Responsive Scrollable Menu

IIT-बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर डूला को छुट्टी पर भेजा:जांच के लिए 10 सदस्यीय कमेटी बनाई; साहिल के पिता बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी हो

IIT बॉम्बे ने छात्र साहिल वाकोडे के सुसाइड केस में आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को छुट्टी पर भेजा है। उन पर साहिल को उकसाने और जातिगत भेदभाव का आरोप है। 21 सितंबर को डूला को डीन ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव अफेयर्स के पद से हटाया था। संस्थान ने मामले की जांच के लिए 10 सदस्यीय हाईलेवल कमेटी बनाई है। कमेटी मौत से पहले की परिस्थितियों और लगाए गए आरोपों की जांच करेगी और एक हफ्ते में रिपोर्ट देगी। इसकी अध्यक्षता IIT पालक्कड़ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन प्रो. रमेश वेंकटेश्वरन करेंगे। इसमें छात्र और अन्य सदस्य भी शामिल हैं। साहिल के पिता रविंद्र वाकोडे ने FIR में नामजद आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी कमेटी से ज्यादा निष्पक्ष जांच और बेटे के लिए न्याय चाहिए। परिवार ने मामले को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की भी बात कही है। खबर अपडेट की जा रही है।

Continue reading on the app

फिच ने भारत का GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 6.9% किया:जून तिमाही की 7.8% ग्रोथ बनी वजह, RBI ब्याज दर 0.25% बढ़ा सकता है

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ के अनुमान को 6.4% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया है। फिच के मुताबिक जून तिमाही में देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7.8% रही थी, जिससे भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति का पता चलता है। हालांकि, रेटिंग एजेंसी का यह भी अनुमान है कि आने वाले महीनों में महंगाई और कम बारिश के असर को देखते हुए RBI आगामी अक्टूबर की मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों में 0.25% की बढ़ोतरी कर सकता है। इससे पहले ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 6% से बढ़ाकर 7% कर दिया था। जून तिमाही में 7.8% की ग्रोथ से मिला बूस्ट फिच रेटिंग्स के अनुसार, 2026 की पहली छमाही में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और व्यापारिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने काफी मजबूती दिखाई है। जून तिमाही में 7.8% की जीडीपी ग्रोथ दर इसका सबूत है। हालांकि, एजेंसी का कहना है कि चालू वित्त वर्ष की बाकी बची तिमाहियों में आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ सकती है। अक्टूबर में RBI बढ़ा सकता है 0.25% ब्याज दर फिच ने अपनी रिपोर्ट में संकेत दिया है कि बढ़ती कीमतों और सप्लाई चेन की दिक्कतों को देखते हुए RBI अक्टूबर 2026 की बैठक में पॉलिसी रेट्स को 0.25% बढ़ाकर 5.5% कर सकता है। रेटिंग एजेंसी के अनुसार, ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी यहीं नहीं रुकेगी। 2027 की शुरुआत तक ब्याज दरें बढ़कर 5.75% हो सकती हैं, जिसके बाद 2028 में इनके वापस घटकर 5.5% पर आने की संभावना है। प्राइवेट इन्वेस्टमेंट और क्रेडिट ग्रोथ में तेजी भले ही अर्थव्यवस्था के सामने कुछ चुनौतियां हैं, लेकिन प्राइवेट सेक्टर से इन्वेस्टमेंट की स्थिति काफी बेहतर दिख रही है। फिच को उम्मीद है कि इस साल प्राइवेट इन्वेस्टमेंट में 10% से अधिक की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा, जुलाई में नॉन-फूड क्रेडिट ग्रोथ (गैर-खाद्य ऋण) भी सालाना आधार पर 19% दर्ज की गई है, जो यह दर्शाती है कि बिजनेस और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए लोन की मांग तेजी से बढ़ रही है। इकोनॉमी की रफ्तार धीमी होने के 3 मुख्य कारण फिच ने आने वाली तिमाहियों में ग्रोथ रेट के थोड़ा सुस्त पड़ने के पीछे तीन प्रमुख कारण बताए हैं: SP और मूडीज ने भी जताया 7% की ग्रोथ का अनुमान फिच से पहले अन्य वैश्विक रेटिंग एजेंसियों ने भी भारत की अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताया है। बुधवार को SP ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की ग्रोथ रेट 7% रहने का अनुमान लगाया है। पिछले हफ्ते रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ 7% रहने का ही अनुमान जताया था। गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष (2025-26) में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8% दर्ज की गई थी।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में पांचवें दिन भारत ने जीते 5 पदक, कुल पदकों की संख्या पहुंची 12, देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड

एशियन गेम्स के पांचवें दिन भारत ने पांच पदक जीते। कुल पदकों की संख्या 12 हो गई। मीराबाई चानू ने देश को रजत पदक दिलाया। चार कांस्य पदक आए। गोल्ड मेडल एक भी नहीं मिला। देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड। Wed, 23 Sep 2026 22:22:30 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission Update : 1 बजते ही कर्मचारियों के लिए आया अपडेट! DA Hike | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T19:30:14+00:00

Why does everyone want the Chagos Islands? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T19:30:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers