दिल्ली समेत उत्तर भारत में अब नहीं होगी बारिश! समय से पहले वापस लौटा दक्षिण-पश्चिम मानसून
Monsoon Updates: मानसून को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार (23 सितंबर) को दिल्ली से वापस लौट गया. जो 2002 के बाद से दिल्ली से मानसून की सबसे जल्दी वापसी है. साल 2002 में मानसून 20 सितंबर को वापस लौट गया था. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ इलाकों से भी मानसून की वापसी हो गई है.
इन इलाकों से भी हुई मानसून की वापसी
IMD ने बताया कि मनसून की वापसी की रेखा अब गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुज़फ़्फ़रनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया जैसी जगहों से गुजर रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, अब जैसे-जैसे मानसून और दूर जा रहा है, दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी भारत के दूसरे हिस्सों में धीरे-धीरे मौसम के शुष्क होने की उम्मीद है.
मानसून की वापसी का क्या है मतलब?
मानसून की वापसी का मतलब यह नहीं है कि हर जगह तुरंत बारिश बंद हो जाती है. IMD कई मौसम संबंधी स्थितियों को देखने के बाद वापसी की घोषणा करता है, जैसे कि बारिश में लगातार रुकावट, नमी के स्तर में कमी और निचले वायुमंडल में एंटीसाइक्लोन का बनना. बता दें कि मानसून की आगे की वापसी के लिए, IMD लगातार सूखे मौसम और वापसी के एक साफ, जुड़े हुए पैटर्न पर भी नजर रखता है.
आम तौर पर मानसून सितंबर के आस-पास उत्तर-पश्चिमी भारत से लौटना शुरू होता है और धीरे-धीरे दक्षिण और पूर्व की ओर बढ़ता है. बता दें कि मौसम विभाग की बदली हुई सामान्य तारीखों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी भारत से मानसून की वापसी 17 सितंबर के आस-पास शुरू होती है, जबकि देश के ज्यादातर हिस्सों से यह आम तौर पर मानसून 15 अक्टूबर तक लौट जाता है, हालांकि दक्षिणी प्रायद्वीप से लौटने में ज्यादा समय लगता है.
गोविंदा और रूमर्ड गलफ्रेंड कोमल को गणपति दरबार में देख भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'इंसान से अच्छे जानवर होते हैं'
Sunita Ahuja Reaction on Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. काफी लंबे समय से दोनों की शादी में अनबन चल रही है और दोनों एक दूसरे पर कई बार निशाना भी साधते हुए नजर आ चुके हैं. हाल ही में गोविंदा और अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे. जिसके बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो हुआ. अब इस पर सुनीता आहूजा का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने पैपराजी के सामने गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इंसान धोखेबाज होते हैं और उनसे अच्छे जानवर होते हैं.
गोविंदा ने रूमर्ड गलफ्रेंड कोमल संग किए गणपति के दर्शन
बीते दिन मंगलवार को गोविंदा और कोमल रानी लालबागचा राजा के पंडाल में भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे, इस दौरान गोविंदा पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए , जबकि कोमल रानी लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में दिखीं. दोनों ने साथ में पंडाल में बप्पा के दर्शन किए. गणपति दर्शन करने के बाद गोविंदा और कोमल ने वहां मौजूद पैपराजी के सामने हाथ जोड़कर पोज भी दिए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. जिसके बाद एक बार फिर गोविंदा पर सुनीता भड़क गई हैं.
गोविंदा पर भड़की सुनीता आहूजा
पति गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देख सुनीता आहूजा भड़क गईं. उन्होंने बिना नाम लिए गोविंदा पर निशाना साधते हुए कहा कि जानवर इंसान से अच्छे होते हैं और इंसान धोखेबाज होते हैं. उन्होंने कहा, ‘इंसान लोगों को जितना भी प्यार करो, उसका कोई फायदा नहीं है. धोखा ही देते हैं. जानवरों को प्यार करो, देखो हमेशा चिपके रहते हैं. इंसान से अच्छे तो जानवर होते हैं. जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं. धोखेबाज होते हैं इंसान.’
कुछ घंटे पहले ही सुनीता आहूजा भी पहुंची थीं पंडाल
बताया जा रहा है कि गोविंदा और कोमल के लालबागचा राजा पंडाल पहुंचने से कुछ घंटे पहले सुनीता आहूजा भी यहां पर दर्शन करने आई थीं. सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने भी बप्पा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की थी. हालांकि, सुनीता के साथ कोई और नहीं नजर नहीं आया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि पति-पत्नी एक ही दिन अलग-अलग टाइम पर पंडाल में पहुंचे, लेकिन दोनों साथ नजर नहीं आए. बता दें कि गोविंदा और सुनीत के बीच काफी लंबे समय से अनबन चल रही है. जिसकी वजह से दोनों साथ नजर नहीं आते.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










