दिल्ली SIR वोटर लिस्ट का बड़ा खुलासा: चांदनी चौक के बूथ नंबर 38 से 729 में से 728 वोटरों के नाम कटे, बचा सिर्फ 1 मतदाता
देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र स्थित बूथ नंबर 38 (विजय घाट इलाका) की एसआईआर (SIR) मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल हुआ है. इस बूथ पर पंजीकृत कुल 729 मतदाताओं में से 728 के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जिसके बाद अब इस पूरे बूथ पर केवल एक ही मतदाता शेष रह गया है. न्यूज़ नेशन की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, यह इलाका लाल किले के ठीक पीछे विजय घाट और यमुना नदी से सटा हुआ बाढ़ग्रस्त क्षेत्र (ओजोन) है. लगभग एक वर्ष पूर्व आई बाढ़ और सरकारी अभियानों के तहत इस क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों एवं झुग्गियों को हटा दिया गया था.
इसके अलावा, लाल बहादुर शास्त्री की समाधि (विजय घाट) के आसपास किए गए अतिक्रमण को भी खाली कराया गया था. स्थान खाली होने के कारण यहां रहने वाली विशाल आबादी तितर-बितर हो गई और आधिकारिक रूप से अधिकांश लोगों को 'स्थान परिवर्तित' श्रेणी में डाल दिया गया.
बरसों से यहां निवास कर रहे स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पीढ़ियों से इसी बूथ पर अपना मतदान करते आए थे. आशियाना टूटने के बाद अब उनसे मतदान का संवैधानिक अधिकार भी छिन गया है. पीड़ित निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द कहीं स्थायी रूप से बसाया जाए और उनके वोटर आईडी कार्ड को पुनः बहाल किया जाए.
नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस सावित्री श्रीधरन का हुआ निधन, मलयालम इंडस्ट्री में फैली शौक की लहर
मलयालम इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस सावित्री श्रीधरन का निधन हो गया है. उन्होंने एक्ट्रेस 85 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. वह काफी लंबे स मय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थी. उनके निधन के बाद इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है. इसके साथ ही इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार और फैंस उनके निधन पर दुख जता रहे हैं. साथ ही उन्हें श्रद्धाजंलि भी रहे हैं. बता दें कि वह नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. उन्हें ये सम्मान साल 2018 में आई फिल्म 'सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया' (Sudani from Nigeria) में शानदार एक्टिंग के लिए मिला था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










