Responsive Scrollable Menu

स्पाइसजेट की वित्तीय और परिचालन स्थिति पर सरकार की कड़ी नजर, सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं: नागर विमानन मंत्री

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने मंगलवार को कहा कि सरकार और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) स्पाइसजेट की वित्तीय और परिचालन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में यात्री सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।

स्पाइसजेट की स्थिति पर सरकार की निगरानी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि डीजीसीए को एयरलाइन के परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन दोनों की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जा सके।

नायडू ने कहा कि नियामक लगातार स्पाइसजेट के प्रदर्शन की निगरानी कर रहा है और एयरलाइन के साथ नियमित संवाद बनाए हुए है। सरकार भी कंपनी के साथ बातचीत कर रही है और उसे अपनी परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि वह अपने कारोबार को स्थिर कर सके।

स्पाइसजेट पिछले कुछ समय से वित्तीय दबाव, घटते विमान बेड़े और घरेलू बाजार हिस्सेदारी में कमी जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। एयरलाइन परिचालन क्षमता बहाल करने और वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पूंजी जुटाने के प्रयास कर रही है।

मंत्री ने बताया कि स्पाइसजेट इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) के तहत वित्तीय सहायता की संभावनाएं भी तलाश रही है। हाल ही में सरकार ने इस योजना का विस्तार कर विमानन क्षेत्र को राहत देने के लिए विशेष प्रावधान किए हैं।

इस महीने सरकार ने ईसीएलजीएस 5.0 को मंजूरी देते हुए विमानन क्षेत्र के लिए 5,000 करोड़ रुपए के लक्षित ऋण समर्थन की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य एयरलाइंस को वित्तीय दबाव कम करने में मदद करना है।

सरकार के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव, एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की ऊंची कीमतें, हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंध और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कमी जैसी वजहों से विमानन उद्योग दबाव में है।

इन चुनौतियों के बावजूद नागर विमानन मंत्री ने दोहराया कि सुरक्षा मानकों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मंत्रालय और डीजीसीए यह सुनिश्चित करने पर फोकस कर रहे हैं कि वित्तीय या परिचालन चुनौतियों का असर नियामकीय अनुपालन और यात्रियों की सुरक्षा पर न पड़े।

स्पाइसजेट के साथ सरकार का यह निरंतर संवाद ऐसे समय हो रहा है, जब एयरलाइन भारत के तेजी से बढ़ते विमानन बाजार में अपनी क्षमता बढ़ाने, वित्तीय स्थिति सुधारने और खोई हुई बाजार हिस्सेदारी वापस हासिल करने की कोशिश कर रही है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

प्रभास की मेगा बजट 'फौजी' हुई पोस्टपोन, 3 दिसंबर को नहीं होगी रिलीज, मेकर्स को किस बात का लगा डर?

Prabhas Fauzi Release Delayed: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की मेगा बजट फिल्म 'फौजी' (Fauzi) को लेकर फैंस के बीच काफी लंबे समय से क्रेज देखा जा रहा था. फैंस उन्हें राजा साब के बाद बड़े पर्दे पर दोबारा देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे. हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर जो खबर सामने आई है, उसने फैंस को निराश कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, प्रभास की फौजी की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है. हनु राघवपुड़ी के निर्देशन में बन रही ये पीरियड ड्रामा फिल्म पहले 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फैंस को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.आइए जानते हैं कि मेकर्स ने ये फैसला क्यों लिया, क्या उन्हें किसी दूसरी फिल्म से क्लैश होना डर था या इसके पीछे की कोई और वजह है. 

मेकर्स को किस बात का लगा डर?

फौजी के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 3 दिसंतबर 2026 रखी थी. इसी महीने शाहरुख खान की किंग भी रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर काफी बज बना हुआ है. ऐसे में समझा रहा है कि फौजी के मेकर्स ने क्लैश के डर से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे किए जा रहे हैं कि मेकर्स ने ये फैसला इसलिए लिया है, ताकि शाहरुख खान की फिल्म की वजह से उन्हें नुकसान न उठाना पड़ जाए. दरअसल, साउथ की फिल्मों को बड़ी संख्या में हिंदी ऑडियंस पसंद करती है. ऐसे में एक समय दो बड़ी फिल्मों के रिलीज होने से फौजी के लिए रिस्क हो सकता है. बहरहाल, आपको यहां पर साफ कर दें कि मेकर्स ने किसी डर की वजह से फिल्म की रिलीज डेट टालने का फैसला नहीं लिया है. इसकी कुछ और वजह है.

'फौजी' की रिलीज डेट क्यों टली?

हाल में फौजी के मेकर्स ने ऐलान किया कि वो प्रभास की अपकमिंग  फिल्म फौजी को पोस्टपोन कर रहे हैं. हालांकि, उनकी ओर से रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई. ऐसे में अब फिल्म अपनी तय रिलीज डेट पर सिमेमाघरों में दस्तक नहीं देगी. फिल्म के प्रोड्यूसर रवि शंकर ने एक्टर नानी की अपकमिंग फिल्म द पैराडाइज के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान बताया कि फौजी की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा, 'फिल्म को पूरा करने के लिए हमें थोड़ा और समय चाहिए, इसलिए इसकी रिलीज डेट को थोड़ा आगे बढ़ाया जा रहा है. ये नेक्स्ट लेवल की फिल्म है. आपने 'बाहुबली' के बाद प्रभास को इतने शानदार लुक में नहीं देखा होगा. ये उसी स्तर की फिल्म है. हालांकि, फिल्म को थोड़ा आगे बढ़ाने के लिए माफी. आप इसे पूरी जिंदगी याद रखेंगे. ये बहुत बड़ी और शानदार फिल्म है.'

दिसंबर में इन फिल्मों से होता मुकाबला

अगर फौजी अपनी तय रिलीज डेट पर रिलीज होती तो इसकी टक्कर तीन बड़ी फिल्मों से होती है. दरअसल,  4 दिसंबर को नागा चैतन्य की 'वृषकर्मा' और दुलकर सलमान की 'श्री श्री'  रिलीज हो रही है. इसके अलावा शाहरुख खान की किंग भी इसी महीने रिलीज होने के लिए तैयार है. ऐसे में फौजी की रिलीज डेट नहीं टलती तो इसका वृषकर्मा, श्रीश्री और किंग से महामुकाबला देखने के लिए मिलता. हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि फिल्म पर अभी और काम किया जा रहा है. इसी के साथ फैंस को अब 'फौजी' की नई रिलीज डेट का इंतजार करना पड़ेगा.

'फौजी' में प्रभास के साथ कौन-कौन आएगा नजर 

'फौजी' में प्रभास के साथ कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे. फिल्म में इमानवी फीमेल लीड रोल में हैं. उनके अलावा अनुपम खेर, जया प्रदा, मिथुन चक्रवर्ती और चैत्रा जे. आचार जैसे अहम कलाकार भी इसका हिस्सा हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेकर्स अब 'फौजी' को अगले साल के शुरुआत में रिलीज कर सकते हैं. लेकिन अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. कहा जा रहा है कि फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर आखिरी फैसला नेटफ्लिक्स के साथ बातचीत के बाद लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 72nd National Film Awards 2026: कहां और कितने बजे देखें 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स? कार्तिक से लेकर यामी समेत ये सितारे होंगे सम्मानित

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL-DPL में फिक्सिंग के लगे आरोप, युवा क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी, कानूनी कार्रवाई की दी धमकी

एक स्टिंग ऑपरेशन में दिल्ली के रहने वाले पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर ने दावा किया था कि उसने IPL 2025 और DPL में 2 टीमों की प्लेइंग-11 सट्टेबाजों को बताई और इसमें एक खिलाड़ी ने उसकी मदद की Tue, 22 Sep 2026 21:02:08 +0530

  Videos
See all

Sudarshan News Live: Breaking News | Latest News | Top News | Taja Khabar | Live News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T16:16:30+00:00

UP Election 2027: यूपी में पोस्टर वॉर से मचा सियासी भूचाल! | Akhilesh Yadav | CM Yogi | BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T16:15:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers