UPI शुल्क के विरोध में नागदा के व्यापारियों का प्रदर्शन, क्यूआर स्कैनर पर काला कपड़ा बांध जताया विरोध
23 सितंबर यानी आज पूरे मध्य प्रदेश में नो यूपीआई डे रखा गया है। व्यापारी अपने ग्राहकों से 2000 रुपये से ज्यादा ऑनलाइन नहीं लेंगे। इसका समर्थन उज्जैन जिले के नागदा के किराना व्यापारी संघ ने भी किया है।
व्यापारी संघ से जुड़े हुए व्यापारियों की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। यह सभी अलग-अलग व्यापारिक क्षेत्र में पहुंचे और दुकानदारों को आंदोलन की जानकारी दी। सभी से सहयोग करने को कहा गया है।
व्यापारियों का क्या कहना
UPI को लेकर जारी किए गए नए नियम से व्यापारी नाराज नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान पर भरोसा जताते हुए। उन्होंने यूपीआई लेनदेन को अपनाया था। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि अभियान का समर्थन उन्हें ही भरी पड़ रहा है। व्यापारियों ने साफ कहा कि वो ऑनलाइन पेमेंट का विरोध नहीं कर रहे हैं, वो केवल इस पर लग रहे शुल्क का विरोध कर रहे हैं।
स्कैनर ढक कर जताया विरोध
अपने इस जागरूकता अभियान के दौरान व्यापारियों ने अपनी दुकानों में लगे क्यूआर कोड स्कैनर पर काला कपड़ा बांध कर सांकेतिक रूप से विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान सभी UPI शुल्क वापस लो के बारे लगाते दिखाई दिए।
पूरे प्रदेश में आंदोलन
यूपीए शुल्क के विरोध का ये आंदोलन केवल नागदा नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में चल रहा है। एमपी के विभिन्न व्यापारिक संगठनों की ओर से आज नो यूपीआई डे मनाने का ऐलान किया गया है। इस दौरान क्यूआर कोड और साउंड बॉक्स को ढककर विरोध जताया जाएगा। नागदा में भी व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने सभी से एकजुट होकर इस आंदोलन का हिस्सा बनने की अपील की है।
क्या है सरकार का कहना
नए नियमों को लेकर सरकार क्या कहना है कि एमडीआर शुल्क कुछ विशेष व्यावसायिक लेनदेन पर ही लागू किया जाएगा। 2000 तक के भुगतान छोटे व्यापारियों के लिए बिना MDR के शुल्क मुक्त रहेंगे। वहीं व्यक्तिगत लेनदेन भी इस शुल्क से मुक्त रखा गया है।
उज्जैन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्विगी इंस्टामार्ट में एक्सपायर्ड सामान मिलने पर नोटिस जारी, डेयरियों से मावा-घी के सैंपल लिए
उज्जैन में त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। दरअसल टीम ने तराना की डेयरियों और मिष्ठान दुकानों पर छापेमारी कर मावा, घी, पनीर और मिठाइयों के सैंपल लिए। वहीं उज्जैन के आगर रोड स्थित स्विगी इंस्टामार्ट के गोदाम में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिलने पर नोटिस जारी किया गया। अब सभी सैंपलों की लैब जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
दरअसल खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत शर्मा ने बताया कि अभियान का मकसद लोगों तक सुरक्षित और गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ पहुंचाना है। निरीक्षण के दौरान मावा, घी, पनीर, चायपत्ती और मिठाइयों समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मावा, घी और पनीर के सैंपल लिए
वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग ने सबसे पहले तराना क्षेत्र में उन दुकानों और डेयरियों पर कार्रवाई की जहां मिलावट की शिकायतें मिली थीं। श्री साईं राम दूध डेयरी, पुराना पेट्रोल पंप से बूंदी लड्डू और शुद्ध घी के नमूने लिए गए। इसके बाद खांडेराव बाजार स्थित श्री गोपाल डेयरी से मावा, घी और चायपत्ती के सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेजे गए। साथ ही टीम ने श्रीनाथ जी डेयरी से भी पनीर और चॉकलेट बर्फी के नमूने लिए। अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान मावा और दूध से बने उत्पादों की मांग बढ़ जाती है इसलिए इनकी विशेष निगरानी की जा रही है। अगर लैब रिपोर्ट में किसी तरह की मिलावट या गुणवत्ता में कमी सामने आती है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने व्यापारियों को भी साफ चेतावनी दी है कि बिना गुणवत्ता जांच के खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। आने वाले दिनों में जिले के दूसरे इलाकों में भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा।
एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिलने पर नोटिस दिया गया
दरअसल कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उज्जैन के आगर रोड स्थित स्विगी इंस्टामार्ट के गोदाम का भी निरीक्षण किया। जांच में धनिया और मैदा पाउडर समेत कई खाद्य उत्पाद एक्सपायरी डेट के पाए गए। इसके बाद विभाग ने गोदाम प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। निरीक्षण में जिन उत्पादों पर कार्रवाई हुई उनमें सात्विक प्रीमियम हल्दी पाउडर, सिल्वर कॉइन रवा, ऑर्गेनिक तत्व मैदा, जोफ गरम मसाला, प्राकृतिक ऑनियन पाउडर, प्राकृतिक जीरा पाउडर और अक्षयकल्प ऑर्गेनिक देसी गाय का घी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, एक्सपायर्ड उत्पादों को सुरक्षित खाद्य मानकों का उल्लंघन माना जाता है इसलिए इस मामले में भी जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News












