Responsive Scrollable Menu

वकील से मारपीट के आरोप के बाद बड़ा एक्शन, जहांगीराबाद TI समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

भोपाल: जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट के आरोप के बाद भोपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजन सिंह अहिरवार के साथ आरक्षक यश लखेरा और रामस्वरूप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की प्रारंभिक जांच भी शुरू कर दी गई है, जिसकी रिपोर्ट सात दिन में देनी होगी।

मामला सोमवार देर रात का है। आरोप है कि वकील राकेश रावल ने वैकल्पिक रास्ते के बारे में पूछा था, इसी दौरान पुलिस से उनकी बहस हो गई। इसके बाद उन्हें जहांगीराबाद थाने ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के विरोध में देर रात ही बड़ी संख्या में वकील थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर घेराव किया।

कोर्ट के सामने चक्का जाम, फिर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

मंगलवार को वकीलों का विरोध जारी रहा। बड़ी संख्या में वकील भोपाल कोर्ट के सामने सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि थाना प्रभारी और मारपीट में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इसके बाद थाना प्रभारी राजन सिंह अहिरवार और आरक्षक यश लखेरा व रामस्वरूप को निलंबित कर दिया गया। तीनों को निलंबन के दौरान रक्षित केंद्र भोपाल से संबद्ध किया गया है। मामले की प्रारंभिक जांच सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज संभाग को सौंपी गई है और सात दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।

इधर, राजन सिंह अहिरवार के निलंबन के बाद अपराध शाखा में पदस्थ निरीक्षक हरिकिशन लोहिया की जहांगीराबाद थाने में अस्थायी तैनाती की गई है।

 

 

जितेंद्र यादव, भोपाल

Continue reading on the app

मेडल जीतने के बाद मीराबाई ने किसके साथ की मीटिंग, क्या है उसका ओलंपिक 2028 से कनेक्शन

mirabai chanu medal: मीराबाई चानू के लिए एशियन गेम्स में पदक जीतने का यह उनका आखिरी मौका है. इसके बाद उनका लक्ष्य वजन बढ़ाकर लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में 53 किग्रा वर्ग में उतरना है. वहां उनकी तैयारी और फोकस पूरी तरह बदल जाएगा. ऐसे में यह उनके लिए सचमुच 'अब नहीं तो कभी नहीं' वाला मौका था.

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल खुशकिस्मत हैं कि उनके पास रोहित-विराट हैं… कोच गौतम गंभीर ने ऐसा क्यों कहा?

Gautam Gambhir On Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने शुभमन गिल की कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है. इसके साथ-साथ उन्होंने गिल को खुशकिस्मत भी बताया है. Wed, 23 Sep 2026 23:14:30 +0530

  Videos
See all

DJ पर नाचने को लेकर में युवती से मारपीट का VIDEO वायरल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T00:45:13+00:00

Mall Road पर पति पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T00:35:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers