Responsive Scrollable Menu

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ सुदर्शन, कुशाग्र और कोटियन की फिफ्टी:पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-A का स्कोर- 216/5

इंडिया-A और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच पुडुचेरी में पहला अनऑफिशयल टेस्ट मैच आज से खेला जा रहा है। पहले दिन के तीसरे सेशन का खेल जारी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबीज करते हुए भारत ने 74 ओवर में 5 विकेट खोकर 216 रन बना लिए हैं। तनुश कोटियन 51 और कुमार कुशाग्र 70 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले साई सुदर्शन ने 57 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया A के गेंदबाज कोरी रोचिसियोली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। इंडिया-A ने 97 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे इंडिया-A की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 12 रन के स्कोर पर अमान मोक्हाडे (6 रन) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सुदर्शन ने शेख रशीद के साथ मिलकर तीसरे विकेट लिए 58 रन जोड़े। 78 रन के स्कोर पर रशीद (16 रन) का विकेट गिरा। फिर यश राठौड़ 1 रन बनाकर आउट हुए। टीम का स्कोर 97 रन था, तब सुदर्शन भी रोचिसियोली की गेंद पर कैच थमा बैठे। कुशाग्र-कोटियन की शतकीय साझेदारी इसके बाद कुशाग्र और कोटियन ने इंडिया-A की पारी को संभाला। कुशाग्र 142 गेंदों पर 70 रन बना चुके हैं। उनकी पारी में 8 चौके हैं। वहीं कोटियन104 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया है। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर रोचिचियोली ने 14 ओवर में 66 रन देकर 3 विकेट लिए है। टॉड मर्फी और फर्ग्यूस ओ'नील को 1-1 विकेट मिला है। --------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टीम इंडिया 41वीं रैंक के जापान से हारते-हारते बची:5-5 ओवर के मैच में भारत ने बनाए 32 रन, सिर्फ 2 रन से जीत मिली लगातार दो बार की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया मंगलवार को 41वीं रैंकिंग वाले जापान के खिलाफ हारते-हारते बची। एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट मुकाबले शुरू होने से पहले भारत और जापान के बीच यह मुकाबला रखा गया था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

पैर में बिछिया क्यों पहनती हैं भारतीय महिलाएं? सुहाग की निशानी के पीछे छिपा है ये पुराना राज

Unknown Fact: भारतीय महिलाओं के श्रृंगार में बिछिया का खास महत्व है. इसे आमतौर पर शादीशुदा होने और सुहाग की निशानी माना जाता है. पैर की दूसरी उंगली में पहनी जाने वाली बिछिया को लेकर आयुर्वेद और एक्यूप्रेशर से जुड़ी कई मान्यताएं भी हैं.

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs SL: जो रूट को रोकने में कामयाब श्रीलंका का नया गेंदबाज, 8 साल बाद मिली सफलता

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में जो रूट ने अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखते हुए दमदार शुरुआत की और 23 हजार इंटरनेशनल रन पूरे किए. मगर फिर वो एक नए गेंदबाज का पहला शिकार बन गए. Tue, 22 Sep 2026 23:41:27 +0530

  Videos
See all

How have Iran responded to Donald Trump's threat? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T22:00:10+00:00

Bappa के दरबार पत्नि संग पहुंचे Sanjay Dutt, लिया आशीर्वाद #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T22:00:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers