Responsive Scrollable Menu

Car Mileage: मारुति ने 3 फेमस कारों को किया ऑटोमैटिक, जानें माइलेज और कीमत

Car Mileage: मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने S-CNG पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए स्विफ्ट, डिजायर और बलेनो के CNG वेरिएंट में पहली बार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प पेश किया है। कंपनी ने इन कारों को 5-स्पीड ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) के साथ अपडेट किया है। इससे ग्राहकों को CNG की बेहतर माइलेज के साथ शहर के भारी ट्रैफिक में आसान और आरामदायक ड्राइविंग का विकल्प मिलेगा।

कितनी है कीमत?
मारुति सुजुकी ने तीनों S-CNG AMT मॉडल्स को अलग-अलग शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा है। स्विफ्ट S-CNG AMT की कीमत 7.29 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं, बलेनो S-CNG AMT की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.32 लाख रुपये और डिजायर S-CNG AMT की कीमत 8.53 लाख रुपये है।

इंजन और माइलेज
नई S-CNG AMT कारों में कंपनी का 1.2-लीटर Z12E इंजन दिया गया है। यह इंजन डुअल वेरिएबल वाल्व टाइमिंग (Dual VVT) और आइडल स्टार्ट-स्टॉप (ISS) तकनीक से लैस है। इंजन को 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

कंपनी के दावे के अनुसार, डिजायर S-CNG AMT सबसे ज्यादा 36.47 किमी/किग्रा का माइलेज देती है। इसके बाद स्विफ्ट S-CNG AMT का माइलेज 35.34 किमी/किग्रा और बलेनो S-CNG AMT का माइलेज 34.47 किमी/किग्रा है।

AMT गियरबॉक्स खास तौर पर शहरों में ड्राइविंग को आसान बनाता है। ट्रैफिक के दौरान बार-बार क्लच दबाने और गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, जरूरत पड़ने पर ड्राइवर मैनुअल तरीके से भी गियर बदल सकता है।

S-CNG सिस्टम में सुरक्षा का ध्यान
मारुति सुजुकी ने अपनी S-CNG तकनीक में सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी है। इसमें बेहतर एयर-फ्यूल मिक्स के लिए इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा CNG सिस्टम में स्टेनलेस-स्टील पाइप और जॉइंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे जंग और गैस लीकेज के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

कारों में एकीकृत वायरिंग हार्नेस और विशेष माइक्रोस्विच भी दिया गया है। यह माइक्रोस्विच CNG भरते समय वाहन को स्टार्ट होने से रोकने में मदद करता है।

तेजी से बढ़ रही S-CNG की मांग
मारुति सुजुकी के अनुसार, भारतीय बाजार में उसके S-CNG मॉडल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। चालू वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की S-CNG बिक्री में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 58 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

जुलाई 2026 में कंपनी ने 83,000 S-CNG वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो उसकी अब तक की सबसे अधिक मासिक S-CNG बिक्री है। कंपनी का कहना है कि नए ऑटोमैटिक S-CNG मॉडल ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं, जो माइलेज के साथ ट्रैफिक में सुविधाजनक ऑटोमैटिक ड्राइविंग का अनुभव चाहते हैं।

(मंजू कुमारी)

 

Continue reading on the app

CNG Cars: किआ कैरेंस और कैरेंस क्लैविस के सीएनजी वेरिएंट लॉन्च, जानें इंजन और फीचर्स

CNG Cars: किआ इंडिया ने अपनी एमपीवी रेंज कैरेंस और कैरेंस क्लैविस के नए सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने कैरेंस सीएनजी को 12.12 लाख रुपये और कैरेंस क्लैविस सीएनजी को 12.39 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। दोनों मॉडलों में सीएनजी पावरट्रेन अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है।

किन वेरिएंट्स में मिलेगा सीएनजी?
किआ कैरेंस में सीएनजी का विकल्प सिर्फ प्रीमियम (ओ) ट्रिम में दिया गया है। वहीं, कैरेंस क्लैविस सीएनजी को एचटीई और एचटीई (ओ) ट्रिम्स में पेश किया गया है।

इंजन और पावर
कैरेंस और कैरेंस क्लैविस के सीएनजी वेरिएंट्स में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। सीएनजी पर चलने पर यह इंजन 96 एचपी की पावर और 123 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है

पेट्रोल वर्जन की तुलना में सीएनजी मॉडल की पावर 19 एचपी और टॉर्क 21 एनएम कम है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं, पेट्रोल वेरिएंट्स में क्लचलेस मैनुअल और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।

किआ ने अभी इन सीएनजी मॉडल्स के आधिकारिक माइलेज आंकड़े जारी नहीं किए हैं। हालांकि, इनके 22 से 25 किमी/किग्रा के आसपास माइलेज देने की उम्मीद है।

सीएनजी टैंक से घटा बूट स्पेस
फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट में टैंक को बूट फ्लोर के नीचे लगाया गया है। इसकी वजह से दोनों एमपीवी का बूट स्पेस 216 लीटर से घटकर 116 लीटर रह गया है। सीएनजी वेरिएंट में स्पेयर व्हील को नीचे की तरफ माउंट किया गया है।

कंपनी ने सीएनजी टैंक और इससे जुड़े अतिरिक्त कंपोनेंट्स के वजन को संभालने के लिए सस्पेंशन को दोबारा ट्यून किया है। इसके अलावा फ्रंट डिस्क ब्रेक में भी बदलाव किए गए हैं।

सीएनजी के लिए इंजन में किए गए बदलाव
किआ ने सीएनजी के इस्तेमाल के अनुसार इंजन को दोबारा कैलिब्रेट किया है, ताकि अतिरिक्त वजन और सीएनजी पावरट्रेन की वजह से परफॉर्मेंस पर असर को कम किया जा सके। इसके अलावा कार के बाकी प्रमुख फीचर्स और मैकेनिकल सेटअप पेट्रोल वेरिएंट्स के समान ही रखे गए हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games India Schedule 2026: मनु और मीरा से गोल्ड की उम्मीद, चौथे दिन ऐसा रहेगा भारत का कार्यक्रम

Asian Games India Schedule 2026: एशियन गेम्स का चौथा दिन भारत के लिए कई मेडल लेकर आ सकता है, जिसमें एक से ज्यादा गोल्ड मेडल की संभावना है. खास तौर पर ओलंपिक मेडलिस्ट सितारों से उम्मीदें रहेंगी. Tue, 22 Sep 2026 22:13:40 +0530

  Videos
See all

Viral Video | गलती किसकी VIDEO देखकर आप बताइए! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T21:30:09+00:00

Iran America War Update: होर्मुज से आई बहुत बड़ी खबर! | Donald Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T21:30:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers