उप्र: केजीएमयू की नर्सिंग छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया
उप्र: केजीएमयू की नर्सिंग छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कियाएकता कपूर ने अपने घर पर रखी गणपति पूजा, बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के सितारे हुए शामिल
Ekta Kapoor Ganpati Puja: फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) हर साल अपने घर पर गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के मौके पर गणपति पूजा का आयोजन करती हैं. इस साल भी उन्होंने अपने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारों के साथ मुंबई स्थित घर पर धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया. इस भव्य गणपति पूजा में बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे पहुंचे और उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया. इस दौरान एकता के पिता और एक्टर जीतेंद्र, गोविंदा और उनके बेटे यशवर्धन, आयुष्मान खुराना, चंकी पांडे दिखाई दिए. उनके अलावा टीवी इंडस्ट्री से एक्ट्रेस मौनी रॉय, रूपाली गांगुली, अंकिता लोखंडे और पति विक्की जैन, दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया, श्वेता तिवारी, शिवांगी जोशी, गौरव खन्ना, उर्वशी ढोलकिया और अनीता हसनंदानी शामिल हुए.
सितारों ने लूटी महफिल
इस उत्सव के दौरान पूरा माहौल भक्ति और ग्लैमर के खूबसूरत मिश्रण से लबालब दिखाई दिया. सभी सितारे शानदार पारंपरिक और एथनिक आउटफिट में सजे-धजे नजर आए, जहां मौनी रॉय के बेबी पिंक एथनिक लुक ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती नजर आईं. इतना ही नहीं पूजा के दौरान सितारों के बीच खास बॉन्डिंग और मस्ती भी देखने को मिली. अंकिता लोखंडे एकता कपूर को गौरी पूजन का महत्व समझाती हुई नजर आईं तो रूपाली गांगुली और दिव्यांका त्रिपाठी छोटे बच्चे के साथ प्यार दुलार करती दिखाई दीं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation









