Responsive Scrollable Menu

Babar Azam की Test कप्तानी पर Waqar Younis ने उठाए सवाल, बल्लेबाजी पर असर की जताई चिंता

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने बाबर आजम की कप्तानी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले वकार का मानना है कि टेस्ट टीम की कप्तानी दोबारा बाबर आजम को सौंपने से पाकिस्तान एक अच्छे बल्लेबाज को खो रहा है। उनका कहना है कि कप्तानी का दबाव बाबर के खेल पर असर डालता है और वह इस जिम्मेदारी को संभालते हुए अपनी बल्लेबाजी पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाते हैं।

वकार यूनिस पाकिस्तान पुरुष टीम के साथ कई बार कोच रह चुके हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बल्लेबाज के तौर पर बाबर तकनीकी रूप से काफी मजबूत और संपूर्ण खिलाड़ी हैं। हालांकि, जब उनके ऊपर कप्तानी की जिम्मेदारी आती है तो वह जरूरत से ज्यादा दबाव अपने ऊपर ले लेते हैं। वकार के मुताबिक, कप्तानी मिलने पर बाबर का प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहता, जैसा एक बल्लेबाज के रूप में उनसे उम्मीद की जाती है।

उन्होंने कहा कि अगर बाबर को यही जिम्मेदारी लगातार दी जाती रही तो पाकिस्तान एक खिलाड़ी के रूप में उनका नुकसान कर सकता है। वकार ने यह भी कहा कि कप्तान को अपने खिलाड़ियों का मजबूती से साथ देना चाहिए। अगर कोई कप्तान अपने साथियों के पीछे खड़ा नहीं हो सकता तो यह खिलाड़ियों और कप्तानी की जिम्मेदारी, दोनों के लिए ठीक नहीं है।

वकार की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा है। यह सीरीज पाकिस्तान क्रिकेट के लिए कई कारणों से चर्चा में रही। पहले दो मुकाबलों के बाद पाकिस्तान 0-2 से पिछड़ गया था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सात खिलाड़ियों और दो कोचों को वापस भेज दिया था, जिससे टीम प्रबंधन को लेकर भी सवाल उठे थे।

तीसरे टेस्ट से पहले बाबर आजम ने कहा था कि टीम में हुए बदलावों को लेकर उनसे सलाह नहीं ली गई और उनका इन फैसलों में कोई योगदान नहीं था। बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के नेतृत्व में लिए गए इन फैसलों को लेकर बाबर की टिप्पणी पर कई पूर्व खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई थी। वसीम अकरम ने भी बाबर की आलोचना करते हुए कहा था कि कप्तान को मुश्किल समय में अपनी टीम के साथ खड़ा रहना चाहिए।

बता दें कि बाबर इस समय टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय से शतक के लिए इंतजार कर रहे हैं। उनका आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था। इसके बाद वह कई बार बड़ी पारी के करीब पहुंचे, लेकिन शतक पूरा नहीं कर सके। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वह शतक के करीब पहुंचे थे और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भी उनके पास मौका था, लेकिन अचानक विकेट गंवाने के कारण पारी आगे नहीं बढ़ सकी।

गौरतलब है कि इस साल पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज गंवाई थी। इसके बाद शान मसूद को कप्तानी से हटाकर बाबर आजम को फिर से टेस्ट कप्तानी दी गई थी। वहीं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में पाकिस्तान फिलहाल नौवें स्थान पर है और उसके खाते में सिर्फ चार अंक हैं।

एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट में धीमी गेंदबाजी गति के कारण पाकिस्तान के 11 अंक भी काटे गए हैं। ऐसे में टीम के सामने खराब प्रदर्शन, कप्तानी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में स्थिति सुधारने जैसी कई चुनौतियां एक साथ हैं।

Continue reading on the app

Pehla Pyaar Doosri Baar का मजेदार ट्रेलर रिलीज, रोमांस का तगड़ा तड़का लगाते नजर आएंगे छह नए चेहरे

बॉलीवुड की आने वाली नई फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' का मजेदार ट्रेलर सामने आ चुका है। इस ट्रेलर के जरिए फिल्म में नजर आने वाले छह नए चेहरों की पहली झलक दर्शकों को देखने को मिली है। पूरी कहानी दोस्ती, प्यार, पुराने क्रश और आज के दौर के रिश्तों में आने वाली उलझनों के इर्द-गिर्द घूमती है।

बड़े पर्दे पर एक साथ छह नए चेहरे

इस फिल्म से स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। ट्रेलर से फिल्म के इस अनोखे नाम का मतलब भी थोड़ा-बहुत समझ आता है। इसमें प्यार और दोस्ती के साथ-साथ खूब सारी हंसी-मजाक, मजेदार डायलॉग और दोस्तों के बीच की टांग खिंचाई देखने को मिलती है।

इसे भी पढ़ें: इतना खून-खराबा कि हिल जाएगा दिमाग! नानी की The Paradise को प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए क्यों बताया खतरनाक?

निर्माता लव रंजन ने कही यह बात

फिल्म के निर्माता लव रंजन ने बताया कि यह कहानी स्कूल के दिनों, दोस्ती और पहले प्यार की पुरानी यादों से जुड़ी हुई है। उन्होंने छह नए कलाकारों को मौका देने पर कहा, "पहला प्यार दूसरी बार उन यादों से जुड़ी है, जिनके पास हम सब बार-बार लौटकर जाना चाहते हैं, जैसे स्कूल, दोस्ती, क्रश और वो लोग जिन्होंने उन सालों को खास बनाया। किरदार आज की नई पीढ़ी के हैं, लेकिन भावनाएं वही पुरानी और जानी-पहचानी हैं। छह नए कलाकारों को इस रोमांटिक और मजेदार दुनिया में लाना बहुत रोमांचक रहा। मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शक इनकी इस कहानी को खूब पसंद करेंगे।"

इसे भी पढ़ें: पहले Lalbaugcha Raja, फिर टी-सीरीज के दफ्तर में जाकर Shah Rukh Khan ने किए बप्पा के दर्शन

23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

इस फिल्म से अनुज सैनी भी बतौर डायरेक्टर शुरुआत कर रहे हैं। नए कलाकारों के साथ काम करने पर उन्होंने कहा, "एक डायरेक्टर के रूप में मेरी पहली फिल्म होने की वजह से 'पहला प्यार दूसरी बार' मेरे दिल के बहुत करीब है। इस सफर की शुरुआत के लिए मुझे इससे बेहतर और एनर्जेटिक टीम नहीं मिल सकती थी। इन छह कलाकारों ने फिल्म में कमाल का काम किया है और मैं दर्शकों को यह फिल्म दिखाने के लिए बेहद उत्साहित हूं।"

लव फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने बनाया है। यह फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Day-4: क्रिकेट में चमका गोल्ड, बैडमिंटन और वुशु में मेडल पक्का, हॉकी और बॉक्सिंग में भी जीत, जानें कैसा भारत के लिए चौथा दिन

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए चौथा दिन मिलाजुला रहा. हालांकि, गोल्ड मेडल का इंतजार जरूर खत्म हुआ. भारत की महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड अपने नाम किया. इसके अलावा पुरुष बैडमिंटन टीम के साथ वुशु में भी भारत के मेडल पक्के हुए. निशानेबाजी में भारतीय शूटर्स के लिए चौथा दिन कुछ खास नहीं रहा. Tue, 22 Sep 2026 19:32:10 +0530

  Videos
See all

Mahabahas LIVE: CM Yogi बोले, 'नौकरी ना गिन पाओ, शिवपाल को बताओ'! | UP Politics | UP News | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T14:14:19+00:00

Bihar Jamui Encounter : जमुई केस में मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T14:17:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers