Responsive Scrollable Menu

50MP के 4 कैमरे वाले Oppo Find X8 Pro की कीमत गिरी, ₹20,000 सस्ते में मिल रहा है फोन, बैंक ऑफर अलग से

Oppo Find X8 Pro पर Amazon पर बड़ी कीमत कटौती मिल रही है. ₹99,999 की लॉन्च कीमत वाला यह प्रीमियम स्मार्टफोन अब ₹79,990 में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹3,000 तक की एक्सट्रा बचत का फायदा मिल सकता है.

Continue reading on the app

हर Laptop यूजर को पता होने चाहिए ये 5 फीचर्स, मल्टीटास्किंग से लेकर फाइल शेयरिंग तक आसान, बहुत आती है काम

अगर आप एंड्रॉयड Laptop इस्तेमाल करते हैं, तो इसके कुछ फीचर्स आपका रोज का काम काफी आसान और तेज कर सकते हैं. फोन कनेक्ट करने, Split Screen और Keyboard Shortcuts से लेकर Quick Share और Voice Typing तक कई सुविधाएं मल्टीटास्किंग में मदद करती हैं. जानें Android Laptop के ऐसे 5 फीचर्स, जिन्हें इस्तेमाल करके आप अपने लैपटॉप का बेहतर तरीके से फायदा उठा सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

बलौदाबाजार जिले में बाढ़ का बढ़ा खतरा : गंगरेल के गेट खुलने से उफनाई महानदी, निचले इलाकों में भरा पानी

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश और गंगरेल बांध के सभी गेट खोले जाने के बाद महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी किनारे बसे कई गांवों में पानी पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों को लेकर निगरानी बढ़ा दी है।

बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रभावित लोगों के लिए रहने और भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। कलेक्टर ने एसडीएम पलारी को विशेष रूप से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। 

गांवों में पहुंच रही प्रशासन की टीमें
शनिवार सुबह करीब 7 बजे से प्रशासन की टीमें बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर रही हैं। संबंधित सरपंच और कोटवारों को भी स्थिति के अनुसार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। राजस्व विभाग के अमले के साथ SDRF की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं।

महानदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर
जमीनी स्थिति का जायजा लेने पहुंची टीम के मुताबिक दीघा से पृथ्वीराज और नगरी क्षेत्र में महानदी का पानी लगातार बढ़ता नजर आया। नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंचने के साथ आसपास के नालों में भी पानी का बहाव तेज हो गया है। कुछ स्थानों पर नालों का पानी सड़कों के ऊपर से बहता दिखाई दिया। 

आने वाले घंटों में बढ़ सकती है परेशानी
गंगरेल बांध के गेट खोले जाने के बाद महानदी में पानी का बहाव बढ़ा है, जिसका असर बलौदाबाजार जिले के निचले इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। प्रशासन ने नदी और नालों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और स्थिति बिगड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

Sat, 26 Sep 2026 12:23:47 +0530

  Videos
See all

Gyanesh Kumar Controversy LIVE: चुनाव आयोग को CJP का अल्टीमेटम! | Election Commission | Dipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T07:11:29+00:00

Israel Iran War Update: Netanyahu का बड़ा ऐलान! 48 घंटे में Iran करेगा सरेंडर?Israel Iran War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T07:15:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers