भारत डेविस कप से बाहर, साउथ कोरिया से हारा:सुमित नागल फिर फेल; टीम 30 साल से टॉप-8 में नहीं पहुंची
भारत डेविस कप 2026 से बाहर हो गया है। उसे सियोल के ओलिंपिक टेनिस कोर्ट में साउथ कोरिया ने भारत को 1-3 से हराया। शनिवार को भारत को फाइनल-8 में जगह बनाने के लिए एक जीत की जरूरत थी। लेकिन, सुमित नागल रिवर्स सिंगल्स में सूनवू क्वोन से 1-6, 2-6 से हार गए। टीम इंडिया 1996 के बाद पहली बार डेविस कप के टॉप-8 में जगह बनाने की कोशिश कर रही थी। सुरेश-बालाजी ने कोरियाई जोड़ी को हराया था पहले दिन के सिंगल्स मैचों के बाद भारत 0-2 से पीछे था। टीम को दूसरे दिन दोनों मैच जीतना जरूरी था। मेंस डबल्स मुकाबले में धक्षिणेश्वर सुरेश और श्रीराम बालाजी की जोड़ी ने जी सुंग नाम और उइसुंग पार्क को 6-3, 3-6, 6-3 से हराया। इस जीत से भारत के टॉप-8 में पहुंचने की उम्मीदें जगी थीं। इस मैच के लिए भारत ने टीम में बदलाव किया। निकी पूनाचा की जगह धक्षिणेश्वर सुरेश को उतारा गया। क्वोन ने नागल को सीधे सेटों में हराया रिवर्स सिंगल्स में नागल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्हें वर्ल्ड रैंकिंग में 157वें नंबर के खिलाड़ी क्वोन ने 6-1, 6-1 से हराया। क्वोन ने पहला 6-1 से जीता। दूसरे सेट में नागल ने वापसी की कोशिश की। लेकिन क्वोन ने दूसरा सेट 6-2 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। नागल को चुंग ह्योन ने भी हराया। कप्तान रोहित राजपाल का कार्यकाल समाप्त इस मुकाबले के बाद रोहित राजपाल का भारतीय कप्तान के रूप में कार्यकाल भी खत्म हो सकता है। उनका कॉन्ट्रैक्ट दिसंबर 2026 तक है और अब तक इसके विस्तार की घोषणा नहीं हुई है। भारत अब 2027 में क्वालिफायर राउंड-1 में खेलेगा। ---------------------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… चेस ओलिंपियाड- भारतीय मेंस टीम ने इटली को 3-1 से हराया, गुकेश जीते समरकंद में शुक्रवार को 46वें चेस ओलिंपियाड के तीसरे राउंड में भारतीय मेंस टीम ने इटली को 3-1 से हराया। वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश ने 33 चाल में सबिनो ब्रुनेल्लो को हराकर जीत हासिल की। निहाल सरीन ने भी फ्रांसेस्को सोनिस को मात दी। पढ़ें पूरी खबर
एशियन गेम्स बैडमिंटन ड्रॉ जारी:भारतीय मेंस और विमेंस टीम के क्वार्टर फाइनल में जापान से भिड़ने की संभावना, सेमीफाइनल में चीन-कोरिया से
एशियन गेम्स के बैडमिंटन टीम इवेंट के ड्रॉ में भारतीय मेंस टीम का पहला मुकाबला बांग्लादेश से होगा। टीम क्वार्टरफाइनल में जापान से भिड़ सकती है। सिल्वर मेडल विजेता भारतीय मेंस टीम के सेमीफाइनल में चीन या कोरिया से मुकाबले की संभावना है। भारत, जापान, चीन और कोरिया एक ही हाफ में हैं। भारतीय विमेंस टीम अपने अभियान की शुरुआत कजाकिस्तान के खिलाफ करेगी। वह क्वार्टरफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त जापान से भिड़ सकती है। भारतीय मेंस टीम का ड्रॉ भारत को आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य सेन को कोडाई नाराओका और आयुष को यूशी तनाका को हराना होगा। सात्विक-चिराग की जोड़ी का मुकाबला होकी-कोबायाशी से हो सकता है। भारतीय मेंस टीम पिछली बार चीन से 2-3 से हारकर गोल्ड मेडल से चूक गई थी। इस बार उसका सेमीफाइनल में ही चीन से मुकाबला हो सकता है। हालांकि, धीमे कोर्ट पर जापान भारत के लिए मुश्किल चुनौती बन सकता है। जापान के पास वर्ल्ड चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट कोडाई नाराओका हैं। मलेशिया, इंडोनेशिया, हांगकांग और ताइवान को ड्रॉ के दूसरे हाफ में रखा गया है। विमेंस टीम के सामने जापान की चुनौती भारत के विमेंस टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में जापान से भिड़ने की संभावना है। मुकाबले में अकाने यामागुची और पीवी सिंधु आमने-सामने हो सकती हैं। उन्नति हुड्डा का सामना टोमोका मियाजाकी से हो सकता है, जबकि ट्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को जापान की टॉप जोड़ी की चुनौती मिलेगी। सेमीफाइनल में कोरिया से हो सकता है मुकाबला भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर उसका सामना कोरिया से हो सकता है। कोरिया के पास आन से-यंग और वर्ल्ड चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट बेक हा-ना-ली सो-ही की जोड़ी है। भारत ने विमेंस टीम इवेंट में एकमात्र पदक 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में जीता था। तब भारत ने थाईलैंड को 3-2 से हराया था, लेकिन सेमीफाइनल में कोरिया से 1-3 से हार गया था।इनल में उसे कोरिया के खिलाफ 1-3 से हार मिली थी। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशियन गेम्स के बारे में सब कुछ:45 देश और 469 मेडल इवेंट एशियन गेम्स का 20वां एडिशन आज से जापान के आइची-नागोया में शुरू हो रहा है। इसमें 45 देशों के खिलाड़ी 43 खेलों के 469 मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगे। भारत इस बार किन खेलों में उतर रहा है, नए खेल कौन-से हैं, ओलिंपिक का टिकट कैसे मिलेगा और तैयारी पर कितना खर्च हुआ। 10 सवालों में एशियन गेम्स के बारे में। पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others









