Responsive Scrollable Menu

Telangana: छात्रा को कार में बैठाया, सुसाइड नोट लिखाया, फिर पिला दिया जहर? ऐसे खुला लेक्चरर का राज

Telangana Crime में 20 साल की इंजीनियरिंग छात्रा अक्षितारानी की मौत की जांच में हत्या का आरोप सामने आया। पुलिस के मुताबिक लेक्चरर नवीन कुमार ने उसे जहर पीने के लिए मजबूर किया और आत्महत्या की कहानी रची। पढ़ें पूरा सच।

Continue reading on the app

IIT स्टूडेंट सुसाइड के बाद डीन से हटाए गए दुल्ला:JEE एडवांस्ड, UCEED एग्‍जाम्स कंडक्‍ट कराते हैं, एक्सीलेंस इन टीचिंग अवार्ड से सम्मानित; जानें प्रोफाइल

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद इस संस्थान के जिस प्रोफेसर की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह सूर्यनारायण दूल्ला हैं। प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला IIT बॉम्बे के ऊर्जा विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं। वे एक दशक से भी ज्यादा समय से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं। उनकी छात्र प्रशासन से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका रही है। वे JEE एडवांस्ड, UCEED और CEED जैसी परीक्षाओं के आयोजन में भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने के लिए जाने जाते हैं। IIT बॉम्बे से पहले बेंगलुरु में की जॉब प्रोफेसर दूल्ला ने IIT बॉम्बे में नौकरी करने से पहले बेंगलुरु में पावर रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंसल्टेंट्स में काम किया। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद में 'मशीन 2 मशीन' के साथ काम किया। बाद में उन्हें IIT बॉम्बे में बतौर प्रोफेसर नौकरी मिली। कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला को 2021 में प्रो. एस.पी. सुखात्मे एक्सीलेंस इन टीचिंग अवार्ड, 2017 में IIT बॉम्बे एक्सीलेंस इन टीचिंग अवार्ड सहित अन्य सम्मानों से नवाजा जा चुका है। IIT बॉम्बे फैकल्टी फोरम के अनुसार, प्रोफेसर दुल्ला संस्थान के फैकल्टी सदस्य बने हुए हैं। उन्हें केवल डीन के पद से अस्थायी रूप से हटाया गया है। सुसाइड केस से कैसे जुड़ा प्रोफेसर का नाम मिड सेमेस्टर एग्जाम के दौरान छात्र साहिल वाकोड़े को मोबाइल फोन में AI का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। उस पर आरोप था कि वो चैट जीपीटी से नकल करके एग्जाम दे रहा था। इस दौरान कोर्स इंस्ट्रक्टर और इनविजिलेटर प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला ने साहिल को पकड़ा। इसकी जानकारी संस्थान के बाकी अधिकारियों को भी दी। इसके बाद छात्र ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने प्रोफेसर दुल्ला पर आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी, एसटी एक्ट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। छात्र के परिवार ने मानसिक उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव के आरोप लगाए हैं। फैकल्टी ने किया सस्पेंशन का विरोध फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच में जुटी हुई है। हालांकि, IIT बॉम्बे के फैकल्टी फोरम ने उनके सस्पेंशन का विरोध किया है। उनका कहना है कि प्रोफेसर ने वही किया जो एक इनविजिलेटर का काम होता है। कई संस्थानों ने उनके समर्थन में रैली भी निकाली है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… IIT बॉम्बे में 7 महीनों में तीसरा स्‍टूडेंट सुसाइड: 5 सालों में 67 IIT स्‍टूडेंट्स ने की आत्‍महत्‍या, सबसे ज्‍यादा IIT खड़गपुर में मुंबई के IIT बॉम्बे में 18 सितंबर 2026 की शाम सेकेंड ईयर के छात्र साहिल वाकोडे ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। साहिल महाराष्ट्र के यवतमाल का रहने वाला था। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

कौन है किम-जोंग-उन के देश की महिला एथलीट, जिसने मीराबाई चानू से छीना एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल

Who is North Korea ri song gum: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने बुधवार को एशियन गेम्स में महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग का सिल्वर मेडल जीता जबकि गोल्ड गया नॉर्थ कोरिया की री सॉन्ग गम के पास, ये उनका लगातार तीसरा एशियन गोल्ड मेडल था. मीराबाई ने अभी तक ओलंपिक से लेकर विश्व चैंपियनशिप में भी पदक जीते थे, लेकिन वह एशियाई खेलों में यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई थी. Wed, 23 Sep 2026 18:06:21 +0530

  Videos
See all

Halla Bol with Anjana Om Kashyap: EC में दरार? 10 महीने में 14 आपत्तियों से मचा घमासान | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T13:10:16+00:00

Election Commission में मतभेद की खबरों पर सियासी घमासान तेज हो गया है | Games of Gaddi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T13:15:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers