल में किया जाता है. यह दोपहर के बाद का पूजा का समय होता है. इस समय सभी व्रत रखने वाली महिलाएं और शाम को इक्ट्ठा होकर करवा माता का पूजन करती है. सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें. इसके बाद कथा का पाठ करें. अगर आप दिन में कथा सुनती हैं, तो कथा के बाद लोटे का जल सूर्यदेव को अर्पित करना चाहिए. वहीं, शाम को पूजा के वक्त कथा सुनने के बाद चंद्रमा निकलने पर चंद्रमा को अर्घ्य दें.

करवा चौथ 2026 का चंद्रोदय का समय?

करवा चौथ के उपवास में चंद्रमा का खास महत्व होता है. व्रत रखने वाली महिलाएं चंद्रमा दर्शन और अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं. 29 अक्टूबर 2026 को चंद्रमा रात करीब 8 बजकर 17 मिनट पर दिखाई देगा. वैसे तो चंद्रमा उदय होने का समय सभी शहरों का अलग-अलग हो सकता है. इसलिए, व्रत रखने वाली महिलाओं को अपने शहर के अनुसार, चंद्रोदय का समय देखकर व्रत खोलना चाहिए. चंद्रमा निकलने के बाद महिलाएं छलनी में चंद्र देव के दर्शन करती हैं. फिर चंद्रमा को जल अर्पित करती है.

करवा चौथ की पूजन विधि

करवा चौथ के दिन पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करना है. इसके बाद पूजा करके व्रत का संकल्प लेना चाहिए. इस दिन सूर्योदय से पहले सरगी खाएं और फिर व्रत रखना शुरू करें. इसके बाद दिनभर भगवान का ध्यान करते रहे. शाम के समय पूजा स्थल की साफ-सफाई करें और पूजा की तैयारियां करें. भगवान गणेश और कार्तिकेय की भी पूजा करें. करवा पूजन के बाद दीपक जलाएं. फिर कथा का श्रवण करें. कई महिलाएं करवा चौथ पर करवा घुमाने वाली रस्म भी करती हैं. पूजा समाप्त होने के बाद चंद्रमा निकलने का इंतजार करना चाहिए. चंद्रमा निकलने के बाद परंपरागत करवा चौथ की रस्में निभाएं. छलनी में चंद्रमा दर्शन करें और पति के भी छलनी से दर्शन करें. इसके बाद पति अपनी पत्नी को पानी पिलाते हैं. इस तरह करवा चौथ का व्रत पूरा होता है. 

जानें करवा चौथ का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास को बढ़ाता है. इस दिन महिलाएं माता पार्वती की भी पूजा करते हैं और अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना करते हैं. माता पार्वती अखंड सौभाग्य की देवी मानी जाती है. इसलिए, करवा चौथ के दिन माता पार्वती की पूजा करें. वे आपको सुहाग और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देती है.

करवा चौथ की पूजन सामग्रियां

  • करवा और ढक्कन
  • मीठा करवा
  • छलनी
  • पूजा थाली
  • दीपक
  • बाती
  • अक्षत
  • रोली
  • करवा माता का चित्र
  • अनाज
  • धूप
  • कपूर
  • कलावा
  • सींक
  • जल का लोटा
  • फल- 5 प्रकार के
  • मिठाइयां
  • व्रत कथा की पुस्तक
  • दक्षिणा

सोलह श्रृंगार की सामग्रियां

सिंदूर, महावर, मेहंदी, चूड़ियां, बिंदी, कांच व लाख के कंगन. इसके साथ लाल चुनरी. हरे या लाल रंग के नए वस्त्र. बिछिया, मंगलसूत्र, मांग टीका, और नथ. कंघा, शीशा और इत्र.

ये भी पढ़ें- Guru-Mangal Yuti 2026: अक्टूबर में मंगल-गुरु की युति के बनेगा नीचभंग योग, 4 राशियों को मिलेगा लाभ

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

Video: अमेरिका में जयशंकर की दो टूक, वैश्विक संकटों के बीच ग्लोबल साउथ को एकजुट होने का दिया संदेश

UNGA Meeting: विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने वैश्विक अनिश्चितताओं, भू-राजनीतिक तनावों और सप्लाई चेन में आती रुकावटों पर चिंता जताते हुए विकासशील देशों (ग्लोबल साउथ) की एकजुटता पर बल दिया है. उन्होंने UNGA मीटिंग में कहा कि पुराने अंतरराष्ट्रीय संस्थान आज की सच्चाइयों को नहीं दर्शाते, जिससे संकट का सबसे बड़ा असर झेलने वाले देश ही निर्णय लेने की प्रक्रिया में पीछे छूट जाते हैं.

डॉ. जयशंकर ने 7 मुख्य प्राथमिकताएं पर बात की हैं-

  1. सप्लाई चेन और फाइनेंस में रुकावटों का विरोध.
  2. ऊर्जा सुरक्षा से राजनीतिक खिलवाड़ की रोकथाम.
  3. अनाज और उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति.
  4. औद्योगिकीकरण और उत्पादन क्षमता का अधिकार.
  5. समुद्री सीमाओं और नाविकों की सुरक्षा.
  6. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से पैदा होती डिजिटल खाई को रोकना.
  7. वैश्विक निर्णयों में ग्लोबल साउथ की सीधी भागीदारी.

उन्होंने ISA जैसी हरित पहलों को अपनाने, आपस में तकनीक साझा करने और UN में तत्काल सुधारों की मांग पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें- दिल्ली SIR वोटर लिस्ट का बड़ा खुलासा: चांदनी चौक के बूथ नंबर 38 से 729 में से 728 वोटरों के नाम कटे, बचा सिर्फ 1 मतदाता

 

Continue reading on the app

  Sports

IND U19 vs AUS U19: लक्ष्य रायचंदानी के शतक से दहला ऑस्ट्रेलिया, भारत ने जीता तीसरा वनडे, कंगारुओं का क्लीन स्वीप

IND U19 vs AUS U19: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम को वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 6 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ भारत ने सीरीज क्लीन स्वीप कर ली. Wed, 23 Sep 2026 16:59:25 +0530

  Videos
See all

Baba Ramdev News : 'हम नशेड़ी,गंजेड़ी, भंगेड़ी साधु नहीं'... #babaramdev #ramdevbaba #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:39:40+00:00

Bengal Ki Badi Khabar LIVE | 23 Sep 2026 | Mamata Banerjee | UCC in Bengal | Suvendu Adhikari | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:36:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers