रोहित बोले- टेस्ट मैचों में नींद नहीं आती थी:तब मां के हाथ से बने केले के चिप्स खाता था; IPL टीम पर कहा- हमेशा मुंबई
क्रिकेटर रोहित शर्मा ने कहा- टेस्ट क्रिकेट उनका पसंदीदा फॉर्मेट था। लेकिन इसमें खेलने का दबाव भी काफी रहता था। मैं झूठ नहीं बोलूंगा, लेकिन जब भी मैं टेस्ट मैच खेलता था, अंदर बहुत नर्वसनेस होती थी। नर्वसनेस के कारण रात में नींद नहीं आती थी। ऐसे में देर रात को भूख लगने पर अपनी मां के हाथ के बने केले के चिप्स खाता था। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने यह बातें सोनी टीवी पर अपने नए शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' में कही। IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच अभिषेक नायर भी शो में आए थे। जब उन्होंने रोहित से IPL टीम बदलने के बारे में पूछा, तो रोहित क जवाब था- हमेशा मुंबई। रोहित का गेम शो 6 महीने तक चलेगा रोहित का यह रियलिटी शो आज से सोनी टीवी पर आएगा। इसके एपिसोड्स OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी दिखाए जाएंगे। यह अमेरिका के फेमस शो ‘फैमिली फ्यूड’ का भारतीय रूपांतरण होगा, जिसे अमेरिका के जाने में माने टीवी कलाकार स्टीव हार्वे होस्ट करते हैं। यह गेम शो होगा, जिसमें दो परिवार हिस्सा लेंगे। इस प्रोजेक्ट पर रोहित करीब छह महीने काम करेंगे। हफ्ते में दो एपिसोड टेलिकास्ट होंगे। रोहित ने 67 टेस्ट में बनाए 4,301 रन रोहित ने 2013 से 2024 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 12 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 4,301 रन बनाए। इस दौरान पारी में उनका बेस्ट स्कोर 212 रन रहा। रोहित वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे रोहित इस महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरु हो रहे घरेलु वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे। पहला वनडे मैच 27 सितंबर को, दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। सभी मुकाबले दोपहर 2 बजे से शुरु होंगे। रोहित की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी जीते रोहित की कप्तानी में भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा। इसी टूर्नामेंट से रोहित और कोच राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के खेलने का अंदाज बदला। हालांकि भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली। इसके बाद भारत ने रोहित की कप्तानी में 2024 टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती। इसके बाद BCCI ने 4 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को भारत का नया वनडे कप्तान बनाया। ---------------------------------- रोहित शर्मा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 2027 वर्ल्डकप खेलने पर रोहित बोले- टूर्नामेंट अभी बहुत दूर:जब आएगा तब देखेंगे; 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते दिखेंगे रोहित शर्मा ने 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर कहा है कि टूर्नामेंट के करीब आने पर फैसला होगा। अक्टूबर 2027 में वर्ल्ड कप होना है। टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
एशियन गेम्स- ओपनिंग सेरेमनी में मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा:मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल, मुकाबले पहले ही शुरू हो चुके
20वें एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी जापान के नागोया शहर में हुई। फ्लैग मार्च में भारतीय दल की अगुआई शूटर मनु भाकर और सीनियर कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत ने तिरंगा थामकर की। नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में संगीतकार तारो हाकासे के वायलन म्यूजिक से सेरेमनी की शुरुआती हुई। इसके बाद अभिनेत्री कीको टोडा ने जापान का राष्ट्रगान गाया। फ्लैग मार्च में 45 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अफगानिस्तान के दल की एंट्री के साथ मार्च पास्ट की शुरुआत हुई। भारत 10वें नंबर पर आया, जबकि मेजबान जापान के दल की एंट्री के साथ परेड का समापन हुआ। गेम्स में क्रिकेट और टेकबॉल जैसे खेलों की शुरुआत हो चुकी है। ओपनिंग सेरेमनी से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









