Responsive Scrollable Menu

Ganesh Utsav के छठे दिन बप्पा के लिए तैयार करें Paneer Modak, बेहद सरल है रेसिपी

गणेश उत्सव का आज छठां द‍िन है। इस दिन आप बप्पा को प्रसन्न करना चाहते हैं और उन्हें स्पेशल भोग अर्पित करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इस बार आप गणपति जी को पनीर का मोदक खिलाएं। चावल के आटे वाले मोदक तो आपने काफी खाएंगे होंगे। अब पनीर से बने मोदक भी घर पर आसानी से तैयार किए जाए जा रहे हैं।

इन्हें बनाना काफी आसान है। आपको पनीर के मिश्रण को सही तरह से पकाकर मोदक के सांचे में भरना है। चलिए आपको बताते हैं कैसे आप घर पर पनीर के मोदक बना सकते हैं।

पनीर मोदक बनाने के लिए सामग्री

-पनीर- 250 ग्राम
-मिल्क पाउडर- 1/2 कप
-पिसी हुई चीनी- 1/2 कप
दूध- 2 से 3 बड़े चम्मच
-इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
-घी- सांचे को ग्रीस करने के लिए
-केसर- थोड़ी सी
-पिस्ता या बादाम- गार्निश करने के लिए


घर पर बप्पा के लिए पनीर मोदक बनाने की आसान विधि

- सबसे पहले आप पनीर को अच्छी तरह क्रम्बल या कद्दूकस कर लें। ध्यान रखें कि पनीर के बड़े टुकड़े न रहें। इससे मोदक का मिश्रण आसानी से एकसाथ मिक्स हो जाए।

- इसके बाद भारी तले वाली कड़ाही या पैन लें और उसमें पनीर डालें। इसके साथ ही मिल्क पाउडर, पिसी हुई चीनी और थोड़ा दूध डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। गैस धीमी से मीडियम आंच पर रखें और मिश्रण को लगातार चलाते रहे।

- अब इस मिश्रण को पकाते समय ध्यान रखें कि वह पैन के नीचे चिपके नहीं। जैसे-जैसे पनीर का पानी कम होगा, फिर मिश्रण धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा। इसे तक तक पकाना है जब तक यह इतना गाढ़ा न ह जाए कि पैन के किनारे छोड़ने लगे।

- पनीर मोदक की रेसिपी में इसी तरह पनीर और मिल्क पाउडर के मिश्रण को पकाकर का बेस तैयार कर लें। इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला लें।

- यदि आप चाहें, तो स्वाद और खुशबू के लिए थोड़ी केसर भी डाल सकते हैं। हालांकि, ये पूरी तरह से ऑप्शनल है। मिश्रण गाढ़ा होने के बाद गैस बंद कर दें। इसे एक प्लेट में निकालकर कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।

- इस बात का ध्यान रखें मिश्रण ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि इसे हाथ से मोदक के सांचे में भरना होगा। अब मोदक का सांचा लें और उसमें घी लगा लें। इससे तैयार मोदक सांचे से आसानी से बाहर निकल आएगा।

- इसके बाद मिश्रण का एक हिस्सा लेकर सांचे में अच्छी तरह भरें और हल्के हाथ से दबा दें। सांचा बंद करके जो मिश्रण बाहर आए, उन्हें किनारे से हटा लीजिए।

- अब सांचा खोलें और मोदक को धीरे-धीरे से प्लेट में निकाल लें। इसी तरह से बाकी मिश्रण से भी मोदक तैयार कर लें। आखिर में ऊपर से थोड़े कटे हुए पिस्ता या बादाम लगाकर इन्हें गार्निश कर सकते हैं।

कैसे करें सर्व?

एक साफ प्लेट में पनीर मोदक को रखें। पूजा की तैयारी करने के बाद बप्पा को अपनी परंपरा के अनुसार, इसका भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद परिवार के साथ प्रसाद के रुप में इसे खा सकती हैं। यदि आपका मोदक को थोड़ा और सुंदर दिखाना चाहती हैं, तो आप ऊपर से कटे हुए पिस्ता, बादाम या केसर की कुछ धागे भी लगा सकते हैं।

Continue reading on the app

दीपिका-रणवीर के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी: दुआ को मिली छोटी बहन, कपल ने सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। शनिवार, 19 सितंबर 2026 को दोनों ने अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशी साझा की।

दोनों की पहली बेटी दुआ पादुकोण सिंह का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था। अब करीब दो साल बाद उनका परिवार एक नए सदस्य के साथ और बड़ा हो गया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी
रणवीर और दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए बेटी के जन्म की जानकारी दी। पोस्ट सामने आते ही बॉलीवुड सितारों और लाखों फैंस ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया।

दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कब की थी?
कपल ने 19 अप्रैल 2026 को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उस पोस्ट में उनकी बेटी दुआ एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े नजर आई थीं। बाद में दुआ के दूसरे जन्मदिन पर शेयर की गई फैमिली फोटो में दीपिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थीं।

सिद्धिविनायक मंदिर में लिया था आशीर्वाद
बेटी के जन्म से ठीक एक दिन पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। दोनों ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और भारी सुरक्षा के बीच मौजूद फैंस का मुस्कुराकर अभिवादन भी किया।

इससे पहले रणवीर सिंह अकेले लालबागचा राजा के दर्शन करने भी पहुंचे थे।

2018 में शादी, 2024 में हुई थी दुआ
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ से शुरू हुई। कई वर्षों तक डेट करने के बाद दोनों ने 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की।

इसके बाद सितंबर 2024 में उनकी पहली बेटी दुआ पादुकोण सिंह का जन्म हुआ और अब 2026 में कपल दूसरी बार माता-पिता बना है।

रणवीर और दीपिका की आने वाली फिल्में

  • रणवीर सिंह: प्रलय (निर्माणाधीन)
  • दीपिका पादुकोण: किंग (24 दिसंबर 2026 को रिलीज प्रस्तावित)

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Cricket Schedule: भारत से टक्कर के लिए 3 टीमों में जंग, जानें कब और किससे होगा मैच, देखें पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का रोमांच 24 सितंबर, गुरुवार से शुरू हो रहा है. भारत और पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत सीधे क्वार्टर फाइनल करेगी. इन दोनों टीमों से भिड़ने के लिए 6 टीमों के बीच क्वालिफाइंग मैच होगा, जिसमें से टॉप-2 क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है एशियन गेम्स में क्रिकेट का पूरा शेड्यूल. Wed, 23 Sep 2026 21:17:58 +0530

  Videos
See all

IIT Bombay Protest: साहिल वाकोडे की मौत पर बॉम्बे में बवाल पुलिस हिरासत में प्रदर्शनकारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T16:40:20+00:00

IIT Bombay के Sahil Wakode का Viral CCTV फुटेज, Video आने के बाद केस की दिशा बदली | Mumbai News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T16:42:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers