Responsive Scrollable Menu

UN में पाक के दोस्त तुर्की ने फिर अलापा कश्मीर राग, UN चार्टर के बहाने चला पुराना घिसापिटा दांव

तुर्की का राष्ट्रपति  एर्दोगन ने UNGA में कहा कि दक्षिण एशिया में यह जरूरी है कि कश्मीर मुद्दे समेत सभी विवादों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और संबंधित प्रस्तावों के दायरे में बातचीत के ज़रिए सुलझाया जाए।

Continue reading on the app

2026 Thar: नई महिंद्रा थार OG लॉन्च, ज्यादा पावरफुल इंजन और 4-व्हील डिस्क ब्रेक से हुई और मजबूत

2026 Thar: महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय थ्री-डोर एसयूवी थार OG का 2026 अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपए रखी गई है। नई थार में कंपनी ने केवल डिजाइन में बदलाव नहीं किए हैं, बल्कि इंजन, सस्पेंशन, स्टीयरिंग, ब्रेकिंग और ऑफ-रोड क्षमता में भी कई बड़े अपडेट किए हैं। खास बात यह है कि अब 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन के साथ रियर-व्हील ड्राइव और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा।

तीन ट्रिम में आएगी नई थार
नई Thar को AXT, LXT और ZXT तीन ट्रिम में पेश किया गया है। एंट्री-लेवल AXT में 1.5 लीटर D117 CRDe डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 116.9 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं LXT और ZXT ट्रिम में 2.2 लीटर mHawk डीजल और 2.0 लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। इसका 2.2 लीटर डीजल इंजन 150.1 बीएचपी और 330 एनएम, जबकि 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 159.6 बीएचपी और 330 एनएम का आउटपुट देता है।

अब डीजल ऑटोमैटिक में RWD का ऑप्शन
नई थार का सबसे बड़ा बदलाव 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ RWD ऑटोमैटिक विकल्प है। यानी ग्राहक अब बड़े डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली थार बिना 4WD के भी खरीद सकते हैं। इससे रोजाना शहर में इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए विकल्प बढ़ गया है।

सस्पेंशन और स्टीयरिंग में बड़ा बदलाव
नई थार को M_GLYDE 4G प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें वॉट्स लिंक के साथ पेंटालिंक रियर सस्पेंशन दिया गया है। कंपनी ने राइड कंफर्ट और बॉडी कंट्रोल सुधारने के लिए DaVinci डैंपिंग और फ्रीक्वेंसी-डिपेंडेंट डैंपिंग का इस्तेमाल किया है। इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार इससे स्टीयरिंग चलाने में कम मेहनत लगती है और सीधी सड़क पर ड्राइविंग के दौरान बेहतर रिस्पॉन्स मिलता है।

ऑफ-रोडिंग के लिए नया इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक
ऑफ-रोड क्षमता बढ़ाने के लिए नई थार में रियर इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल दिया गया है। इसे बटन से सक्रिय किया जा सकता है। इसके अलावा सैंड, स्नो और मड ड्राइविंग मोड भी मिलते हैं, जो परिस्थितियों के अनुसार ट्रैक्शन कंट्रोल और एक्सीलेटर रिस्पॉन्स को एडजस्ट करते हैं।

6 एयरबैग और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक
सेफ्टी के लिहाज से हार्ड-टॉप मॉडल में 6 एयरबैग दिए गए हैं। इसके साथ चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, फ्रंट पार्किंग सेंसर और स्टैंडर्ड ESP 9.3 सूट मिलता है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, रोलओवर मिटिगेशन, हिल-होल्ड और हिल-डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।

नया लुक और बेहतर केबिन
बाहर से नई थार में पांच-स्लॉट ग्रिल, LED हेडलैंप, C-शेप LED DRL, LED फॉग लैंप, नया फ्रंट-रियर बंपर और LED टेल-लैंप दिए गए हैं। नए 19-इंच अलॉय व्हील भी मिलते हैं। केबिन में ट्रफल्स ब्राउन लेदरेट सीटें, सॉफ्ट-टच डोर पैनल, स्टिच्ड ट्रिम, फ्रंट आर्मरेस्ट और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। टॉप ZXT ट्रिम में 15 अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं।

कीमतें 10.32 लाख से 18.99 लाख तक
नई Mahindra Thar OG की कीमत ₹10.32 लाख से शुरू होकर ₹18.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ RWD और 4WD विकल्प उपलब्ध हैं, जबकि 2.2 लीटर डीजल में पहली बार RWD ऑटोमैटिक कॉन्फिगरेशन को भी लाइनअप में शामिल किया गया है।

(मंजू कुमारी)

 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Day 4 LIVE: मनु भाकर और मीराबाई चानू आज दिलाएंगी मेडल? बैडमिंटन टीम की नजरें फाइनल में एंट्री पर

Asian Games Day 4 LIVE Updates: एशियन गेम्स 2026 में आज यानी बुधवार भारत के लिए रोमांचक दिन होने वाला है. पांचवें दिन भारतीय एथलीट अपनी मेडल टैली को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. मनु भाकर और मीराबाई चानू जैसे बड़े स्टार्स अपने-अपने इवेंट में हिस्सा लेंगे. मीराबाई चानू एशियाई खेलों में अपना पहला मेडल जीतने की कोशिश करेंगी. भारतीय मेंस बैडमिंटन टीम ने मेडल तो पक्का कर लिया है, लेकिन वे सेमीफाइनल से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, क्योंकि टीम इवेंट के आखिरी चार के मुकाबले में उनका सामना मज़बूत चीन से होगा. रोशिबिना देवी भी वुशु इवेंट के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगी. Wed, 23 Sep 2026 05:47:45 +0530

  Videos
See all

Bihar Jamui Case: बिहार सरकार से प्रशांत किशोर ने पूछा सवाल | #jamuiviralvideo #shorts #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T00:39:20+00:00

Bihar Jamui Case: ‘ये कौन-सा राज..’ जमुई केस पर बोले PK | #jamuiviralvideo #shorts #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T00:38:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers