‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर का बयान, करणी सेना ने दी घर में घुसकर मारने की धमकी
फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक बार फिर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे सीन उन महिलाओं पर क्या असर डाल सकते हैं, जो यौन हिंसा से गुजर चुकी हैं। स्वरा की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया सामने आने लगी और राजपूत समाज से जुड़े संगठनों ने इसका विरोध किया।
करणी सेना महिला विंग ने जताई नाराजगी
करणी सेना महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष किर्ति राठौड़ ने स्वरा भास्कर के बयान पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा और राजपूत वीरांगनाओं के बलिदान व शौर्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जौहर को समझने के लिए उस समय के इतिहास और परिस्थितियों को समझना जरूरी है। संगठन ने स्वरा से अपनी भाषा सुधारने और टिप्पणी पर सार्वजनिक माफी की मांग की है।
करणी सेना के पदाधिकारी ने दी धमकी
विवाद के बीच करणी सेना के मुंबई अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ का एक बयान भी सामने आया है। उन्होंने स्वरा भास्कर पर राजपूत समाज और वीरांगनाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की। इसी दौरान उन्होंने अभिनेत्री को नुकसान पहुंचाने और घर में घुसकर मारने जैसी धमकी भी दी। ऐसी धमकियां कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर मानी जाती हैं।
बयान के बाद बढ़ा विवाद
स्वरा भास्कर पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। इस बार ‘पद्मावत’ के जौहर सीन को लेकर उनकी टिप्पणी ने फिर विवाद खड़ा कर दिया है। एक तरफ अभिनेत्री ने सीन के महिलाओं पर पड़ने वाले असर को लेकर सवाल उठाया है, वहीं करणी सेना इसे राजपूत इतिहास और वीरांगनाओं के अपमान से जोड़कर देख रही है। अब इस विवाद में आगे क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर नजर बनी हुई है।
एक शिकायत और हिल गया पूरा सिस्टम, अनीत पड्डा की ‘हुंकार द रोर’ का टीजर रिलीज
सैयारा से बड़े-बड़े धूम मचाने वाली अनीत पड्डा को अब नई सीरीज में देखा जाने वाला है। उनकी वेब सीरीज हुंकार द रोर का टीजर रिलीज हो गया है। यह पूरी कहानी एक सवाल के इर्द गिर्द घूमती है, जो पूरे सिस्टम को हिला कर रख देता है। टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है और एक्ट्रेस का अलग अवतार देखने को मिल रहा है।
इस सीरीज में बात सिर्फ एक आरोप की नहीं है देखते ही देखते ये बहुत बड़ा रूप ले लेता है और पूरा सिस्टम इसकी जद में आ जाता है। जब जांच की जाती है तो सत्ता और प्रभाव पर भी सवाल उठने लगते हैं।
हुंकार का टीजर रिलीज
इस शानदार टीजर की शुरुआत अनीत पड्डा के किरदार से दिखाई गई है जो पुलिस थाने जाकर अपने साथ हुई जबरदस्ती की रिपोर्ट लिखवाती है। वह कहती है कि मेरे साथ जबरदस्ती की हुई है। पुलिस वाला पूछता है ये सब किसने किया है। इसपर जवाब मिलता है बापजी ने। यह सुनकर पुलिस वाला शिकायत लिखने से मना कर देता है और कहता है कि पहले पूछताछ कर लेते हैं उसके बाद आपकी शिकायत लिखेंगे।
View this post on Instagram
नजर आए शानदार सीन
जब पुलिस वाले और अनीत के किरदार के बीच बातचीत होती है। तब जलती हुई गाड़ियां, बाप जी का आलीशान महल, वकील बने राम कपूर और मोहम्मद जीशान अय्यूब को भी दिखाया जाता है। इस आलीशान महल की दीवारों के पीछे कुछ और काम चल रहा है। यहां पुलिस वाले को तब झटका लग जाता है जब मीनू रावत यानी अनीत बोलती है कि मैं इंतजार कर रहा हूं, जब तक आप रिपोर्ट नहीं लिखते।
कब और कहां देखें फिल्म
हुंकार द रोर में अनीत पड्डा के साथ जीशान अय्यूब, रघुबीर यादव, राम कपूर, अर्जुन माथुर और फातिमा सना शेख नजर आएंगे। अगर आप ये कहानी देखना चाहते हैं तो इसे जियो हॉटस्टार पर 25 सितंबर को पेश किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
