Responsive Scrollable Menu

गनमास्टर जी9 का गाना ‘अफसाना बनाया आपने’ रिलीज, पर्दे पर फिर लौटी आइकॉनिक जोड़ी

इमरान हाशमी की फिल्म गन मास्टर जी 9 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बड़े पर्दे के जरिए इमरान ने हमेशा अपने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। यही वजह है कि उनके किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर होती है। उनकी यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि एक बार फिर इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी की वापसी हो रही है।

दरअसल, इस फिल्म के हीरो तो इमरान हाशमी हैं। लेकिन उन पर जो गाने फिल्माए गए हैं, वह हिमेश रेशमिया ने गाए है। अब हाल ही में दर्शकों के लिए फिल्म का पहला गाना अफसाना बनाया आपने रिलीज कर दिया गया है। चलिए जान लेते हैं कि ये कैसा गाना है।

रिलीज हुआ अफ़साना बनाया आपने

इमरान हाशमी ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी फिल्म के पहले गाने अफसाना बनाया आपने का टीजर रिलीज कर गाने के बारे में जानकारी दी थी। इसे 23 सितंबर यानी आज रिलीज कर दिया गया है। गाने में इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा की झलक देखने को मिल रही है।

वापस लौटी आइकॉनिक जोड़ी

इस फिल्म के जरिए दर्शकों के बीच परफेक्ट आईकॉनिक एक्टर और सिंगर की जोड़ी वापस लौट गई है। हिमेश रेशमिया और इमरान हाशमी के पिछले गाने पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। इस गाने को भी अच्छा रिस्पांस करने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि यह दोनों कलाकार इसके पहले आशिक बनाया आपने, गुड बाय बेड बॉय, अक्सर, दिल दिया है जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh)

कब आएगी फिल्म

फिल्म की रिलीज की बात करें तो रोमांटिक एक्शन ड्रामा गनमास्टर जी 9 दुनिया भर के सिनेमाघर में 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। आवारापन 2 के साथ इमरान ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई। अब उनकी इस फिल्म से भी मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं।

Continue reading on the app

देश का वो अनोखा गांव, उल्टा घर-उल्टी गाड़ी, हवा में उड़ती साइकिल, 50 तरह का खाना फ्री

Unique Village in Haryana : कुछ अलग करने का जज्बा हो तो मंजिल अपने आप मिल जाती है. हरियाणा के एक युवक ने कुछ इसी तरह का जज्बा दिखाते हुए उल्टा घर बना दिया. इस अनोखे फार्म हाउस में हवा में उड़ती साइकिल भी नजर आती है. सोफे-कार सब कुछ उल्टे लटके नजर आते हैं. इतना ही नहीं, यहां पर DJ प्रोग्राम और 50 तरह का खाना भी फ्री है. इस फॉर्म हाउस के कोने-कोने में राजस्थान-हरियाणा की संस्कृति की अनूठी झलक दिखाई पड़ती है. उल्टे घर वाला यह अनोखा फॉर्म हाउस कहां पर है, यहां 50 तरह के व्यंजन फ्री क्यों मिलते हैं, सोफे-कार के उल्टे लटके होने की पीछे की कहानी क्या है, आइये जानते हैं..........

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका की 'रफ्तार' पर ब्रेक! एक साथ 4 पेसर इंजर्ड; कंगारु से कैसे भिड़ेंगे प्रोटियाज  

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट ने टीम की तेज गेंदबाजी की चिंता और बढ़ा दी है।

मफाका के बाहर होने के साथ ही साउथ अफ्रीका के चार प्रमुख तेज गेंदबाज इस अहम सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे। इससे पहले कगिसो रबाडा, ओटनील बार्टमैन और लुंगी एनगिडी भी चोट या फिटनेस संबंधी कारणों से सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अब मफाका भी इस सूची में शामिल हो गए हैं।

मफाका की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को टीम में शामिल किया गया है। विलियम्स ने 2021 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अब तक आठ वनडे मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 16 विकेट हैं और उनका इकॉनमी रेट 5.88 रहा है।

रबाडा, बार्टमैन और एनगिडी भी बाहर
साउथ अफ्रीका ने जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मूल टीम घोषित की थी, तब रबाडा पहले से ही उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद बार्टमैन और एनगिडी चोटिल हो गए। दोनों की जगह डुआन जेनसन और न्कोबानी मोकोएना को टीम में शामिल किया गया था।

अब बदली हुई टीम में मार्को जेनसन और कॉर्बिन बॉश तेज गेंदबाजी के साथ ऑलराउंडर की भूमिका में भी अहम होंगे। जेराल्ड कोएट्जी को भी टीम में जगह मिली है। खास बात यह है कि कोएट्जी ने अपना पिछला वनडे मुकाबला नवंबर 2023 में खेला था।

24 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 24 सितंबर को डरबन में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग और तीसरा मुकाबला 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में होगा।

तेज गेंदबाजों की चोट ने साउथ अफ्रीका की चिंता सिर्फ वनडे तक सीमित नहीं रखी है। टीम को टेस्ट सीरीज में रबाडा और एनगिडी की उपलब्धता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया 3 और 4 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका XI के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगा। इसके बाद 9 अक्टूबर से डरबन में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। दूसरा टेस्ट 18 अक्टूबर से गकेबरहा और तीसरा 27 अक्टूबर से केपटाउन में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, डुआन जानसन, मार्को जानसन, नकोबानी मोकोएना, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, लिज़ाद विलियम्स।

Wed, 23 Sep 2026 17:07:20 +0530

  Videos
See all

6 साल की चीनी बच्ची ने दो बार तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड [Chinese Girl Breaks Women's Rubik’s Cube WR] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:47:35+00:00

Baba Ramdev News : 'हम नशेड़ी,गंजेड़ी, भंगेड़ी साधु नहीं'... #babaramdev #ramdevbaba #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:39:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers