Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mesh Rashifal : भावुकता में लिए फैसले मेष राशि को पड़ेंगे भारी, आज कोई शुभ समय नहीं

Aaj Ka Mesh Rashifal 23 September 2026 : आज कार्यस्थल पर मेष राशि की जिम्मेदारी बढ़ सकती है. अभिजीत मुहूर्त नहीं है. ऐसे में कोई भी नया काम टाल दें, वरना नुकसान होगा. विन्ध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन काम के दबाव में थोड़ा थकान या मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. अविवाहित जातकों के लिए किसी पुराने परिचित के माध्यम से रिश्तों की बातचीत आगे बढ़ सकती है. अनावश्यक खर्च और जल्दबाजी में निवेश न करें. आज शुभ अंक 5 और भाग्यांक 9 होगा.

Continue reading on the app

जम्मू-रामबन में कार के अंदर 2 पुलिसकर्मी मृत मिले:मौत का कारण पता नहीं चल पाया; यह इलाका कश्मीर से जुड़ने वाला जरूरी ट्रांजिट रूट

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में 22 सितंबर की देर शाम कार के अंदर दो पुलिसकर्मियों की डेड बॉडी मिली। हेड कॉन्स्टेबल फरीद अहमद और सिलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल मोहम्मद याकूब, रामबन की डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइंस में तैनात थे। दोनों संदिग्ध हालत में कार के अंदर बेहोश मिले थे। स्थानीय लोग दोनों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रामबन ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों की मौत की सही वजह अभी पता नहीं चल पाई है। मौत के कारण और घटना की पूरी परिस्थितियां भी अभी साफ नहीं हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रामबन कश्मीर घाटी और जम्मू (डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर, रियासी) को जोड़ने वाला मुख्य गलियारा है। रामबन से जुड़ी सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियां जंगल में छिपा घायल आतंकी की तलाश जारी जम्मू-कश्मीर में तीन दिन पहले हुए एनकाउंटर में घायल आतंकी की तलाश जारी है। सेना ने पांच जिलों कठुआ, सांबा, उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, घायल आतंकी मजालता के जंगलों में छिपा हो सकता है। सेना ने 17 सितंबर को ‘ऑपरेशन सोहन’ चलाया था। मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे। एक आतंकी घायल हो गया था। फोरेंसिक टीमें भागने वाले रास्ते पर मिले खून के निशान और अन्य सुरागों की भी जांच कर रही हैं। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… हाफिज सईद के नाम 2 महीने में दूसरा गैर-जमानती वारंट:NIA कोर्ट का आरोप- आतंकवादियों को हथियार और फंड दिया जम्मू की एक स्पेशल NIA कोर्ट ने लश्कर-ए-तैयबा के चीफ और घोषित आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ नया गैर-जमानती वारंट जारी किया है। उस पर कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार, फंड और निर्देश देने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Ashley Noffke: पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच ने बीच में छोड़ा कॉन्ट्रैक्ट, एशियन गेम्स के बाद संभालेंगे नई टीम

Ashley Noffke: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एश्ले नॉफ्के एशियन गेम्स 2026 के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच का पद छोड़ देंगे। इसके बाद वह नीदरलैंड्स की पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। नॉफ्के का नया कार्यकाल 2028 के अंत तक रहेगा।

नॉफ्के का पाकिस्तान के साथ मूल अनुबंध जून 2027 तक था। हालांकि वह 18 महीने से भी कम समय में टीम से अलग हो जाएंगे। उन्होंने मई 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच का पद संभाला था।

पाकिस्तान के कई कोच पहले ही छोड़ चुके हैं टीम
एश्ले नॉफ्के पाकिस्तान के सपोर्ट स्टाफ से अलग होने वाले हालिया सदस्य हैं। इससे पहले जुलाई 2026 में फील्डिंग कोच शेन मैकडरमॉट ने पाकिस्तान का साथ छोड़कर अफगानिस्तान के कोचिंग सेटअप से जुड़ने का फैसला किया था।

वहीं, मई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद पाकिस्तान के सफेद गेंद बल्लेबाजी कोच हनीफ मलिक और लंबे समय से टीम के साथ जुड़े फिजियोथेरेपिस्ट क्लिफ डीकिन भी अपना पद छोड़ चुके हैं।

नीदरलैंड्स को विश्व कप क्वालिफिकेशन की चुनौती
नॉफ्के अब नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम को नई दिशा देने की कोशिश करेंगे। उनके कार्यकाल में टीम के सामने 2027 वनडे विश्व कप और 2028 टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने की बड़ी चुनौती होगी।

नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी बयान में नॉफ्के ने कहा कि वह डच पुरुष टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह एक प्रतिभाशाली और प्रेरित खिलाड़ियों का समूह है। उनका लक्ष्य टीम के विकास को आगे बढ़ाना और कार्यक्रम को मजबूत बनाना है।

नॉफ्के ने अपनी कोचिंग शैली को लेकर कहा कि उनकी शुरुआत रणनीति या योजना से पहले खिलाड़ियों के साथ जुड़ाव बनाने से होती है।

कई टीमों के साथ काम करने का अनुभव
एश्ले नॉफ्के अपने साथ काफी अनुभव लेकर नीदरलैंड्स पहुंचेंगे। वह महिला बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट, द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट और ऑस्ट्रेलिया की डब्ल्यूएनसीएल में क्वींसलैंड फायर के साथ खिताब जीत चुके हैं।

इसके अलावा, वह न्यूजीलैंड में ओटागो पुरुष टीम के कार्यक्रम का नेतृत्व कर चुके हैं। नॉफ्के महिला प्रीमियर लीग (WPL) में यूपी वॉरियर्ज के साथ भी काम कर चुके हैं। अब नीदरलैंड्स की टीम में उनकी नई भूमिका पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजर रहेगी।

Wed, 23 Sep 2026 14:40:27 +0530

  Videos
See all

Mayawati का बड़ा सियासी दांव, भतीजे Ishan Anand को बनाया BSP का राष्ट्रीय संयोजक | UP Politics News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T09:35:24+00:00

Trump Tariff on India : रूस से तेल खरीदना छोड़ेगा भारत? ! | Top News | Trump Tariff | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T09:45:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers