Cooking Tips: कड़ाही में डालते ही फूल जाएगी पूरी, आटा गूंथने से लेकर तेल में डालने तक इन 6 बातों का रखें ध्यान
Perfect Poori Tips: गरमा-गरम पूरी देखते ही खाने का मन तो करता है, लेकिन घर पर बनाते समय कभी पूरी फूलती नहीं तो बहुत मात्रा में तेल सोख लेती है। ज्यादा तेल वाली पूरी देखते ही मन खराब हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आटा गूंथने से लेकर तेल में डालने तक कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। फूली-फूली पूरी के लिए अपनाएं ये 6 किचन ट्रिक्स।
1. आटा ज्यादा नरम न रखें
पूरी के लिए आटा रोटी के आटे से थोड़ा सख्त रखना बेहतर रहता है। बहुत नरम आटा होने पर पूरी बेलना और उसे सही शेप में रखना मुश्किल हो सकता है।
2. आटा गूंथते समय पानी थोड़ा-थोड़ा डालें
आटे में एक साथ ज्यादा पानी डालने की बजाय जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंथें। इससे आटे की सही कंसिस्टेंसी बनाए रखना आसान होगा।
3. लोई न बहुत बड़ी, न बहुत छोटी
पूरी की लोई एक जैसी रखें, ताकि सभी पूरियां लगभग एक ही आकार की बनें। लोई को अच्छी तरह गोल करने के बाद बेलें।
4. पूरी न ज्यादा मोटी हो, न बहुत पतली
पूरी बेलते समय मोटाई का खास ध्यान रखें। बहुत पतली पूरी आसानी से फूल नहीं सकती, जबकि बहुत मोटी होने पर अंदर तक पकने में दिक्कत हो सकती है।
5. तेल का तापमान सही होना जरूरी
पूरी को फूलाने के लिए तेल का सही तरीके से गर्म होना सबसे अहम है। तेल के कम गर्म होने पर पूरी ज्यादा तेल सोख सकती है और बहुत ज्यादा गर्म तेल में डालने से पूरी भीतर से कच्ची और बाहर से जल्दी रंग पकड सकती है।
6. तेल में डालते ही हल्का दबाएं
पूरी को गर्म तेल में डालने के बाद कलछी से हल्का दबाने पर वह फूलने में मदद कर सकती है। फूलने के बाद पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक तलें।
इन छोटी गलतियों से बचें
पूरी बेलने के बाद उसे बहुत देर तक खुला न छोड़ें, क्योंकि इससे सतह सूख सकती है। साथ ही, एक साथ बहुत सारी पूरियां तेल में डालने से तेल का तापमान गिर सकता है। इसलिए एक समय पर सीमित पूरियां ही तलें।
यह भी पढ़ें: रोज की थकान के बीच चाहिए कुछ पौष्टिक? घर पर बनाएं बीजों और ड्राई फ्रूट्स वाले हेल्दी लड्डू
Free Fire Max Redeem Codes Today: फ्री में डायमंड्स और धांसू रिवॉर्ड्स? बिना पैसे खर्च किए मिल सकता है इनामों का खजाना!
Free Fire Max Redeem Codes Today: आज 23 सितंबर 2026 के लिए फ्री फायर मैक्स के नए रिडीम कोड आ गए हैं। लेटेस्ट कोड देखें और उनके एक्सपायर होने से पहले उन्हें रिडीम करके मुफ्त रिवॉर्ड का फायदा उठाएं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24









