कुमार कुशाग्र का ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शतक:दूसरे दिन लौटकर 105* रन बनाए, तनुष कोटियान की फिफ्टी; पडिक्कल 3 रन पर आउट
इंडिया ए के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाया। खबर लिखे जाने तक वह 105 रन बनाकर नाबाद थे। पहले दिन कुमार कुशाग्र रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। दूसरे दिन उन्होंने वापसी की और 201 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। तनुष कोटियान ने भी 68 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान देवदत्त पडिक्कल पहली पारी में 14 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। कुमार कुशाग्र और तनुष की साझेदारी कुमार कुशाग्र ने भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने छठे विकेट के लिए तनुष कोटियान के साथ 266 गेंदों पर 138 रन की साझेदारी की। तनुष कोटियान ने अर्धशतक लगाया, लेकिन उसे शतक में नहीं बदल सके। उन्होंने एक छक्का और 4 चौकों की मदद से 68 रन बनाए। साई सुदर्शन ने भी अर्धशतक लगाया भारत की पहली पारी में ओपनर साई सुदर्शन ने 3 चौकों की मदद से 57 रन बनाए। अमन मोखाड़े 6 रन बनाकर आउट हुए। शेख रसीद का बल्ला भी नहीं चला। वह 16 रन के स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने निराश किया। वह काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन पहली पारी में सिर्फ 3 रन बना सके। खबर लिखे जाने तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहली पारी में 7 विकेट पर 310 रन बना लिए थे। 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साल 2026 में वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल पहले नंबर पर हैं। रोहित शर्मा टॉप-10 से बाहर हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं।
गंगा पर बनेगा प्रयागराज का नया ट्रैफिक कॉरिडोर, कमांड सेंटर और साउंड बैरियर से लैस होगा सिक्स लेन पुल
प्रयागराज में गंगा नदी पर आकार ले रहा नया सिक्स लेन पुल केवल एक बुनियादी ढांचा परियोजना नहीं है, बल्कि संगम नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए एक आधुनिक सौगात बनने जा रहा है.
फरवरी 2021 में शुरू हुआ था इसका निर्माण कार्य
मलाक हरहर से स्टैनली रोड स्थित कलश चौराहा तक फैला यह लगभग दस किलोमीटर लंबा पुल उत्तर प्रदेश की सबसे भव्य सड़क परियोजनाओं में गिना जा रहा है. इस विशाल पुल का निर्माण फरवरी 2021 में करीब 1947 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुआ था और 67 मजबूत पिलरों पर टिका यह ढांचा अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है. यात्रियों के सफर को यादगार बनाने के लिए मलाक हरहर स्थित प्रवेश द्वार पर विशेष सुविधाएं विकसित करने की रूपरेखा तैयार की गई है. शुरुआती योजना के अनुसार यहाँ चौदह लेन का एक बड़ा टोल प्लाजा बनना था, लेकिन अब लेन की संख्या घटाकर छह करने और शेष आठ लेन की जगह का उपयोग आकर्षक सेल्फी प्वाइंट और आधुनिक फूड कोर्ट विकसित करने के लिए किया जा रहा है.
ये भी पढे़ं: "मेरा तलाक हुआ है..." गुल्लू ने काजी तौकीर के आगे खोली शादी की पोल, बोले- परिवार के दबाव में आकर करना पड़ा...
इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि यहां से गुजरने वाले मुसाफिर संगम तट की सुंदरता और रात में जगमगाती थीम लाइटिंग को अपने कैमरों में सहेज सकें. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को इस बदलाव की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है और हरी झंडी मिलते ही इसका निर्माण तेजी से पूरा कर लिया जाएगा. सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए मलाक हरहर में तीन मंजिला कमांड सेंटर का निर्माण किया जा रहा है. यह सेंटर ऑटोमैटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा, जिसके जरिए पूरे 9.9 किलोमीटर लंबे मार्ग पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी.
गाड़ियों के शोर से बचने के लिए लगाए जाएंगे साउंड बैरियर
इसके अलावा, पुल पर सरपट दौड़ती गाड़ियों के शोर से पास के म्योराबाद और बेली क्षेत्र में रहने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए शहर की तरफ विशेष साउंड बैरियर लगाए जाएंगे. कलश चौराहा के पास दोनों लेन में करीब 1800 मीटर की लंबाई में दो करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से यह बैरियर लगाने की योजना बनाई गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस ऐतिहासिक पुल के लोकार्पण की संभावना जताई जा रही है और नवंबर के महीने तक इसे आम जनता और वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह से खोल दिया जाएगा. इस पुल के चालू होते ही प्रयागराज शहर और इसके आसपास के इलाकों को लंबे समय से चली आ रही भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी.
ये भी पढे़ं: बढ़ गई भारत के मेडल की संख्या, एक दिन में देश के नाम हुए 4 मेडल, मीराबाई चानू ने बिखेरा जलवा, मुन भाकर को मिली निराशा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









