Responsive Scrollable Menu

Mahalaxmi Vrat 2026: आज महालक्ष्मी व्रत का पांचवा दिन, जानें इस व्रत में 16 नंबर का खास महत्व क्यों है?

Mahalaxmi Vrat 2026: आज यानी 23 सितंबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का पांचवा दिन है. बता दें कि हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से महालक्ष्मी व्रत का प्रांरभ होता है. इसके बाद 16 दिनों तक ये कठिन व्रत रखे जाते हैं. इस व्रत के दौरान अन्न का सेवन नहीं किया जाता है. इस वर्ष 19 सितंबर 2026 से महालक्ष्मी व्रत शुरू हुए थे. वहीं, इन व्रतों का समापन 3 अक्टूबर 2026 को होगा.  

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत यदि पूर्ण श्रद्धा और नियम के साथ किया जाए तो साधक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और उन्हें मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है. महालक्ष्मी व्रत में 16 अंक का विशेष महत्व बताया जाता है. इस दौरान पूजा से लेकर व्रत की अवधि तक कई चीजों में इसी संख्या का प्रयोग किया जाता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है 16 अंक से महालक्ष्मी का संबंध.

देवी लक्ष्मी से जुड़ी 16 कलाएं (16 Number Importance in Laxmi Puja)

सनातन धर्म में देवी लक्ष्मी को 16 कलाओं की देवी कहा जाता है. इस वजह से महालक्ष्मी व्रत के 16 दिन होते हैं. धार्मिक मान्यता है कि 16 कलाएं जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आती है. ये 16 कलाएं अलग-अलग पक्षों का प्रतिनिधित्व करती हैं. इसलिए, महालक्ष्मी व्रत के दौरान लक्ष्मी पूजन में, उनकी रीति-रिवाजों में 16 की गिनती का खास महत्व होता है.

ये भी पढ़ें-Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ हो चुका है, इस व्रत कथा को पढ़ें बिना नहीं मिलेगी कृपा

16 दिनों तक की जाती है माता लक्ष्मी का पूजा

इन व्रतों में लगातार 16 दिनों तक उपवास रखा जाता है. इस दौरान भक्त मां लक्ष्मी की नियमित पूजा-पाठ करते हैं और व्रत के नियमों का पालन करते हैं. इस दौरान पूर्ण निष्ठा से पूजा करने से साधक को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सकारात्मकता आती है. 

मां के 16 स्वरूपों की आराधना (Devi Laxmi 16 Roops)

महालक्ष्मी व्रत में माता लक्ष्मी के विभिन्न स्वरूपों की आराधना का भी खास महत्व होता है. इन्हें 16 रूपों को समृद्धि और जीवन की अलग-अलग आवश्यकताओं से जोड़कर देखा जाता है. मां लक्ष्मी के इन रूपों की पूजा करने का उद्देश्य सिर्फ धन प्राप्त करना नहीं होता बल्कि जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य और वैभव की कामना करना भी माना जाता है.

क्यों होता है 16 अंक का पूजा में इस्तेमाल?

महालक्ष्मी व्रत में पूजा की 16 अंक की संख्या का भी खास रूप से प्रयोग हो रहा है. जैसे कि माता लक्ष्मी को इस दौरान होने वाली पूजा में 16 प्रकार के नैवेद्य, 16 श्रृंगार की सामग्री तथा 16-16 की संख्या में फूल और फल अर्पित किए जाते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस पूजा के दौरान 16 गांठ वाला लाल धागा भी माता रानी को अर्पित किया जाता है. वहीं, इन व्रतों में 16 गांठों का डोरा स्त्री व पुरुष यानी व्रत पालन करने वाला भक्त भी कलाई पर बांधता है. जब व्रत का उद्यापन किया जाता है, तो उस दिन इस डोरे को विसर्जित कर देते हैं.

महालक्ष्मी व्रत में 16 सामग्रियों का महत्व

महालक्ष्मी व्रत के दौरान पूजा में संख्या 16 का विशेष ध्यान रखा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि माता लक्ष्मी को 16 प्रकार की पूजन सामग्री अर्पित करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. इस दौरान भक्त माता लक्ष्मी को फूल, फल, मिठाई, धूप-दीप और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हैं. कई स्थानों पर 16 दीपक जलाने और 16 बार माता लक्ष्मी के मंत्र का जाप करने की भी परंपरा बताई जाती है. 

महालक्ष्मी पूजन की 16 सामग्रियां

  1. कमल का फूल
  2. गुलाब या अन्य पुष्प
  3. दूर्वा
  4. अक्षत (चावल)
  5. रोली
  6. हल्दी
  7. श्रृंगार
  8. सिंदूर
  9. सुपारी
  10. पान
  11. नारियल
  12. फल
  13. मिठाई
  14. धूप
  15. दीया
  16. नैवेद्य

ये भी पढ़ें- Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत का आज चौथा दिन, पूजा का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए जरूर पढ़ें 'श्री लक्ष्मी आरती'

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

"मेरा तलाक हुआ है..." गुल्लू ने काजी तौकीर के आगे खोली शादी की पोल, बोले- परिवार के दबाव में आकर करना पड़ा...

Gullu Revealed Truth About His Marriage: रियलिटी शो के मंच पर कंटेस्टेंट्स चाहकर भी अपनी सच्चाई नहीं छिपा सकते. एक दिन उनका असली सच बाहर आ ही जाता है. इन दिनों 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के घर में भी एक बड़ा राज खुलता नजर आ रहा है. शो के 'चॉकलेटी बॉय' और 'रोडीज' फेम कुशाल तंवर (kushal tanwar) उर्फ गुल्लू का असली चेहरा महज दूसरे हफ्ते में ही बेनकाब हो गया है. 

खुद को एकदम सिंगल, बेपरवाह और नए रिश्तों की तलाश करने वाला बैचलर बताकर घर में कदम रखने वाले गुल्लू का एक ऐसा झूठ सामने आया है, जिसने दर्शकों और उनके फैंस को हैरान कर दिया है. शो में एंट्री करने से पहले कई बार इंटरनेट पर अपनी शादी की वायरल तस्वीरों को 'फर्जी' और 'पब्लिसिटी स्टंट' बताने वाले गुल्लू ने आखिरकार कैमरे के सामने यह मान लिया है कि वे न सिर्फ शादीशुदा थे, बल्कि साल 2024 में उनका बाकायदा तलाक भी हो चुका है.

शादी की वायरल तस्वीरों का बताया सच

कुछ समय पहले जब इंटरनेट पर शेरवानी और सेहरे में कुशाल की शादी की तस्वीरें वायरल हुई थीं, तब उन्होंने मीडिया और कई बड़े इंटरव्यूज में सफाई दी थी कि ये तस्वीरें पूरी तरह झूठी हैं. उन्होंने दावा किया था कि ये किसी प्रोजेक्ट या ऐ़ड का हिस्सा थीं और उनका शादी से कोई लेना-देना नहीं है. इसके अलावा, डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला X6' में भी उन्होंने खुद को पूरी तरह अनमैरिड और सिंगल बताया था. 

इसी इमेज के सहारे उन्होंने कायरा अनू के साथ लव-एंगल बनाकर शो की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी. 'बिग बॉस 20' के घर में भी उनकी एंट्री इसी 'लवरबॉय' और 'सिंगल' वाली इमेज के साथ हुई थी, जहां वे लगातार लड़कियों से फ्लर्ट करते नजर आ रहे थे. वहीं, इन दिनों गुल्लू कंटेस्टेंट लव और कनिका मान के साथ लव एंगल बनाने की कोशिश में है. लेकिन हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट काजी तौकीर के साथ हुई बातचीत में उनके सारे झूठों की पोल खुल गई. 

नेशनल टीवी पर किया तलाक का कबूलनामा

शो के दौरान काजी तौकीर से बात करते हुए गुल्लू ने आखिरकार सच स्वीकार कर लिया. उन्होंने बताया कि उनका कोई मामूली ब्रेकअप नहीं हुआ था, बल्कि उनका कानूनी रूप से तलाक हुआ था. गुल्लू के मुताबिक, परिवार के भारी दबाव के कारण उन्हें यह शादी करनी पड़ी थी, जो महज चार से पांच महीने ही टिक पाई. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जब वे गोवा में 'रोडीज' की शूटिंग कर रहे थे, तब उनकी शादी की ये तस्वीरें लीक हो गई थीं. 

उस वक्त अपने रियलिटी शो के करियर और फैंस के बीच अपनी 'सिंगल' वाली इमेज को बचाने के लिए उन्होंने जनता के सामने सफेद झूठ बोला था. अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या डेटिंग शोज जीतने और बिग बॉस में फायदा उठाने के लिए शादी और तलाक के सच को जानबूझकर छिपाया गया था?

क्या थी शादी टूटने की असली वजह?

काजी तौकीर के साथ लंबी बातचीत में गुल्लू ने अपनी टूटी हुई शादी के पीछे की वजहों का भी खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनके यहां लड़कों पर बहुत कम उम्र में ही शादी करने का भारी पारिवारिक दबाव होता है. उस वक्त वे प्रोफेशनल तौर पर शादी की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन परिवार की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा. 

शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया, जिससे उनके परिवार वाले काफी नाराज थे. हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद जब रिश्ता नहीं बचा और परिवार से बगावत जैसे हालात बन गए, तो आखिरकार साल 2024 में इस शादी खत्म हो गई. 

घर के अंदर भी दिख रहा है गुल्लू का दोहरा चेहरा

कुशाल तंवर का यह दोहरा रवैया सिर्फ उनकी पर्सनल लाइफ तक सीमित नहीं है, बल्कि 'बिग बॉस' के घर के अंदर उनके गेम में भी साफ दिखाई दे रहा है. हाल ही में जब अमन गांधी और यंग डीएसए के बीच लाइफलाइन को लेकर एक भयंकर झगड़ा हुआ, तो गुल्लू ने बिना किसी पछतावे के यह बात स्वीकार की थी कि उन्होंने ही इस आग में घी डालने का काम किया है और उन्हें इसका बिल्कुल भी अफसोस नहीं है. कुशाल का यह चालाकी भरा गेम अब दर्शकों की पकड़ में आ चुका है.

यह भी देखें- बिग बॉस में फूट-फूटकर रोईं कनिका मान, एक्ट्रेस का प्यार से उठा भरोसा, गुल्लू से बनाएंगी दूरी?

Continue reading on the app

  Sports

दीपिका का 'नौ का वार', थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

Deepika Sehrawat scores 9 goals: भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए पूल-बी में थाईलैंड को 20-1 से करारी शिकस्त दी. स्टार ड्रैग-फ्लिकर दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर से रिकॉर्ड 9 गोल दागे. नवनीत कौर ने 4, ऋतुजा पिसाल ने हैट्रिक जमाई और कप्तान सलीमा टेटे सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी गोल किए. उज्बेकिस्तान को 19-0 और इंडोनेशिया को 17-1 से हराने के बाद भारत तालिका में शीर्ष पर है. अब शुक्रवार को भारत का सामना जापान से होगा. Wed, 23 Sep 2026 13:42:20 +0530

  Videos
See all

Ishan Anand appointed National Coordinator: ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक | BSP | Mayawati|Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T08:15:16+00:00

LIVE | Aam Aadmi Party's National Convenor Shri Arvind Kejriwal Addressing a Press Conference #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T08:13:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers