Responsive Scrollable Menu

SC-ST अत्याचार के लंबित मामलों पर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश, बोले- पीड़ित को न्याय के लिए न भटकना पड़े

SC-ST अत्याचार के लंबित मामलों को लेकर उत्तराखंड सरकार अब पुलिस जांच से लेकर कोर्ट में चल रही सुनवाई तक हर कदम की नियमित समीक्षा करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खासकर लंबे समय से अटके और गंभीर मामलों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पीड़ितों को मिलने वाली राहत राशि में देरी के मामलों को भी अलग से देखा जाएगा और जरूरत पड़ने पर परिवार को इलाज, सुरक्षा, बच्चों की पढ़ाई और पुनर्वास में भी मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री मंगलवार को सचिवालय में SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम को लेकर बनी राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक ले रहे थे। इस दौरान वर्ष 2024 से अब तक लंबित पुलिस जांच का मुद्दा सामने आया तो उन्होंने देरी की वजह की समीक्षा कर मामलों को समय पर पूरा करने को कहा। लंबे समय से अटके गंभीर मामलों में पुलिस और प्रशासन के साथ सरकारी वकील भी तालमेल बनाकर काम करेंगे, वहीं विशेष न्यायालयों में चल रहे पुराने मामलों की नियमित समीक्षा के साथ जरूरत पड़ने पर विशेष सरकारी वकील उपलब्ध कराए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा कि पूरी कवायद सिर्फ मामलों की समीक्षा तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, पीड़ित को समय पर न्याय और मदद मिलना भी उतना ही जरूरी है। इसी के चलते राहत राशि के भुगतान में देरी न करने और जहां पहले से देरी हुई है, उन मामलों को अलग से देखने के निर्देश दिए गए हैं।

आर्थिक मदद देकर खत्म नहीं होगी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने बैठक में पीड़ित परिवारों की मदद का दायरा बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी परिवार को आर्थिक मदद देने के बाद मामला खत्म नहीं माना जाए, जरूरत के मुताबिक इलाज और सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। घटना के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तो उन्हें छात्रवृत्ति और दूसरी शैक्षणिक योजनाओं से भी जोड़ा जाए।

गंभीर और संवेदनशील मामलों में पीड़ित और उसके परिवार की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए जरूरत के मुताबिक काउंसलिंग और पुनर्वास में भी मदद देने को कहा गया है। हर जिले में ऐसे मामलों पर वरिष्ठ स्तर से नजर रखी जाएगी, ताकि जांच या राहत के मामले लंबे समय तक अटके न रहें।

मामलों पर नजर रखने के लिए बनेगा डिजिटल सिस्टम

SC-ST अत्याचार से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए डिजिटल सिस्टम तैयार करने पर भी काम होगा। मुख्यमंत्री ने पुलिस जांच, कोर्ट में मामले की स्थिति, राहत राशि और पीड़ित को मिलने वाली दूसरी मदद की शासन स्तर पर निगरानी के लिए यह सिस्टम विकसित करने को कहा है। जिन जिलों में जांच, मामलों के निपटारे या राहत देने में अपेक्षित प्रगति नहीं है, उनकी अलग से समीक्षा होगी।

पीड़ित के साथ पुलिस का व्यवहार भी बैठक में चर्चा का हिस्सा रहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून के प्रावधानों और संवेदनशील मामलों की जांच को लेकर नियमित प्रशिक्षण देने को कहा है। वहीं गांव और दूरदराज के इलाकों में लोगों को उनके कानूनी अधिकार और पीड़ितों को मिलने वाली मदद की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने बैठक के आखिर में अधिकारियों से कहा कि लिए गए फैसले केवल कागजों तक सीमित न रहें। हर फैसले के लिए जिम्मेदारी और समय तय हो और उसकी नियमित समीक्षा की जाए, ताकि पीड़ित को न्याय और मदद के लिए भटकना न पड़े।

Continue reading on the app

Khabre Asardar Full: Bihar के Jamui में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने पैर में गोली मारी

जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में बिहार पुलिस फुल एक्शन में दिख रही है..इस वारदात के मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और सरेआम बदसलूकी के मामले का वीडियो वायरल होने के बाद से ही बिहार सरकार पर गंभीर सवाल उठ रहे थे। लेकिन पुलिस ने मुख्य़ आरोपी समेत कुल पांच लोगों को पकड़ लिया, जिसमें तीन नाबालिग भी हैं। दो मुख्य आरोपियों को तो पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया| #JamuiCase #JamuiNews #NandanYadav #JamuiEncounter #BiharPolice #BiharNews #JamuiCrime #samratchaudhary #tvchunks #atwebvideos Jamui Case, Jamui News, Jamui Viral Video, Jamui Girl Harassment Case, Jamui Student Case, Nandan Yadav Arrest, Nandan Yadav Encounter, Jamui Police Encounter, Bihar Police Action, Bihar Crime News, Jamui Crime आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Day-4: क्रिकेट में चमका गोल्ड, बैडमिंटन और वुशु में मेडल पक्का, हॉकी और बॉक्सिंग में भी जीत, जानें कैसा भारत के लिए चौथा दिन

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए चौथा दिन मिलाजुला रहा. हालांकि, गोल्ड मेडल का इंतजार जरूर खत्म हुआ. भारत की महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड अपने नाम किया. इसके अलावा पुरुष बैडमिंटन टीम के साथ वुशु में भी भारत के मेडल पक्के हुए. निशानेबाजी में भारतीय शूटर्स के लिए चौथा दिन कुछ खास नहीं रहा. Tue, 22 Sep 2026 19:32:10 +0530

  Videos
See all

Mahabahas LIVE: CM Yogi बोले, 'नौकरी ना गिन पाओ, शिवपाल को बताओ'! | UP Politics | UP News | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T14:14:19+00:00

Bihar Jamui Encounter : जमुई केस में मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T14:17:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers