SUV Sales: मिड-साइज SUV के चहेतों की पहली पसंद क्रेटा, जानें टॉप-5 में कौन-कौन शामिल
SUV Sales: भारतीय बाजार में एसयूवी की मांग लगातार बनी हुई है। वाहन निर्माता अलग-अलग सेगमेंट में कई एसयूवी की बिक्री करते हैं। इनमें मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट भी काफी लोकप्रिय है, जिसमें हुंडई, मारुति, किआ और टोयोटा जैसी कंपनियों के कई मॉडल मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते महीने मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में कुछ मॉडलों की बिक्री काफी बेहतर रही। आइए जानते हैं कि टॉप-5 में किन एसयूवी को जगह मिली।
सबसे ज्यादा मांग में रही हुंडई क्रेटा
हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में मिड-साइज एसयूवी के तौर पर क्रेटा की बिक्री की जाती है। बीते महीने यह सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही। इस दौरान क्रेटा की कुल 16,288 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई।
दूसरे नंबर पर रही मारुति विक्टोरिस
मारुति सुजुकी की विक्टोरिस ने भी मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। बीते महीने इसकी कुल 12,978 यूनिट्स बिकीं। इस बिक्री के साथ विक्टोरिस सेगमेंट में दूसरे स्थान पर रही।
किआ सेल्टॉस तीसरे स्थान पर
किआ की लोकप्रिय एसयूवी सेल्टॉस भी इस सूची में शामिल है। कंपनी ने जनवरी 2026 में सेल्टॉस की नई पीढ़ी को भारतीय बाजार में पेश किया था। इसके बाद एसयूवी की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिली। बीते महीने सेल्टॉस की 11,716 यूनिट्स की बिक्री हुई। सालाना आधार पर इसकी बिक्री में करीब 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
टोयोटा हाइराइडर चौथे नंबर पर
टोयोटा की अर्बन क्रूजर हाइराइडर भी मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों के बीच लोकप्रिय है। बीते महीने इसकी 8,234 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि, महीने-दर-महीने आधार पर हाइराइडर की बिक्री 1.में 9 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
ग्रैंड विटारा ने टॉप-5 में बनाई जगह
मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा ने भी टॉप-5 में जगह बनाई। बीते महीने कंपनी ने इसकी 7,808 यूनिट्स बेचीं। इस बिक्री के साथ ग्रैंड विटारा मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में पांचवें स्थान पर रही।
(मंजू कुमारी)
आयुष्मान भारत के 8 साल: 70+ बुजुर्गों को ₹5 लाख का अलग कवर, जानिए कार्ड बनवाने का पूरा प्रोसेस
आयुष्मान भारत योजना ने 8 साल पूरे किए. 70+ बुजुर्गों को ₹5 लाख अतिरिक्त कवरेज, आशा-आंगनबाड़ी वर्कर्स सहित विस्तार. जानें योजना के नए अपडेट्स.
The post आयुष्मान भारत के 8 साल: 70+ बुजुर्गों को ₹5 लाख का अलग कवर, जानिए कार्ड बनवाने का पूरा प्रोसेस appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24









