Responsive Scrollable Menu

डेटा खोने का डर खत्म, ₹4,000 से कम में बेस्ट External Hard Drives, फोन और लैपटॉप का स्टोरेज बढ़ाएं

अगर आपके फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर में स्टोरेज खत्म हो रहा है और महत्वपूर्ण फाइलें, फोटोज, वीडियोज या डॉक्युमेंट्स सुरक्षित रखने की जरूरत है, तो हमने इस पोस्ट में कुछ बेहतरीन और किफायती एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव्स की लिस्ट तैयार की है, जो डेटा बैकअप को आसान बनाती हैं. इसमें UnionSine, KINGSTER, SELFSTORE और YaHoo जैसे ब्रांड्स के पोर्टेबल HDD और SSD डिवाइस शामिल हैं. इन सभी की कीमतें, फीचर्स और खरीदने से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है, ताकि आप अपनी जरूरत के मुताबिक सबसे सही ऑप्शन चुन सकें.

Continue reading on the app

ट्रम्प ने CNN को व्हाइट हाउस से बैन किया:कहा- फेक न्यूज फैलाते हैं; ऐलान के वक्त पत्रकार वहीं मौजूद थे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 18 सितंबर को CNN, MS NOW और पॉलिटिको को व्हाइट हाउस से बैन करने का ऐलान किया। ट्रम्प ने कहा कि ये संस्थान लगातार फेक न्यूज फैला रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में दूसरे मीडिया संस्थानों पर भी ऐसा एक्शन हो सकता है। जिस समय ट्रम्प यह ऐलान कर रहे थे, उस समय CNN, MS NOW और पॉलिटिको के पत्रकार व्हाइट हाउस प्रेस क्षेत्र में मौजूद थे और अपनी रिपोर्टिंग कर रहे थे। तीनों संस्थान ट्रम्प के फैसलों पर सवाल उठाते रहे हैं CNN- 24 घंटे चलने वाला टीवी न्यूज चैनल और डिजिटल वेबसाइट है। अमेरिकी राजनीति की बड़ी खबरें और फैक्ट-चेकिंग करता है। ट्रम्प के बयानों और नीतियों पर लगातार तीखे सवाल उठाता रहा है। MS NOW- केबल टीवी न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया है। लेफ्ट-ऑफ-सेंटर राजनीतिक डिबेट्स और ओपिनियन शोज पर फोकस करता है। ट्रम्प प्रशासन और उनकी नीतियों का सबसे मुखर आलोचक चैनल माना जाता है। पॉलिटिको- प्रमुख डिजिटल न्यूज वेबसाइट और राजनीतिक अखबार है। व्हाइट हाउस और अमेरिकी संसद की अंदरूनी खबरों और नीतियों की रिपोर्टिंग करता है। ट्रम्प प्रशासन के अंदरूनी फैसलों, विवादों और रणनीतियों का बारीक विश्लेषण करता रहा है। ट्रम्प पक्षपात का आरोप लगाते रहे हैं साल 2016 से ही ट्रम्प CNN की खबरों को लगातार ‘फेक न्यूज’ कहते रहे हैं और उनके कार्यकाल में पहले भी इस चैनल के पत्रकारों के व्हाइट हाउस पास रोके जा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 'न्यूयॉर्क टाइम्स' और 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' जैसे बड़े और प्रतिष्ठित अखबारों पर भी अपने खिलाफ पक्षपात करने का आरोप लगाया और उन पर मानहानि के केस तक दर्ज कराए। ट्रम्प ने इन सभी संस्थानों की रिपोर्टिंग पर खुले तौर पर सवाल उठाए और उन पर जानबूझकर गलत नीयत से खबरें चलाकर उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगाया। AP ने दायर किया था केस इससे पहले ट्रम्प ने फरवरी 2025 में एसोसिएटेड प्रेस (AP) के पत्रकारों पर भी ऐसी ही रोक लगाई थी। तब ट्रम्प ने AP के पत्रकारों को ओवल ऑफिस, अपने विमान एयरफोर्स वन और अन्य कार्यक्रमों में जाने से रोक दिया था। यह कार्रवाई AP के गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलने के उनके फैसले का समर्थन नहीं करने के बाद की थी। AP ने इस मामले में मुकदमा किया था। यह मामला अभी जारी है। ---------------------------- ये खबर भी पढे़ं… ट्रम्प ने कनाडा को लेकर यूरोप को धमकी दी:कहा- EU में शामिल किया तो भारी टैरिफ लगाऊंगा, व्यापार भी रोक दूंगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोपीय संघ को गंभीर टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रम्प ने कहा पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS: ये कैच नहीं मैजिक है... 6 फीट 8 इंच के मार्को यानसेन ने जमीन से खोदकर निकाली बॉल, देखकर दिमाग घूम जाएगा

Marco Jansen catch vs Australia: पहला वनडे पूरी तरह मार्को यानसेन के नाम रहा. पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन की जीत में बल्ले से 59 गेंद में 75 रन बनाए फिर चार-चार कैच लिए, जिसमें मैट रेनशॉ को बाउंड्री पर पकड़ा कैच तो इंटरनेट को हिला चुका है. कंगारू पहला मैच हार चुके हैं और तीन मैच की वनडे सीरीज में 0-1 से पिछड़ रहे हैं. Fri, 25 Sep 2026 06:30:08 +0530

  Videos
See all

Trump Iran War:ईरान के खिलाफ ट्रंप का बड़ा आदेश? | Trump Iran News | Iran-US Tension | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T02:15:17+00:00

News Ki Pathshala: अखिलेश ने रायबरेली से ही क्यों शुरू की रथ यात्रा? | #newskipathshala #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T02:15:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers