Maharashtra Drought: सूखा प्रबंधन पर 3 दिन में पहली अधिसूचना जारी करेगी सरकार, बोले CM Devendra Fadnavis
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि सूखा प्रबंधन से संबंधित पहली अधिसूचना तीन दिन में जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को सहायता देना शुरू करेगी और इसके साथ ही केंद्र से वित्तीय सहायता मांगी जाएगी। मुख्यमंत्री ने मुंबई में मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से कहा, “सिर्फ सूखा घोषित करना पर्याप्त नहीं है।
हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सूखा प्रबंधन से जुड़े उपाय लागू किए जाएं। पहली अधिसूचना तीन दिन में जारी की जाएगी।” महाराष्ट्र के कई हिस्सों, खासकर मराठवाड़ा और विदर्भ में कमजोर मानसून के कारण सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। विपक्ष ने सरकार से तत्काल सूखा घोषित करने और राहत उपाय शुरू करने की मांग की है।
फडणवीस ने दोहराया कि कम बारिश के कारण संकट का सामना कर रहे किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार केंद्र से वित्तीय सहायता मिलने का इंतजार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के नियमों के अनुसार केंद्र से सहायता मांगने का प्रस्ताव अलग से तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्री और विधायक प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे और किसानों से बातचीत करेंगे।
उन्होंने कहा, “राज्य ने पहले ही राहत उपाय शुरू कर दिए हैं, जबकि केंद्र से सहायता मांगने की औपचारिक प्रक्रिया भी साथ-साथ जारी रहेगी।” फडणवीस ने कहा कि सूखे या अत्यधिक बारिश के दौरान केंद्र से सहायता अक्सर देर से मिलती है, क्योंकि एक प्रक्रिया का पालन करना होता है। फडणवीस ने कहा, “यह प्रक्रिया संसद द्वारा पारित कानून के तहत निर्धारित की गई है और इसमें कुछ समय-सीमा तय की गई है। हम सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करके प्रस्ताव भेजेंगे, लेकिन हम उस सहायता का इंतजार नहीं करेंगे।
हमें जो भी सहायता देनी होगी, हम उसे जारी रखेंगे।” उन्होंने कहा कि मंत्री और विधायक किसानों से बातचीत करेंगे, जहां किसान अपनी शिकायतें और विचार रख सकेंगे। उन्होंने कहा, “हम केंद्र से पैकेज और वित्तीय सहायता मांगेंगे। हम अलग से एक प्रस्ताव तैयार करना शुरू करेंगे।
Manipur संकट से GST Collection में ₹475 करोड़ की चपत, CM ने बंद खत्म करने को कहा
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने मंगलवार को ज़ोर देकर कहा कि राज्य सरकार किसी भी शिकायत को सुलझाने के लिए बातचीत के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बंद और नाकेबंदी जैसे तरीकों से बचें, क्योंकि इनसे दिहाड़ी मज़दूरों और आर्थिक गतिविधियों को बहुत ज़्यादा नुकसान पहुँचता है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इम्फाल वेस्ट ज़िला प्रशासन द्वारा खोयाथोंग मल्टीपर्पस कम्युनिटी हॉल में आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 3 मई, 2023 को शुरू हुए अभूतपूर्व संकट के कारण पिछले तीन वर्षों में राज्य को लगभग 1,300 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।
इसे भी पढ़ें: Pinarayi Vijayan के खिलाफ ED की रिपोर्ट पर केरलम में पुलिस जांच के आदेश
विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह ने कहाइस अभूतपूर्व स्थिति ने राज्य की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुँचाया है। अकेले वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान, मणिपुर को GST कलेक्शन में लगभग 475 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जिससे पिछले तीन वर्षों में कुल राजस्व में लगभग 1,300 करोड़ रुपये की कमी आई है। हड़तालों से होने वाले आर्थिक नुकसान का ज़िक्र करते हुए, मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे बंद और नाकेबंदी का रास्ता छोड़ दें और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय विधायकों और सरकार से संपर्क करें। उन्होंने दोहराया, सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार है और सभी समस्याओं का समाधान चर्चा के ज़रिए किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: CM Mohan Majhi सरकार के खिलाफ Odisha में उतरी CJP, विधानसभा घेराव की तैयारी
सिंगापुर के बदलाव का उदाहरण देते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छोटा सा द्वीपीय देश इसलिए ज़बरदस्त आर्थिक समृद्धि हासिल कर पाया क्योंकि वहाँ के अलग-अलग समुदायों ने एक साझा राष्ट्रीय पहचान के तहत एकजुट होकर काम किया। उन्होंने मणिपुर के लोगों से मिल-जुलकर काम करने, अर्थव्यवस्था को फिर से मज़बूत करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत@2047' के विज़न में योगदान देने का आग्रह किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










