364 दिन के FD पर मिलेगा 6.50% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 23 सितंबर से नए रेट लागू
प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। इसके बाद सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश पर 2.70% से लेकर 6.65% तक ब्याज मिल रहा है। नई दरें 13 सितंबर 2026 से लागू होने वाली हैं। इंटरेस्ट रेट में संशोधन समय-समय पर बैंक करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। इंटरेस्ट रेट 3.25% से लेकर 7.15% है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन ग्राहक चुन सकते हैं। ध्यान रखें कि एनआरओ या एनआरई डिपॉजिट के लिए सीनियर सिटीजन की अतिरिक्त ब्याज दरें लागू नहीं होती।
इतने दिन के एफडी पर मिल रहा अधिकतम ब्याज
सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.65% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.15% है। 271 दिन या इससे अधिक के सभी टेन्योर के लिए ब्याज दर 6% से ज्यादा दे रहा है। 18 महीने से लेकर 2 साल से कम के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.55% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% ब्याज मिल रहा है। 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% रिटर्न बैंक दे रहा है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 से लेकर 14 दिन- 2.75%
- 15 से लेकर 30 दिन- 2.75%
- 31 से लेकर 45 दिन- 3%
- 46 से लेकर 90 दिन- 3.50%
- 91 दिन- 4%
- 92 दिन से लेकर 179 दिन- 4.25%
- 180 दिन- 5%
- 181 दिन से लेकर 269 दिन- 5.50%
- 270 दिन- 5.50%
- 271 दिन से लेकर 363 दिन- 6%
- 364 दिन- 6%
- 365 दिन से लेकर 15 महीने से कम- 6.35%
- 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम- 6.45%
- 18 महीने से लेकर 2 साल से कम- 6.55%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.65%
- 3 साल से लेकर 4 साल से कम- 6.40%
- 4 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.40%
- 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.25%
Jason Watkins praises Martha's Law after his child died from sepsis. #MarthasRule #Sepsis #BBCNews
Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
BBC News









