Responsive Scrollable Menu

Bollywood Wrap Up | National Film Awards 2026 | गुजरात के केवड़िया में सजी दिग्गजों की महफिल | Anant Nag, Mammootty, Yami Gautam ने जीता अवॉर्ड

आज का दिन भारतीय सिनेमा और मनोरंजन जगत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों, नए प्रोजेक्ट्स और कई भावुक क्षणों से भरा रहा। गुजरात के केवड़िया में पहली बार राष्ट्रीय राजधानी से बाहर आयोजित हुए '72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' समारोह ने जहां दिग्गजों को सम्मानित कर देश का मान बढ़ाया, वहीं दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के आकस्मिक निधन की खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। एक तरफ 150 करोड़ रुपये के विशाल बजट में बन रही एपिक फिल्म 'महावीर कर्ण' के फर्स्ट-लुक पोस्टर में राघव लॉरेंस के दमदार अवतार ने फैंस को रोमांचित किया, तो दूसरी ओर बॉलीवुड संगीतकार जॉय बरुआ ने NASA के 'कॉस्मिक रैप्सोडी' प्रोजेक्ट से जुड़कर भारत का परचम वैश्विक पटल पर लहराया। इस बीच, 'बिग बॉस 20' के घर में उठते विवादों के बीच 'पंचायत' फेम आसिफ खान की पत्नी ज़ेबा ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए अपनी शादी और पति का मजबूती से पक्ष रखा।

.................................................................................................................................................

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: गुजरात के केवड़िया में सजी दिग्गजों की महफिल
इतिहास में पहली बार यह समारोह दिल्ली से बाहर आयोजित किया गया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया। दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को
'दादा साहेब फाल्के पुरस्कार' से नवाजा गया, जबकि यामी गौतम (आर्टिकल 370)
को बेस्ट एक्ट्रेस और ममूटी व कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला
'काकोरी' ने बेस्ट बायोग्राफिकल, हिस्टोरिकल रिकंस्ट्रक्शन और कंपाइलेशन फिल्म का अवॉर्ड जीता
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी से पहले धनुष और कार्तिक आर्यन एक साथ नजर आए
कार्तिक को 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है, 
जबकि धनुष को 'कैप्टन मिलर' के लिए स्पेशल मेंशन मिला है

.................................................................................................................................................
अदनान सामी के घर में छिपा करोड़ों का खजाना!
फराह खान ने अदनान के लोखंडवाला स्थित पेंटहाउस का होम टूर किया
अदनान सामी के मुंबई स्थित घर में दुर्लभ रिकॉर्ड, ऐतिहासिक पांडुलिपियां
और अनोखी कलाकृतियां मौजूद हैं। फराह खान के होम टूर में बीथोवन की 
मूल पांडुलिपि, ‘आलम आरा’ रिकॉर्ड और खास म्यूजिक कलेक्शन दिखा
अदनान के घर की दीवार पर  हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर के रिकॉर्ड सजे है।
इसमें ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘यादों की बारात’, ‘आराधना’, ‘पाकीजा’, 
‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘शोले’ और ‘बैजू बावरा’ जैसी फिल्मों से जुड़े रिकॉर्ड शामिल हैं
अदनान का कलेक्शन सिर्फ हिंदी फिल्मों और भारतीय संगीत तक सीमित नहीं है
उनके घर में दुनिया के मशहूर म्यूजिकल आइकन्स से जुड़े रिकॉर्ड भी मौजूद हैं 
दीवारों पर द बीटल्स और एल्विस प्रेस्ली से संबंधित गोल्ड रिकॉर्ड नजर आते हैं

.................................................................................................................................................
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया
रानी ने कई बार बताया था कि उनकी मां उनके अभिनय और जीवन की बड़ी प्रेरणा थीं
कृष्णा मुखर्जी के परिवार ने बयान में उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा
कि यह उनके लिए बेहद दुख की घड़ी है। परिवार ने लोगों
से इस मुश्किल समय में निजता बनाए रखने की अपील की है
साथ ही उन्होंने कृष्णा मुखर्जी को लेकर मिल रहे प्यार, 
प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए सभी का आभार जताया
रानी मुखर्जी अपनी मां के बेहद करीब थीं और कई मौकों पर वह 
उनके साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं

.................................................................................................................................................

महावीर कर्ण लुक आउट: 150 करोड़ के महाकाव्य में 'कर्ण' बने राघव लॉरेंस
रमेश वर्मा के निर्देशन में बन रही भव्य पौराणिक 
फिल्म 'महावीर कर्ण' से राघव लॉरेंस का पहला लुक जारी कर दिया गया है
150 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हो रही यह 
फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी
पोस्टर में राघव लॉरेंस महाभारत के दानवीर और पराक्रमी 
योद्धा 'कर्ण' के बेहद प्रभावशाली रूप में नजर आ रहे हैं
फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

.................................................................................................................................................
'बिग बॉस 20' में ड्रामा: आसिफ खान और लव गिल 
के वायरल वीडियो पर पत्नी ज़ेबा ने ट्रोल्स को दिया जवाब
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में 'पंचायत' फेम अभिनेता
आसिफ खान और सह-कंटेस्टेंट लवप्रीत गिल (लव गिल) 
की नजदीकियों वाले वायरल वीडियो पर आसिफ की पत्नी ज़ेबा ने चुप्पी तोड़ी है
सोशल मीडिया पर उठे सवालों का जवाब देते हुए ज़ेबा ने लिखा—"बहुत हो गया"। 
उन्होंने फैंस से चंद सेकंड की क्लिप्स के आधार पर उनकी शादी और 
चरित्र को जज न करने की अपील की और कहा कि उनका रिश्ता बहुत मजबूत है

.................................................................................................................................................

Continue reading on the app

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, मोबाइल फोन स्क्रीन प्रोटेक्टर के लिए नए नियम जारी, 1 अप्रैल 2027 से होंगे लागू

मोबाइल फोन यूजेस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्र सरकार ने स्क्रीन प्रोटेक्टर की गुणवत्ता को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नए नियमों को लेकर इलेक्ट्रॉनिकी एवं  सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोमवार को अधिसूचना जारी की है। अब स्क्रीन प्रोटेक्ट को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैन्डर्ड (BIS) दायरे में शामिल किया गया है।

कंपलसरी रजिस्ट्रेशन ऑर्डर 2021 में संशोधन किए गए हैं। नए नियमों के तहत अब स्क्रीन कार्ड के लिए बीआईएस रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। बाजार में बिकने वाले स्क्रीन प्रोटेक्टर की गुणवत्ता के लिए एक मानक तय किया गया है। यह बदलाव भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 2016 के विभिन्न प्रावधानों के तहत उठाया गया है।

1 अप्रैल से नए नियम लागू

अधिसूचना के मुताबिक नए नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे। इस फैसले से मार्केट में मिलने वाली खराब क्वालिटी के स्क्रीन गार्ड की बिक्री में कमी आ सकती है। हालांकि कीमतों में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। स्क्रीन प्रोटेक्टर के लिए मानक संख्या “19348.2025” स्टैंडर्ड तय किया गया है। स्टैंडर्ड का नाम “ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर- स्पेसिफिकेशन” रखा गया है।

कंपनियों और ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा?

भारत में बड़ी संख्या में मोबाइल यूजर्स स्क्रीन प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करते हैं। मार्केट में चीनी आयात बहुत अधिक है। वर्तमान में इसकी कीमत 20 रुपये से लेकर 100 रुपये से अधिक होती है। सस्ते स्क्रीन गार्ड जल्दी खराब हो जाते हैं, फोन डिस्प्ले पर स्क्रैच और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नए नियम लागू होने के बाद कंपनियों को नए मानदंडों  मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री के दौरान करना होगा। इसके बाद गुणवत्ता में सुधार होने के साथ-साथ कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।


Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया ने 72 घंटे में बदली ICC T20 रैंकिंग, जापान को हराकर छीना अपना ताज

भारतीय टीम को जापान के खिलाफ पहले ही मैच में काफी पापड़ बेलने पड़ गए लेकिन किसी तरह उसने 2 रन से जीत दर्ज की. इस जीत ने एक बार फिर ICC रैंकिंग में बदलाव कर दिया. Tue, 22 Sep 2026 22:57:21 +0530

  Videos
See all

US President Donald Trump addresses UN General Assembly. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T18:58:11+00:00

Jammu News: पेड़ के तने में दिखी Hanuman Ji की आकृति! दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ | Jammu #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T19:00:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers