Responsive Scrollable Menu

27 सितंबर को रविवार के दिन भी बैंक खुले रहेंगे:देशभर में 3 दिन की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला; RBI ने दी मंजूरी

देशभर में सभी बैंक इस हफ्ते रविवार को भी खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि RBI ने 27 सितंबर को देश की सभी बैंक शाखाओं, दफ्तरों और एटीएम-लिंक ब्रांचों समेत सभी सर्विसेज को पूरी तरह चालू रखने की मंजूरी दी है। यह कदम यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU की 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए उठाया गया है। हड़ताल से ठीक पहले 26 सितंबर (शनिवार) और 27 सितंबर (रविवार) को विकेंड की छुट्टियां पड़ रही थीं। ऐसे में लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सर्विसेज बाधित होने का खतरा बना हुआ था। सरकार ने नागरिकों की बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय का बयान वित्त मंत्रालय ने कहा कि जनता की जरूरी बैंकिंग जरूरतों पर लंबे समय तक असर न पड़े, इसे सुनिश्चित करने के लिए सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार, 27 सितंबर 2026 को सामान्य रूप से काम करेंगे। रिजर्व बैंक ने सभी शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक ब्रांचों और करेंसी चेस्ट्स को इस दिन पूरी तरह चालू रखने की मंजूरी दी है। यूनियनों से हड़ताल टालने की अपील सरकार ने कहा कि बैंक के ग्राहकों को सुविधा देना हमारी प्राथमिकता है। मंत्रालय ने कहा कि सरकार और बैंक प्रबंधनों ने बैंक यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने की अपील की है। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए गए हैं कि आवश्यक बैंकिंग सर्विसेज बिना किसी रुकावट के जारी रहें। क्या है यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU)? यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) भारत में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के नौ प्रमुख ट्रेड यूनियनों का एक संयुक्त मंच है। यह संगठन बैंक कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, काम के घंटे, पेंशन और अन्य मांगों को लेकर सरकार और बैंक प्रबंधन के साथ बातचीत करता है तथा मांगें पूरी न होने पर हड़ताल का आह्वान करता है।

Continue reading on the app

उधर कोमल रानी संग गोविंदा के अफेयर की चर्चा, इधर पति के प्यार को तड़पीं सुनीता? बोलीं- 'अब शादी का पछतावा...'

हाल में ही गोविंदा रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी के साथ लालबगचा राजा के दर पर पहुंचे, जबकि सुनीता आहूजा ने अकेले ही दर्शन किए. अब इस बीच सुनीता आहूजा का शादी को लेकर रिएक्शन सामने आया है.

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल खुशकिस्मत हैं कि उनके पास रोहित-विराट हैं… कोच गौतम गंभीर ने ऐसा क्यों कहा?

Gautam Gambhir On Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने शुभमन गिल की कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है. इसके साथ-साथ उन्होंने गिल को खुशकिस्मत भी बताया है. Wed, 23 Sep 2026 23:14:30 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | ट्रंप को पेजेश्कियन की खुली चुनौती! #donaldtrump #trumpnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T19:49:24+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | PM के पास हर मंत्री का रिपोर्ट कार्ड #pmmodi #newskipathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T19:58:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers