Bike Sales: भारत में सबसे ज्यादा बिकी ये 5 मोटरसाइकिलें, स्प्लेंडर टॉप पर; देखें लिस्ट
Bike Sales: भारतीय बाजार में बड़ी संख्या में लोग रोजमर्रा के सफर के लिए मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि देश में कई कंपनियां अलग-अलग सेगमेंट में मोटरसाइकिलों की बिक्री करती हैं। बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक, बीते महीने भी कुछ मोटरसाइकिलों की मांग सबसे ज्यादा रही। टॉप-5 में हीरो मोटोकॉर्प, होंडा, बजाज और टीवीएस की बाइक्स शामिल हैं। आइए जानते हैं बीते महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली पांच मोटरसाइकिलों की डिटेल।
पहले नंबर पर रही हीरो स्प्लेंडर
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारतीय बाजार में स्प्लेंडर को एंट्री-लेवल सेगमेंट में पेश किया जाता है। यह मोटरसाइकिल लंबे समय से बिक्री के मामले में मजबूत प्रदर्शन कर रही है। बीते महीने भी यह सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही। इसकी करीब 3.53 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, पिछले साल इसी अवधि में इसकी करीब 3.11 लाख यूनिट्स बिकी थीं।
दूसरे नंबर पर रही होंडा शाइन
जापानी दोपहिया निर्माता होंडा की शाइन भी भारतीय ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है। बीते महीने बिक्री के मामले में यह दूसरे स्थान पर रही। इस दौरान इसकी 1.80 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने शाइन की करीब 1.64 लाख यूनिट्स बेची थीं।
तीसरे नंबर पर रही बजाज पल्सर
बजाज ऑटो की पल्सर को अलग-अलग इंजन और सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाता है। बीते महीने पल्सर की 97 हजार से ज्यादा यूनिट्स देशभर में बिकीं। हालांकि, पिछले साल इसी अवधि में इसकी करीब 1.09 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
चौथे नंबर पर रही हीरो एचएफ डीलक्स
हीरो मोटोकॉर्प की एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स भी टॉप-5 में शामिल रही। बीते महीने इसकी करीब 70 हजार यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, 2025 में इसी अवधि के दौरान इसकी 89 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकी थीं।
टॉप-5 में टीवीएस अपाचे
टीवीएस मोटर की अपाचे सीरीज ने भी टॉप-5 में अपनी जगह बनाई। बीते महीने देशभर में इसकी 55 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल इसी अवधि में टीवीएस अपाचे की 45 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकी थीं।
टॉप-5 मोटरसाइकिलों की बिक्री
मोटरसाइकिल बीते महीने की बिक्री पिछले साल बिक्री
हीरो स्प्लेंडर 3.53 लाख+ 3.11 लाख+
होंडा शाइन 1.80 लाख+ 1.64 लाख+
बजाज पल्सर 97 हजार+ 1.09 लाख+
हीरो एचएफ डीलक्स 70 हजार+ 89 हजार+
टीवीएस अपाचे 55 हजार+ 45 हजार+
(मंजू कुमारी)
Share Market Opening: बढ़त के साथ खुले भारतीय बाजार, Sensex 200 अंक चढ़ा, Nifty 23,300 के पार
भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, जबकि निफ्टी 23,300 के स्तर के ऊपर बना रहा.
The post Share Market Opening: बढ़त के साथ खुले भारतीय बाजार, Sensex 200 अंक चढ़ा, Nifty 23,300 के पार appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24








