इंदौर में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबले की टिकट की बिक्री 25 सितंबर से होगी शुरू, सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से होगी बुक
इंदौर में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच का इंतजार अब टिकट बिक्री के साथ नए चरण में पहुंच गया है। दरअसल मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने 25 सितंबर से ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू करने का फैसला किया है। जानकारी दे दें कि सभी टिकट केवल वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए मिलेंगे जबकि कालाबाजारी रोकने के लिए एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट ही खरीद सकेगा।
दरअसल क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला खास माना जा रहा है क्योंकि लंबे समय बाद इंदौर में अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच आयोजित हो रहा है। एमपीसीए का कहना है कि टिकटों की पूरी प्रक्रिया डिजिटल रखी गई है ताकि दर्शकों को आसानी से टिकट मिल सकें और फर्जी बिक्री या कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके।
होलकर स्टेडियम टी20 टिकट की पूरी जानकारी
वहीं 25 सितंबर से शुरू होने वाली टिकट बिक्री पूरी तरह ऑनलाइन होगी। दर्शक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए अपनी पसंद की सीट चुनकर टिकट बुक कर सकेंगे। टिकट खरीदने के लिए किसी ऑफलाइन काउंटर की व्यवस्था नहीं रखी गई है। एमपीसीए ने साफ किया है कि एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट ही खरीद सकेगा जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को मैच देखने का मौका मिल सके।
कितने की होगी एक टिकट?
जानकारी के अनुसार टिकट की शुरुआती कीमत 1000 रुपए तय की गई है जबकि पैवेलियन टिकट 12,500 रुपए का होगा। अन्य कैटेगरी के टिकटों की कीमतों की जानकारी जल्द जारी की जाएगी। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, इसलिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में आयोजकों ने समय रहते ऑनलाइन बुकिंग करने की सलाह दी है। होलकर स्टेडियम पहले भी कई यादगार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है इसलिए इस मैच को लेकर उत्साह पहले से दिखाई दे रहा है।
भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
दरअसल भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगी। पहला मुकाबला लखनऊ में, दूसरा 9 अक्टूबर को रांची में और तीसरा 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद और आखिरी मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे।
भारतीय टीम का स्क्वॉड इस प्रकार है:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।
आज भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा टी-20 मुकाबला, वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर, रवि बिश्नोई को मिल सकता है मौका
आज भारत और अफगानिस्तान की टीम एक बार फिर टी-20 मुकाबले में आमने सामने होने वाली है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खला जाएगा। दरअसल दिल्ली में होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में एक बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वरुण चक्रवर्ती सीरीज से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग-11 में जगह को लेकर भी चर्चा बनी हुई है।
बता दें कि पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर 82 रन बनाकर टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई थी। वहीं संजू सैमसन सिर्फ 10 रन बना सके थे लेकिन टीम प्रबंधन इसी ओपनिंग जोड़ी को बरकरार रख सकता है।
भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी-20 में प्लेइंग-11 पर नजर
दरअसल दूसरे टी-20 से पहले सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। उन्होंने मैच से पहले नेट्स में लंबा अभ्यास किया लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में मौका मिलेगा या नहीं इस पर फैसला टॉस के करीब साफ होगा। भारतीय टीम के लिए रवि बिश्नोई की वापसी अहम हो सकती है। वरुण चक्रवर्ती की गैरमौजूदगी में स्पिन विभाग की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और शिवम दुबे टीम की मजबूती बने रहेंगे। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह पर भी नजर रहेगी।
इब्राहिम जादरान पर रहेंगी नजरें
अफगानिस्तान की बात करें तो कप्तान इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद नबी और राशिद खान टीम के सबसे बड़े हथियार हैं। राशिद खान के लिए यह मुकाबला भी खास रहेगा, क्योंकि वे टी-20 इंटरनेशनल में 200 विकेट पूरे करने से सिर्फ 7 विकेट दूर हैं। अजमतुल्लाह उमरजई भी इस साल शानदार गेंदबाजी कर चुके हैं और टीम उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। दरअसल अब तक दोनों टीमों के बीच 10 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 9 मैच जीते हैं जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। अफगानिस्तान अब भी भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत की तलाश में है।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और खिलाड़ियों के रिकॉर्ड
वहीं बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। छोटी बाउंड्री के कारण बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शाम के समय मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम है। तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। भारतीय टीम में ईशान किशन इस साल टी-20 क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 2026 में 24 मैचों में 854 रन बनाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रन रहा है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने इस साल 20 मैचों में 28 विकेट लेकर खुद को टीम के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल किया है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार हो सकती है:
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नायब, सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी/नवीन-उल-हक।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










