Responsive Scrollable Menu

EV Comparison: एथर 450 X और ओला एस1 प्रो में कौन बेस्ट; जानें बैटरी, रेंज, फीचर्स और कीमत?

EV Comparison: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग लगातार बढ़ रही है। खासकर प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों के बीच एथर 450एक्स और ओला एस1 प्रो काफी लोकप्रिय विकल्प हैं। दोनों स्कूटर स्पोर्टी डिजाइन, बेहतर प्रदर्शन और कई आधुनिक सुविधाओं के साथ आते हैं। हालांकि, बैटरी क्षमता, रेंज, फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों में अंतर है।

बैटरी और रेंज
रेंज की बात करें तो ओला एस1 प्रो यहां बढ़त बनाता है। इसमें 3 किलोवॉट, 4 किलोवॉट और 5.2 किलोवॉट बैटरी विकल्प मिलते हैं। 3 किलोवॉट मॉडल 176 किलोमीटर, 4 किलोवॉट मॉडल 242 किलोमीटर और एस1 प्रो प्लस 5.2 किलोवॉट मॉडल 320 किलोमीटर तक की दावा की गई आईडीसी रेंज देता है।

दूसरी ओर, एथर 450एक्स में 2.9 किलोवॉट और 3.7 किलोवॉट बैटरी विकल्प हैं। इनकी दावा की गई आईडीसी रेंज क्रमशः 126 किलोमीटर और 161 किलोमीटर है। इसलिए ज्यादा रेंज चाहने वाले ग्राहकों के लिए ओला एस1 प्रो बेहतर विकल्प नजर आता है।

फीचर्स में कौन आगे?
ओला एस1 प्रो में ईको, नॉर्मल, स्पोर्ट और हाइपर जैसे राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसमें 7 इंच की डिजिटल टचस्क्रीन, 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन सहायता, रिवर्स असिस्ट और बिना चाबी के इग्निशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। तीसरी पीढ़ी के मॉडल में एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल और ब्रेक-बाय-वायर जैसी तकनीक भी दी गई है।

एथर 450एक्स में 7 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन के साथ गूगल मैप्स नेविगेशन, ओटीए अपडेट, एंटी-थेफ्ट, टो-ट्रैकिंग और लाइव राइड स्टेटस जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा स्मार्टईको, ईको, राइड, स्पोर्ट और वार्प मोड भी उपलब्ध हैं।

कीमत
कीमत के मामले में भी ओला एस1 प्रो आगे है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.28 लाख रुपये है। 4 किलोवॉट मॉडल की कीमत करीब 1.44 लाख रुपये और 5.2 किलोवॉट एस1 प्रो प्लस की कीमत करीब 1.58 लाख रुपये से शुरू होती है।

वहीं, एथर 450एक्स की शुरुआती कीमत करीब 1.49 लाख रुपये है।

कौन सा स्कूटर बेहतर?
अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा रेंज, बड़ी बैटरी और कम शुरुआती कीमत है, तो ओला एस1 प्रो बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, स्पोर्टी राइडिंग, प्रीमियम अनुभव और एथर के कनेक्टेड फीचर्स पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए एथर 450एक्स पर विचार किया जा सकता है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

New SUV: हुंडई की 3 कारों को मिला नया लाउंज एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स

New SUV: भारतीय बाजार में हुंडई कई सेगमेंट में अपनी गाड़ियों की बिक्री करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में एसयूवी सेगमेंट में भी कई मॉडल शामिल हैं। अब हुंडई ने अपनी तीन एसयूवी को नए लाउंज एडिशन के साथ लॉन्च किया है। इस एडिशन के तहत क्रेटा, अल्काजार और क्रेटा इलेक्ट्रिक को कई प्रीमियम फीचर्स और कॉस्मेटिक अपडेट दिए गए हैं। आइए जानते हैं इन तीनों एसयूवी की कीमत, फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी।

इन तीन एसयूवी में मिला लाउंज एडिशन
हुंडई ने भारतीय बाजार में क्रेटा, अल्काजार और क्रेटा इलेक्ट्रिक को लाउंज एडिशन के साथ पेश किया है। कंपनी ने इन मॉडलों में यात्रियों के आराम और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए कई नए फीचर्स जोड़े हैं।

हुंडई क्रेटा लाउंज एडिशन में क्या खास?
क्रेटा लाउंज एडिशन में सबसे खास फीचर 11.6 इंच का रियर सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम है। यह दूसरी पंक्ति को एक डिजिटल एंटरटेनमेंट जोन में बदल देता है। इसमें वीडियो स्ट्रीमिंग, ओटीटी कंटेंट, गेमिंग और फोन मिररिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसके अलावा इसमें बोस का 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, लाउंज-विशिष्ट इंटीरियर थीम, प्रीमियम सीट डिजाइन पैटर्न और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अल्काजार लाउंज एडिशन के फीचर्स
अल्काजार लाउंज एडिशन में एक्सटीरियर को भी नए अंदाज में पेश किया गया है। इसमें गोल्डन ब्रॉन्ज रंग का नया विकल्प, स्किड प्लेट, सिल गार्निश पर ब्लैक फिनिश, रियर स्पॉयलर, रूफ रेल और ओआरवीएम दिए गए हैं। इसके अलावा 18 इंच के अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं।

केबिन में खास लाउंज सीट डिजाइन, वॉयस-इनेबल्ड पैनोरमिक सनरूफ, 11.6 इंच की रियर सीट स्क्रीन और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

क्रेटा इलेक्ट्रिक लाउंज एडिशन
क्रेटा इलेक्ट्रिक का लाउंज एडिशन इसके लॉन्ग रेंज वेरिएंट पर आधारित है। इसमें होम चार्जर विकल्प के साथ नया ब्रॉन्ज कलर, 17 इंच के अलॉय व्हील्स, स्किड प्लेट, ब्लैक सिल गार्निश, रियर स्पॉयलर, रूफ रेल और ओआरवीएम दिए गए हैं।

इसके अलावा इसमें डैशकैम, रियर वायरलेस चार्जर, 11.6 इंच की रियर सीट स्क्रीन, एम्बिएंट लाइटिंग और नया लाउंज सीट डिजाइन पैटर्न भी मिलता है।

इंजन और पावरट्रेन
क्रेटा लाउंज एडिशन किंग ट्रिम पर आधारित है। इसमें 1.5 लीटर एमपीआई पेट्रोल इंजन के साथ आईवीटी और 1.5 लीटर यू2 सीआरडीआई डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है।

वहीं अल्काजार लाउंज एडिशन में 1.5 लीटर यू2 सीआरडीआई डीजल इंजन को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है।

कितनी है कीमत?
हुंडई क्रेटा लाउंज एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.21 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 20.45 लाख रुपये है।

अल्काजार लाउंज एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 21.80 लाख रुपये से 21.95 लाख रुपये के बीच है। वहीं क्रेटा इलेक्ट्रिक लाउंज एडिशन की कीमत 24.34 लाख रुपये से 25.22 लाख रुपये तक रखी गई है।

इस तरह हुंडई ने लाउंज एडिशन के जरिए अपनी तीनों एसयूवी में ज्यादा प्रीमियम फीचर्स और बेहतर रियर-सीट अनुभव देने की कोशिश की है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

कभी क्रिकेटर बनने का था सपना, अब एशियन गेम्स में ऐतिहासिक मेडल जीतकर रचा इतिहास

Who is Jay Meena: स्कूल मैचों में एक बॉल बॉय से शुरुआत कर 14 वर्ष की उम्र में इंटरनेशनल स्टेज तक पहुंचने वाले भारतीय सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा की कहानी प्रेरणादायक है. 2022 नेशनल गेम्स में गोल्ड और 2025 में नेशनल सिंगल्स चैंपियन बनने वाले मीणा ने 2024 वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में आध्या तिवारी के साथ मिक्सड डबल्स का ब्रॉन्ज जीता, जो भारत का पहला वर्ल्ड मेडल था. एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में मेडल जीतने वाले मीणा पहले भारतीय बन गए हैं. Wed, 23 Sep 2026 11:27:08 +0530

  Videos
See all

BSP Meeting: Ishan Anand को Mayawati ने दिया आशीर्वाद! BSP में बड़ी जिम्मेदारी | Lucknow | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T06:13:15+00:00

Ishaan Anand : ईशान आनंद ने मायावती के पैर छुए! | Bahujan Samaj Party |Mayawati | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T05:55:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers