Responsive Scrollable Menu

OnePlus N6 Lite 4G भारत में लॉन्च: मिलेगी 7,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, IP64 रेटिंग; 20 हजार से कम है कीमत

OnePlus N6 Lite 4G Launched In India: OnePlus ने भारत में अपना नया OnePlus N6 Lite 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है, जिसे 20 हजार रुपए से कम की रेंज में पेश किया गया है। कंपनी के N सीरीज के नए हैंडसेट में 6.75 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh की बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। जानिए अब इसके कीमत, फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार से। 

OnePlus N6 Lite 4G की भारत में कीमत
OnePlus N6 Lite 4G को भारत में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें Midnight Hype और Neo Green कलर शामिल है। 

OnePlus N6 Lite 4G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स 
OnePlus N6 Lite 4G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1,570 × 720 पिक्सल है और यह 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की HBM ब्राइटनेस 900 निट्स तक है। यह स्क्रीन 86 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़े-ः Motorola Signature 27 जल्द होगा लॉन्च: मिलेगा 200MP Sony कैमरा, 100x Zoom और Bang

Unisoc T7250 प्रोसेसर और 4GB RAM
परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में 8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का विकल्प भी दिया गया है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी ने 13,700 वर्ग मिलीमीटर का heat dissipation area दिया है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6 Lite 4G में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है।

7,000mAh की बड़ी बैटरी
OnePlus N6 Lite 4G की सबसे खास बात इसकी 7,000mAh बैटरी है। फोन में 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यह 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे फोन की मदद से दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। OnePlus के अनुसार, बैटरी एक बार चार्ज करने पर 49.7 घंटे तक की कॉलिंग का बैकअप दे सकती है।

IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H स्टैंडर्ड
फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है। OnePlus का कहना है कि N6 Lite 4G ने MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड को भी पूरा किया है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और Beidou का सपोर्ट दिया गया है। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसके साथ 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें सिंगल multi-magnet स्पीकर मिलता है, जो OReality Audio सपोर्ट करता है।

Continue reading on the app

JPN vs IND: पिच का कसूर या ओवरकॉन्फिडेंस... कमजोर जापान से क्यों हारते-हारते बची टीम इंडिया?

Shreyas Iyer on Indian cricket team: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को जापान के खिलाफ एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल में अपनी टीम की दो रन की रोमांचक जीत के बाद सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड की पिच को ‘बल्लेबाजी के लिए मुश्किल’ बताया. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में दोनों टीम को केवल पांच-पांच ओवर खेलने का मौका मिला.

Continue reading on the app

  Sports

तालिबानी खौफ के चलते अफगानी लड़की ने लड़का बनकर की ट्रेनिंग, अब एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

तालिबानी खौफ के चलते अफगानी लड़की ने लड़का बनकर ट्रेनिंग की और अब एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीता है। फरीबा हाशिमी ने तालिबानी हुकूमत को संदेश भी दिया है कि महिलाएं डरती नहीं हैं।  Thu, 24 Sep 2026 10:30:16 +0530

  Videos
See all

Yamuna Expressway Bus Fire: ड्राइवर केबिन के पास से लगी थी आग? FIR में यात्रियों ने लगाए आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:07:34+00:00

Saudi Arabia War Update: सऊदी में उतरी पाक सेना, हूतियों ने खदेड़ा? जीत गया ईरान! Saudi Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers