CPIM ने सीएम वी. डी. सतीशन के विशेष विमान और मंत्रियों की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बारिश प्रभावित मलप्पुरम के दौरे के लिए केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन द्वारा विशेष विमान का इस्तेमाल और मंत्रियों की कथित प्रायोजित विदेश यात्राओं को लेकर मंगलवार को राज्य सरकार पर अपना हमला तेज कर दिया। इसके साथ ही पार्टी ने कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार पर ‘‘कॉरपोरेट और पूंजीपतियों’’ के हित में काम करने का आरोप लगाया। माकपा के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदम ने आरोप लगाया कि इस तरह की यात्राएं ‘‘पद की शपथ का उल्लंघन’’ हैं, वहीं पार्टी केंद्रीय समिति के सदस्य पी. राजीव ने आरोप लगाया कि सतीशन मलप्पुरम दौरे के लिए इस्तेमाल किए गए विशेष विमान का खर्च उठाने वाले प्रायोजक का ब्योरा छिपा रहे हैं।
राजीव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आरोप लगाया, ‘‘मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कई सवाल हैं। वह यह बताने से बच रहे हैं कि विशेष विमान का खर्च किसने उठाया।’’ उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री बनने से पहले सतीशन ने मंगलुरु की जो यात्रा की थी, उसके “प्रायोजक” का नाम अब तक सामने नहीं आया है। राजीव ने हाल में मंत्रियों रमेश चेन्निथला (गृह) और ओ. जे. जनीश (खेल) की विदेश यात्राओं को लेकर कहा कि जब जनता बिजली की किल्लत से जूझ रही है, तब केरलम के सत्ताधारी ऐसे पेश आ रहे हैं मानो उन्हें जनता की तकलीफों की कोई परवाह ही न हो।
उन्होंने उनकी तुलना सम्राट नीरो से की, जिसके बारे में कहा जाता है कि रोम में आग लगी थी और वह बांसुरी बजा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह सरकार एक प्रायोजित कार्यक्रम की तरह काम कर रही है और यह जनता की सरकार नहीं रह गई है; यह पूरी तरह से कॉर्पोरेट और पूंजीपतियों की उदारता को स्वीकार करने वाली तथा उनके लिए काम करने वाली सरकार बन गई है।’’ राजीव ने आरोप लगाया कि चेन्निथला की हालिया अमेरिका यात्रा प्रायोजित थी और उन्होंने स्थानीय स्वशासन मंत्री के. एम. शाजी द्वारा सरकारी वाहन के रूप में रेंज रोवर गाड़ी के इस्तेमाल पर उठे विवाद का भी जिक्र किया। गोविंदम ने आरोप लगाया कि यूडीएफ मंत्री विशेष विमानों का इस्तेमाल कर और व्यक्तियों या संस्थाओं द्वारा प्रायोजित विदेश यात्राएं करके नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
तिरुवनंतपुरम में एक पत्रकार वार्ता के दौरान गोविंदम ने कहा, ‘‘हम विशेष विमान से यात्रा करने को अपने आप में बड़ा अपराध नहीं मानते, लेकिन क्या यह यात्रा किसी के द्वारा प्रायोजित थी? मुख्यमंत्री का यह रुख कि वे प्रायोजक के ब्योरा का खुलासा नहीं करेंगे, पारदर्शी राजनीति नहीं है।’’ मलप्पुरम जिले में करीपुर हवाई अड्डा जाने के लिए सोमवार को सतीशन द्वारा विशेष विमान का इस्तेमाल किए जाने से यह विवाद शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, इस यात्रा में राजकीय कोष से कोई खर्च नहीं हुआ है।
इसने कहा कि आपात स्थिति के कारण यह यात्रा आवश्यक थी और सरकार ने उस हेलीकॉप्टर के अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया था जिसका वह अब तक इस्तेमाल कर रही थी।
MP Weather Today: जाते-जाते मॉनसून कर सकता है खेला, 23 सितंबर को बाहर निकलने से पहले जान लीजिए अगले 48 घंटे का हाल
मध्य प्रदेश में 23 सितंबर को फिर बरसेगा मॉनसून. जानिए आपके जिले का मौसम अलर्ट और किसानों के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय.
The post MP Weather Today: जाते-जाते मॉनसून कर सकता है खेला, 23 सितंबर को बाहर निकलने से पहले जान लीजिए अगले 48 घंटे का हाल appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi






