एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम का ऐलान, जापान में दिखेगा युवाओं का दम
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यीय पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है. टीम का कप्तान साहन अरच्चिगे को बनाया गया है. इस टीम में विकेटकीपर के रूप में अनुभवी खिलाड़ी निरोशन डिकवेला अपनी भूमिका निभाते नजर आएंगे श्रीलंकाई टीम इस बड़े टूर्नामेंट के लिए 24 सितंबर को जापान के लिए रवाना होगी. आपको बता दें कि जापान के आइची प्रांत के निशिन में स्थित 'कोरोजी स्पोर्ट्स पार्क' में 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक एक धमाकेदार टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट होने जा रहा है, जिसमें श्रीलंका समेत कुल 10 टीमें ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी.
श्रीलंका टीम में अनुभव और युवा टैलेंट का कॉम्बिनेशन
इस श्रीलंकाई टीम में अनुभवी सितारों और युवा टैलेंट का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है. टीम की बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए एशेन बंदारा और सोहन डी लिवेरा जैसे शानदार बल्लेबाज हैं, जबकि ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने और तेज गेंदबाज नुवान थुशारा अपनी गेंदबाजी और अनुभव से विरोधी टीमों को कड़ी टक्कर देंगे. वहीं, स्पिन गेंदबाजी में मिस्ट्री लेग स्पिनर विजयकांत व्यास्कंथ टीम के सबसे बड़े एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं, जो अपनी फिरकी से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने का दम रखते हैं.
इंग्लैंड दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम से अलग है यह टीम
एशियन गेम्स में जाने वाली यह श्रीलंकाई टीम उस टीम से बिल्कुल अलग है जो हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गई थी, जहां मेजबान टीम ने 19 सितंबर को ओल्ड ट्रैफर्ड में तीसरा मैच 8 विकेट से जीतकर श्रीलंका को टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. इस बदलाव के बीच सिर्फ तेज गेंदबाज नुवान थुशारा और थारिंदु रत्नायके ही ऐसे दो खिलाड़ी हैं जो दोनों टीमों में शामिल हैं.
आपको बता दें कि इंग्लैंड दौरे के लिए पहले कुसल मेंडिस को कप्तान चुना गया था, लेकिन उनके और तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो के चोटिल होने के कारण चरित असालंका को कप्तानी सौंपनी पड़ी थी. हालांकि फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि बिनुरा फर्नांडो अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और उन्हें एशियाई खेलों की इस टीम में वापस चुन लिया गया है.
Sri Lanka finalise 15-member unit for the men's event in the Asian Games ⬇️https://t.co/Lb9G7uJORQ
— ICC (@ICC) September 22, 2026
12 साल बाद गोल्ड मेडल खेलने से इरादे से उतरेगी श्रीलंकाई टीम
एशियन गेम्स में श्रीलंका का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. इस बार टीम 12 साल पुराना इतिहास दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. श्रीलंका ने 2010 के ग्वांगझू एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था और इसके बाद 2014 के इंचियोन खेलों में शानदार खेल दिखाते हुए अफगानिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था.
हालांकि, 2023 के हांगझोऊ एशियाई खेलों में श्रीलंकाई टीम खाली हाथ रही थी, जहां भारत ने गोल्ड, अफगानिस्तान ने सिल्वर और बांग्लादेश ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. अब श्रीलंका का एकमात्र लक्ष्य इस महीने के अंत से शुरू हो रहे मुकाबले में दमदार वापसी करना और 2014 के बाद एक बार फिर मेडल जीतकर पोडियम पर श्रीलंकाई ध्वज लहराना है.
Asian Games 2026 | Sri Lanka Men's Squad
— Sri Lanka Cricket ???????? (@OfficialSLC) September 22, 2026
The Sri Lanka Cricket Selection Committee has named the following 15-member Men’s Squad to take part in the Asian Games 2026.
Sri Lanka Team will leave for Japan on the 24th September 2026. #AsianGames pic.twitter.com/FCXLpIFzLO
एशियन गेम्स 2026 के श्रीलंका की टीम
श्रीलंका टीम: सहान अराचिगे (कप्तान), लसिथ क्रूसपुले, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सिनेथ जयवर्धने, नुवानीदु फर्नांडो, सोहन डी लिवरा, एशेन बंडारा, चमिका करुणारत्ने, थारिंडु रत्नायके, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, दुशान हेमंथा, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो, गरुका संकेथ
यह भी पढ़ें: क्या सच में वाइड थी वो गेंद? भारत-जापान मैच के आखिरी ओवर का वो ड्रामा, जिसने पलट दी पूरी बाजी
BJP प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चौहान के जन्मदिन पर समर्थकों में उत्साह, मंदिरों के साथ वृद्धाश्रम में हुए कई कार्यक्रम
भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के जन्मदिन के मौके पर सोमवार को महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए. चव्हाण ने दिन की शुरुआत डोंबिवली स्थित ग्रामदैवत श्री गणेश मंदिर संस्थान में पूजा-अर्चना के साथ की. इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ अनाथालय, वृद्धाश्रम और युवाओं की प्रशिक्षण संस्था का दौरा किया और वहां मौजूद लोगों के साथ समय बिताया.
रविंद्र चव्हाण ने ‘जननी आशीष’ अनाथालय और ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रहने वाले लोगों से मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने ‘डोंबिवलीकर न्यू फोर्स अकादमी’ का भी दौरा किया. इस दौरान प्रशिक्षण ले रहे युवाओं और अन्य लोगों ने उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं.
नागरिकों के साथ मनाया जन्मदिन
‘डोंबिवली एक सांस्कृतिक परिवार’ की ओर से आयोजित स्नेह सम्मेलन में चव्हाण का स्वागत किया गया. विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जनसंपर्क कार्यालयों में भी उनके जन्मदिन पर अभिनंदन कार्यक्रम हुए. महिला पदाधिकारियों ने उनका औक्षण किया, जबकि भाजपा के नगरसेवकों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में भाजपा के कुछ कार्यालयों का उद्घाटन भी जन्मदिन के अवसर पर किया गया. कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी भी देखने को मिली. Gen Z से जुड़े युवाओं ने रविंद्र चव्हाण को गुलाब का फूल देकर जन्मदिन की बधाई दी.
जरूरतमंदों के बीच जनकल्याण के कार्यक्रम
चव्हाण के जन्मदिन के अवसर पर उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए कई स्थानों पर होम-हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए. इसके साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम भी हुए.
इन कार्यक्रमों के तहत जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई. छात्रों को साइकिल और गैर-पारंपरिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर पैनल दिए गए. युवाओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में मदद की गई, जबकि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट भी वितरित किए गए.
रक्तदान शिविर और वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहल
सामाजिक और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यक्रमों के तहत महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए. वरिष्ठ नागरिकों को वरिष्ठ नागरिक प्रमाणपत्र वितरित किए गए. वहीं, वृद्धाश्रमों में वॉशिंग मशीन समेत जरूरत की अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई.
इस मौके पर कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक महेंद्र थोरवे, विधायक प्रशांत ठाकुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में लोगों ने रविंद्र चव्हाण से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.रविंद्र चव्हाण ने कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों से मिले स्नेह और विश्वास के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि लोगों का अपनापन और विश्वास जनसेवा के कार्यों में उन्हें और अधिक ऊर्जा तथा प्रेरणा देता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







