Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला
गुरुग्राम के सेक्टर-109 स्थित सोसाइटी के असुरक्षित टावर-जे को ध्वस्त करने की निजी कंपनी द्वारा मांगी गई अनुमति अभी प्रदान नहीं की गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने तोड़फोड़ के लिए आवश्यक सभी मशीनरी और संसाधनों को जुटा लिया है।
कंपनी के प्रतिनिधि का कहना है कि गुरुग्राम जिला प्रशासन से अनुमति मिलते ही यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अधिकारी के अनुसार, ‘चिंटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ ने संबंधित टावर को गिराने की अनुमति मांगने के लिए 14 सितंबर को जिला प्रशासन को पत्र लिखा था। चिंटल्स इंडिया के उपाध्यक्ष जेएन यादव ने सोमवार को नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग (डीटीसीपी) के अधिकारी अमित मधोलिया से मुलाकात की।
मधोलिया ने कहा कि आवश्यक औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी और अनुमति दे दी जाएगी। ‘चिंटल्स इंडिया’ ने टावर-जे को ध्वस्त करने का ठेका एडिफिस इंजीनियरिंग को दिया है। उच्चतम न्यायालय के तीन सितंबर 2026 के आदेश के अनुपालन में असुरक्षित टावर को गिराने और ‘चिंटल्स पैराडिसो’ परियोजना के पुनर्विकास का काम जल्द शुरू होने वाला है।
यादव ने कहा कि जिला प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद ही तोड़फोड़ का काम शुरू होगा।
Ambati Rayadu 41st Birthday: 27 की उम्र में डेब्यू और 6 साल बाद ले लिया संन्यास, ऐसा रहा रायडू का क्रिकेट करियर
Ambati Rayadu 41st Birthday: अंबाती रायडू के 41वें जन्मदिन पर उनके अनोखे क्रिकेट करियर पर एक नज़र. 27 की उम्र में डेब्यू से लेकर IPL की सफलता तक, जानें सब कुछ.
The post Ambati Rayadu 41st Birthday: 27 की उम्र में डेब्यू और 6 साल बाद ले लिया संन्यास, ऐसा रहा रायडू का क्रिकेट करियर appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










