Responsive Scrollable Menu

Imtiaz Ali: इम्तियाज अली की बेटी Ida Ali ने कृष अग्रवाल से की सगाई, सामने आई एंगेजमेंट की तस्वीर

Imtiaz Ali Daughter Ida Ali Engagement: फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है। इम्तियाज ने सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर शेयर कर यह खुशखबरी दी। सगाई के दौरान इदा पेस्टल पिंक रंग के आउटफिट में नजर आईं, वहीं कृष काले रंग के कपड़ों में दिखे। दोनों ने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई।

Ida Ali

तस्वीर शेयर करते हुए इम्तियाज ने दोनों को आशीर्वाद देने की बात कही। बेटी की सगाई पर उन्होंने इसे अपनी जिंदगी की “सबसे बड़ी खुशी” बताया।

बीच पर किया था प्रपोज

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कृष ने इदा को 1 जुलाई को नॉर्वे के यत्रेसैंड बीच पर प्रपोज किया था। इदा ने 12 जुलाई को इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में वह अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आई थीं। इम्तियाज ने बताया कि कृष ने इदा को प्रपोज करने से पहले उनसे बात की थी। इदा और कृष लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिलहाल दोनों ने अपनी शादी की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

इदा अली के बारे में
इदा अपने पिता की तरह फिल्ममेकिंग की दुनिया में काम कर रही हैं। उन्हें छोटी उम्र से ही फिल्में बनाने में दिलचस्पी थी। उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में शॉर्ट फिल्म ‘लिफ्ट’ डायरेक्ट की थी। इसके बाद उन्होंने 2018 में शॉर्ट फिल्म ‘माया’ भी बनाई। इदा अमेजन मिनीटीवी की रोमांटिक ड्रामा सीरीज ‘उलझे हुए’ की राइटर भी रह चुकी हैं। इदा ने अमेरिका की चैपमैन यूनिवर्सिटी से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है। वह अपनी दोस्त करीमा बैरी के साथ शॉर्ट फिल्मों और दूसरे फिल्म प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़े- Imtiaz Ali की बेटी इदा अली ने की सगाई, नॉर्वे के बीच पर बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल ने किया प्रपोज; PHOTOS

Continue reading on the app

Kushal Tanwar: शादीशुदा निकले बिग बॉस 20 के Gullu: बोले- परिवार के दबाव में की थी शादी, 5 महीने बाद हुआ तलाक

Gullu On Wedding And Divorce: बिग बॉस 20 में नजर आ रहे कुशल तंवर उर्फ गुल्लू ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। काजी तौकीर से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह शादीशुदा थे और उनकी शादी सिर्फ 4-5 महीने चली। 2024 में उनका तलाक हो गया। गुल्लू ने बताया कि उन्होंने परिवार के दबाव में शादी की थी। उनके मुताबिक, उनके समाज में कम उम्र में शादी करने का दबाव रहता है। जब वह कुछ नहीं कर रहे थे, तब परिवार की तरफ से भी उन पर शादी करने के लिए दबाव बनाया गया।

पत्नी से नहीं था प्यार

गुल्लू ने बताया कि जिस महिला से उनकी शादी हुई थी, वह उससे प्यार नहीं करते थे। उन्होंने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि यह रिश्ता आगे नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें लगता था कि लोग उन्हें ही गलत मानेंगे। इसी वजह से वह अपनी परेशानी किसी से खुलकर नहीं बता पाए।

तलाक के फैसले पर परिवार नाराज
गुल्लू के मुताबिक, वह तलाक लेना चाहते थे, लेकिन उनकी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थीं। परिवार भी चाहता था कि वह शादी में बने रहें। इस वजह से उनके और परिवार के बीच भी काफी तनाव रहा। उन्होंने बताया कि तलाक का फैसला लेने के बाद उनका परिवार उनसे नाराज हो गया और उनसे बात करना भी बंद कर दिया।

रोडीज के दौरान लीक हुई शादी की फोटो
गुल्लू ने बताया कि जब वह रोडीज में थे, तब उनकी शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी। उस समय उनका तलाक नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि तस्वीर सामने आने के बाद उन्हें लगा कि उनका करियर खत्म हो जाएगा। वह पहले भी अपनी शादी की तस्वीर को फेक बता चुके थे।

बोले- अकेले रहना सीख गया
गुल्लू ने बताया कि शादी और तलाक का दौर उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय था। इसके बाद उन्होंने अकेले रहना सीख लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि जिंदगी में इससे बुरा अब कुछ नहीं हो सकता। इसके बाद उन्हें उम्मीद थी कि आगे उनकी जिंदगी बेहतर होगी। गुल्लू ने काजी से कहा कि वह जिस दौर से बाहर आए हैं, वह उनके लिए आसान नहीं था। परिवार के विरोध के बावजूद उन्होंने तलाक का फैसला लिया और आगे बढ़ने की कोशिश की।

यह भी पढ़े- '25 हजार की पॉकेटमनी में वड़ापाव खाकर गुजारे दिन' मनोज तिवारी की बेटी ने सुनाया 'स्ट्रगल', लोग बोले- 'ये कैसी गरीबी है?'

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games India Schedule 2026, DAY 5: 5वें दिन 14 खेलों में दम दिखाएगा भारत, दांव पर इतने मेडल, देखें पूरा शेड्यूल

Asian Games India Schedule 2026, DAY 5: एशियन गेम्स 2026 का पांचवां दिन भारत के लिए काफी अहम रहने वाला है. भारत के पास कई मेडल जीतने का मौका है. वहीं, कुछ रोमांचक मुकाबले भी हैं. Wed, 23 Sep 2026 19:43:14 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | IRAN-US WAR | TRUMP की IRAN को बड़ी धमकी, गहराया तनाव! | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T14:41:10+00:00

Sahil Joshi | कैबिनेट सेक्रेटरी को चुनाव आयुक्तों ने क्यों लिखी चिट्ठी? |#electioncommission #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T14:42:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers