Responsive Scrollable Menu

Price Hike: टोयोटा कैमरी हुई 1.27 लाख रुपए तक महंगी, जानें नए प्राइस और फीचर्स

Price Hike: भारतीय बाजार में टोयोटा कई सेगमेंट में अपने वाहनों की बिक्री करती है। कंपनी की प्रीमियम सेडान कार के तौर पर टोयोटा कैमरी भी उपलब्ध है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने अब कैमरी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कीमत बढ़ने के बाद इसे खरीदना पहले के मुकाबले महंगा हो गया है। किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी है और अब इसकी कीमत कितनी हो गई है, आइए जानते हैं।

महंगी हुई टोयोटा कैमरी
टोयोटा कैमरी को भारतीय बाजार में प्रीमियम और लग्जरी सेडान के तौर पर पेश किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने इसके अलग-अलग वेरिएंट की कीमतों में इजाफा किया है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

1.27 लाख रुपये तक बढ़ी कीमत
जानकारी के मुताबिक, टोयोटा कैमरी की कीमत में अधिकतम 1.27 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, सभी वेरिएंट पर समान कीमत बढ़ोतरी नहीं हुई है। अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से कीमत में बदलाव किया गया है।

किस वेरिएंट की कितनी बढ़ी कीमत?
टोयोटा कैमरी के एलीगेंट और स्प्रिंट एडिशन के डुअल-टोन वेरिएंट की कीमत में 1.21 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, एलीगेंट और स्प्रिंट के व्हाइट पर्ल वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 1.27 लाख रुपये तक का इजाफा किया गया है।

कितना दमदार है इंजन?
टोयोटा कैमरी में कंपनी की ओर से 2.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन दिया जाता है। यह इंजन 184 बीएचपी की पावर और 221 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, हाइब्रिड सिस्टम में दी गई बैटरी से 134 बीएचपी की पावर और 208 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इंजन के साथ ई-सीवीटी ट्रांसमिशन दिया गया है।

अब कितनी है टोयोटा कैमरी की कीमत?
कीमत में बढ़ोतरी के बाद टोयोटा कैमरी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 48.69 लाख रुपये हो गई है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 48.89 लाख रुपये तक पहुंच गई है। यानी नई कीमत के साथ कैमरी खरीदने वाले ग्राहकों को अब पहले की तुलना में ज्यादा रकम खर्च करनी होगी।

(मंजू कुमारी)
 

Continue reading on the app

Best Scooter: कम बजट में ज्यादा माइलेज देने वाले 5 स्कूटर, जानें कौन सा है बेस्ट

Best Scooter: भारत में स्कूटर्स की मांग लगातार बढ़ रही है। शहरों में रोजाना ऑफिस आने-जाने, घर के जरूरी कामों के साथ-साथ डिलीवरी और बाइक-टैक्सी जैसे कामों के लिए भी स्कूटर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। कम कीमत, आसान राइडिंग और बेहतर माइलेज की वजह से स्कूटर्स ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अगर आप भी नया स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और आपकी प्राथमिकता ज्यादा माइलेज है, तो बाजार में कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। यहां हम आपको 2026 में उपलब्ध 5 ऐसे स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका दावा किया गया माइलेज काफी अच्छा है।

यामाहा रे जेडआर 125 एफआई हाइब्रिड
यामाहा रे जेडआर 125 एफआई हाइब्रिड इस सूची में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाला स्कूटर है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 79,880 रुपये है। इसमें 125 सीसी का इंजन मिलता है, जिसे माइल्ड-हाइब्रिड स्मार्ट मोटर जेनरेटर के साथ जोड़ा गया है।

यह इंजन 8.2 पीएस की पावर और 10.3 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी के अनुसार, इसका एआरएआई माइलेज 71.33 किलोमीटर प्रति लीटर तक है।

यामाहा फासिनो 125 एफआई हाइब्रिड
यामाहा फासिनो 125 एफआई हाइब्रिड भी बेहतर माइलेज देने वाले स्कूटर्स में शामिल है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 78,980 रुपये है। इसमें 125 सीसी का इंजन दिया गया है, जिसके साथ माइल्ड-हाइब्रिड स्मार्ट मोटर जेनरेटर मिलता है।

यह इंजन 8.2 पीएस की पावर और 10.3 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 21 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जबकि इसका एआरएआई माइलेज 68.75 किलोमीटर प्रति लीटर तक है।

टीवीएस जुपिटर 110
टीवीएस जुपिटर 110 भारतीय बाजार में एक लोकप्रिय स्कूटर है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 75,625 रुपये है। इसमें 113.3 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7.91 बीएचपी की पावर और 9.8 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।

स्कूटर में 33 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज और 5.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसका एआरएआई माइलेज 61.2 किलोमीटर प्रति लीटर तक है।

हीरो डेस्टिनी 125
हीरो डेस्टिनी 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 82,465 रुपये है। इसमें 124.6 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 9 बीएचपी की पावर और 10.4 एनएम का टॉर्क देता है।

इस स्कूटर में 19 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है। माइलेज की बात करें तो इसका एआरएआई माइलेज करीब 59 किलोमीटर प्रति लीटर तक है।

सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125
सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125 इस सूची में सबसे महंगा स्कूटर है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.03 लाख रुपये है। इसमें 124 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.42 पीएस की पावर और 10.2 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है।

बर्गमैन स्ट्रीट 125 में 24.6 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज और 5.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसका एआरएआई माइलेज 58.5 किलोमीटर प्रति लीटर तक है।

2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स
            मॉडल                                        एआरएआई माइलेज         शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत

यामाहा रे जेडआर 125 एफआई हाइब्रिड     71.33 किमी/लीटर तक         79,880 रुपये
यामाहा फासिनो 125 एफआई हाइब्रिड         68.75 किमी/लीटर तक        78,980 रुपये
टीवीएस जुपिटर 110                                  61.2 किमी/लीटर तक          75,625 रुपये
हीरो डेस्टिनी 125                                      59 किमी/लीटर तक             82,465 रुपये
सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125                            58.5 किमी/लीटर तक          1.03 लाख रुपये

कौन सा स्कूटर बेहतर?
अगर आपकी पहली प्राथमिकता माइलेज है, तो यामाहा रे जेडआर 125 एफआई हाइब्रिड इस सूची में सबसे आगे है। वहीं, कम शुरुआती कीमत और अच्छे माइलेज के साथ टीवीएस जुपिटर 110 भी एक व्यावहारिक विकल्प हो सकता है। दूसरी ओर, प्रीमियम डिजाइन और ज्यादा स्टोरेज चाहने वाले ग्राहक सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125 पर विचार कर सकते हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Day 4 LIVE: मनु भाकर और मीराबाई चानू आज दिलाएंगी मेडल? बैडमिंटन टीम की नजरें फाइनल में एंट्री पर

Asian Games Day 4 LIVE Updates: एशियन गेम्स 2026 में आज यानी बुधवार भारत के लिए रोमांचक दिन होने वाला है. पांचवें दिन भारतीय एथलीट अपनी मेडल टैली को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. मनु भाकर और मीराबाई चानू जैसे बड़े स्टार्स अपने-अपने इवेंट में हिस्सा लेंगे. मीराबाई चानू एशियाई खेलों में अपना पहला मेडल जीतने की कोशिश करेंगी. भारतीय मेंस बैडमिंटन टीम ने मेडल तो पक्का कर लिया है, लेकिन वे सेमीफाइनल से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, क्योंकि टीम इवेंट के आखिरी चार के मुकाबले में उनका सामना मज़बूत चीन से होगा. रोशिबिना देवी भी वुशु इवेंट के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगी. Wed, 23 Sep 2026 05:47:45 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | अखिलेश नहीं देंगे 1 भी सीट? UP में कांग्रेस का क्या होगा? | Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T00:43:45+00:00

Bihar Jamui Case: बिहार सरकार से प्रशांत किशोर ने पूछा सवाल | #jamuiviralvideo #shorts #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T00:39:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers