MP में दो दिन भारी बारिश की संभावना:बिहार के 15 जिलों में बाढ़ का असर, ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट
मध्य प्रदेश में 23 सितंबर से भारी बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 और 25 सितंबर को सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिलेगी। इन 2 दिन में 17 जिलों में अति भारी या भारी बारिश हो सकती है। बिहार में मानसून थमा हुआ है, लेकिन 15 जिले अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाले क्षेत्र के चलते अगले दो-तीन दिन बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसमी सिस्टम के चलते ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज बारिश हो रही है। मौसम की स्थिति को देखते हुए कोरापुट, गजपति, गंजाम, नबरंगपुर, कालाहांडी और मलकानगिरी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में मानसून कमजोर पड़ गया है। इस सीजन में प्रदेश में अब तक 6% कम बारिश हुई है। 14 जिलों में बारिश का कोटा आधा भी नहीं हो पाया है। सबसे कम बारिश देवरिया, कुशीनगर, शामली, गाजियाबाद और कानपुर देहात में दर्ज की गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
खबर हटके- मॉडल पूछकर छीना आईफोन 18 प्रो:बाथरूम को बनाया जंगल; पार्टी में आने के लिए सिर मुंडाने की शर्त
उत्तर प्रदेश में बाइक सवार दो लोग लड़की का आईफोन 18 प्रो छीनकर भाग गए। वहीं, एक शख्स ने अपने घर के बाथरूम को गार्डन में बदल दिया। उधर, ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने बर्थडे पार्टी में मेहमानों के सामने सिर मुंडवाकर आने की शर्त रखी। चीन में टूटी साइकिलों के ढेर 30 से 40 फीट तक ऊंचे हो गए। वहीं, एक महिला एक दिन में करीब 13 हजार रुपए का खाना खाती हैं। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others









