Responsive Scrollable Menu

कन्या राशि वाले अपने वाणी और व्यवहार पर रखें नियंत्रण, जानें 23 सितंबर का शुभ समय

Aaj ka Kanya Rashifal 23 september 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है.....

Continue reading on the app

नेपाल जैसा बाढ़ का खतरा लद्दाख में बढ़ा:ग्लेशियर झील से रिसाव; रियल टाइम निगरानी कर रहे हैं वैज्ञानिक; दबाव बढ़ा तो झील को पंक्चर कर पानी निकालेंगे

लद्दाख के सबसे बड़े द्रंग-द्रुंग ग्लेशियर के मुहाने पर बनी झील से पानी का रिसाव शुरू हो गया है। झील कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। ऐसे में वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक जांस्कर में ग्लेशियर के पास ही कैंप कर इस पर लगातार निगाह बनाए हुए हैं। वैज्ञानिक झील में पानी की मात्रा, गहराई और ग्लेशियर के पिघलने की रफ्तार की रियल टाइम निगरानी कर रहे हैं। पानी बढ़ने से झील पर दबाव खतरनाक स्तर तक पहुंचा तो इसे सुरक्षित तरीके से पंक्चर कर अतिरिक्त पानी निकालने की भी तैयारी है। नेपाल में हाल की आपदा के बाद हिमालयी क्षेत्र की संवेदनशील ग्लेशियर झीलों की निगरानी और तेज की गई है। करीब 24 किमी लंबे द्रंग-द्रुंग ग्लेशियर के पीछे हटने से उसके मुहाने पर यह प्रो-ग्लेशियर झील बनी है। 2017 में इसका क्षेत्रफल करीब 16.62 हेक्टेयर था, जो 2023 में बढ़कर 39.1 हेक्टेयर हो गया। 2010 के बाद बनी झील, पीछे हटा ग्लेशियर... अध्ययनों के मुताबिक, 2010 के बाद ग्लेशियर के पीछे हटने से बनी गहरी जगह में पिघली बर्फ का पानी जमा होने लगा और झील बनी। 2021 के बाथिमेट्री सर्वे में 5 हजार से ज्यादा बिंदुओं पर माप लिया गया था। तब झील का जल-आयतन 1.8 लाख घन मीटर पाया गया। औसत गहराई 1.91 मीटर और अधिकतम गहराई 3.85 मीटर थी। 1971 से 2017 के बीच ग्लेशियर 13.84% घटा और अग्रभाग 925 मीटर पीछे चला गया। लद्दाख और द्रंग-द्रुंग ग्लेशियर पर असर लद्दाख का द्रंग-द्रुंग ग्लेशियर तेजी से सिकुड़ रहा है, जिससे इसके मुहाने पर पानी जमा होकर एक बड़ी अस्थिर झील बन गई है। यह झील कमजोर पत्थरों और मलबे के सहारे टिकी है, जिससे इसके टूटने का डर लगातार बना रहता है। इसके अलावा पिघलती बर्फ से स्थानीय नदी तंत्र और जीव-जंतुओं के प्राकृतिक संतुलन पर भी बुरा असर पड़ रहा है। लद्दाख जैसे ठंडे रेगिस्तान में लोगों की जिंदगी पूरी तरह ग्लेशियर के पिघलने वाले पानी पर निर्भर है। अभी तो बर्फ तेजी से पिघलने की वजह से नदियों में पानी ज्यादा दिख सकता है, लेकिन कुछ सालों बाद जब बर्फ कम हो जाएगी तो गंभीर सूखा पड़ सकता है। इससे स्थानीय खेती, पीने के पानी और बिजली परियोजनाओं के लिए पानी की भारी कमी हो जाएगी। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. बाढ़ आई... बाढ़ आई, जान बचाकर दोबारा भागे लोग:30 सेकेंड में मलबे में दफन देवीघाट, 7 हजार लोगों का पता नहीं 30 अगस्त की सुबह हम नेपाल के देवीघाट पहुंचे। हर तरफ मलबा था, जिसमें लोग सामान और अपनों को तलाशते मिले। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Day 4 LIVE: मनु भाकर और मीराबाई चानू आज दिलाएंगी मेडल? बैडमिंटन टीम की नजरें फाइनल में एंट्री पर

Asian Games Day 4 LIVE Updates: एशियन गेम्स 2026 में आज यानी बुधवार भारत के लिए रोमांचक दिन होने वाला है. पांचवें दिन भारतीय एथलीट अपनी मेडल टैली को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. मनु भाकर और मीराबाई चानू जैसे बड़े स्टार्स अपने-अपने इवेंट में हिस्सा लेंगे. मीराबाई चानू एशियाई खेलों में अपना पहला मेडल जीतने की कोशिश करेंगी. भारतीय मेंस बैडमिंटन टीम ने मेडल तो पक्का कर लिया है, लेकिन वे सेमीफाइनल से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, क्योंकि टीम इवेंट के आखिरी चार के मुकाबले में उनका सामना मज़बूत चीन से होगा. रोशिबिना देवी भी वुशु इवेंट के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगी. Wed, 23 Sep 2026 05:47:45 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | अखिलेश नहीं देंगे 1 भी सीट? UP में कांग्रेस का क्या होगा? | Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T00:43:45+00:00

Bihar Jamui Case: बिहार सरकार से प्रशांत किशोर ने पूछा सवाल | #jamuiviralvideo #shorts #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T00:39:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers