कर्नाटक के शख्स की UAE में हत्या:9 टुकड़ों में मिली लाश; कार में 2 बैग से बरामद हुआ शव, पत्नी-बेटा भी लापता
कर्नाटक के उडुपी जिले के एक शख्स की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह में हत्या कर दी गई। उसकी लाश 9 टुकड़ों में मिली। शव को दो बैग में भरकर एक कार में रखा गया था। मृतक की पहचान एल्विन प्रकाश कुंदर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मृतक के भाई अनिल प्रशांत कुंदर ने मंगलवार को दी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पत्नी और बेटा भी लापता हैं। हालांकि, उनके बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
दिल्ली-गैंगरेप के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज में ऑफलाइन क्लास बंद:ऑनलाइन पढ़ाई शुरू; गेट के पास पुलिस एनकाउंटर के बाद फैसला
दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन (LSR) के आसपास सुरक्षा को लेकर छात्रों की चिंता बढ़ गई है। आस्था कुंज पार्क में 17 साल की लड़की से कथित गैंगरेप और इसके बाद कॉलेज के पिछले गेट से करीब 50 मीटर दूर पुलिस की मुठभेड़ के बाद कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार दोपहर से ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर दीं। अब पढ़ाई ऑनलाइन कराई जा रही है। कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि छात्रों की सुरक्षा और उनका मानसिक-सामाजिक कल्याण उसकी प्राथमिकता है। छात्रों की मदद के लिए फैकल्टी मेंटर्स और काउंसलर्स को उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। खबर अपडेट की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









