Responsive Scrollable Menu

टूथपेस्ट, साबुन और शैंपू पर हरा-लाल बिंदु लगाना जरूरी:देखकर पता चलेगा उत्पाद शाकाहारी है या नहीं; नियम का उल्लंघन करने पर 1 साल की सजा संभव

केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज के पैकेट पर हरा या लाल बिंदु लगाना अनिवार्य कर दिया है। शाकाहारी सामग्री से बने उत्पादों पर हरा और मांसाहारी सामग्री वाले उत्पादों पर लाल या भूरा बिंदु रहेगा। बिंदु पैकेट के मुख्य डिस्प्ले पैनल के ऊपरी हिस्से में होगा। इसे देखकर उपभोक्ता जान सकेंगे कि रोजमर्रा के इस्तेमाल का उत्पाद शाकाहारी मूल का है या मांसाहारी। सरकार ने लीगल मेट्रोलॉजी (पैकेज्ड कमोडिटीज) नियम, 2011 में संशोधन कर यह प्रावधान लागू किया है। 21 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही ये नियम लागू हो गए था। सामान पर गलत बिंदु दिखने पर शिकायत कैसे करें? यदि किसी मांसाहारी उत्पाद पर हरा निशान या शाकाहारी पर लाल निशान लगा है, तो यह नियमों का उल्लंघन है। इसके लिए आप इन तरीकों से शिकायत कर सकते हैं। पैक पर नाम और लाइसेंस नंबर लिखना जरूरी है पैक पर पहले से ही उत्पाद का नाम, निर्माता का पता, मात्रा, बैच नंबर, लाइसेंस नंबर, निर्माण और एक्सपायरी तारीख, अधिकतम खुदरा मूल्य तथा इस्तेमाल की सावधानियां लिखना जरूरी है। सामग्री उत्पाद की प्रकृति नहीं दिखाती, इसलिए बिंदु जरूरी नारियल, जैतून, एलोवेरा, शीया बटर जैसी सामग्री पौधों से मिलती है। लैनोलिन भेड़ की ऊन से और कोलेजन-जिलेटिन पशुओं से मिलते हैं। ग्लिसरीन, स्टीयरिक एसिड और फैटी एसिड पौधों और पशु वसा, दोनों से बनते हैं। नाम मूल प्रकृति नहीं बताता। ऐसे में, हरा-लाल बिंदु स्पष्ट बताएगा। 60 मिली तक तरल व 30 ग्राम तक ठोस पैक पर घटक नहीं होते। वहां भी बिंदु काम आएगा। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को आदेश:लो-इनकम वाले यूजर्स के लिए कम वैलिडिटी के वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान लाएं टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने कंपनियों को आदेश दिया है कि वह कम इनकम वाले यूजर्स के लिए छोटी वैलिडिटी के वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान लाएं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:नागरिक उड्डयन मंत्री ने UDAN योजना का अगला चरण शुरू किया; 4 करोड़ नए यात्रियों को हवाई सेवा से जोड़ने का लक्ष्य

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बुधवार को UDAN योजना के अगले चरण की शुरुआत की। इसके तहत केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 21 MoU साइन किए। इनका मकसद देश के ऐसे इलाकों में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाना है, जहां अभी हवाई सेवा कम है या उपलब्ध नहीं है। कार्यक्रम में एयरड्रोम डेवलपमेंट के लिए चैलेंज मोड पोर्टल और UDAN रूट बिडिंग के अगले चरण का स्कीम डॉक्यूमेंट भी लॉन्च किया गया। अब राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस पोर्टल के जरिए एयरस्ट्रिप और हेलीपैड को डेवलपमेंट के लिए प्रस्तावित कर सकेंगे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, UDAN के तहत अगले 10 साल में 120 नए डेस्टिनेशन जोड़ने और 4 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों को हवाई सेवा से जोड़ने का लक्ष्य है। इस चरण में 20 से ज्यादा राज्य मिलकर काम कर रहे हैं। आज की अन्य खबरें… तरंग शक्ति 2026 में हिस्सा लेंगे F-35, राफेल और F-16, 7 देश ले रहे हिस्सा जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीलेटरल एयर एक्सरसाइज ‘तरंग शक्ति’ का दूसरा संस्करण होगा। इसमें 7 विदेशी देश अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और UAE हिस्सा लेंगे। अमेरिकी स्टील्थ फाइटर F-35 पहली बार इस एक्सरसाइज में शामिल होगा। भारतीय वायुसेना के मुताबिक, भारत एक्सरसाइज में राफेल, मिराज-2000, जगुआर, तेजस, MiG-29 और Su-30 MKI समेत कई एयर एसेट्स उतारेगा। IAF के करीब 60 से 80 एयर एसेट्स इसमें शामिल होंगे, जिनमें स्टैटिक डिस्प्ले भी होंगे। विदेशी एयर एसेट्स में अमेरिका का F-35, फ्रांस का राफेल, UAE का F-16 और बांग्लादेश का C-130J शामिल हैं। IAF के मुताबिक, ये विमान जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर दो हफ्तों तक जॉइंट टैक्टिकल मैन्युवर्स करेंगे। नेपाल में भारतीय फोरेंसिक टीम ने 3,000 DNA सैंपल की जांच की, 1,200 से ज्यादा DNA प्रोफाइल तैयार नेपाल में आई बाढ़ के बाद काठमांडू में तैनात भारतीय फोरेंसिक टीम ने 3,000 DNA सैंपल की जांच की है। टीम अब तक 1,200 से ज्यादा DNA प्रोफाइल तैयार कर चुकी है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार, 22 सितंबर को यह जानकारी दी। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने द्वि-साप्ताहिक ब्रीफिंग में सवाल के जवाब में बताया। नेपाल में 275 भारतीय नागरिकों के लापता होने की जानकारी पहले दी गई थी। इसके अलावा भारतीय मूल के कई अन्य लोग भी लापता हैं।

Continue reading on the app

  Sports

रेप का आरोपी क्रिकेटर टीम कैंप में लौटा, यूपीसीए ने दी खेलने की मंजूरी

Yash Dayal back UP Ranji Trophy Camp: रेप और पॉक्सो एक्ट के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे तेज गेंदबाज यश दयाल की उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी कैंप में वापसी हुई है. यूपीसीए ने पिछले साल इन मामलों के कारण उन्हें यूपी टी20 लीग से बाहर कर दिया था. दयाल पर गाजियाबाद और जयपुर में दो अलग-अलग आपराधिक केस दर्ज हैं. हालांकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट से उन्हें एक मामले में आंशिक राहत मिली है, लेकिन वह अभी तक दोषमुक्त नहीं हुए हैं. Wed, 23 Sep 2026 09:00:38 +0530

  Videos
See all

AI कंपनियां चैटबोट्स को इंसानों जैसा क्यों बना रही हैं? [Why do big tech design their AI as humans] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T03:30:16+00:00

Azamgarh News : आजमगढ़ में बंधक संकट का सच पुलिस ने बताया ! । hostage । UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T03:31:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers