टाइगुन-टिगुआन ने किया 'सरेंडर', नई नवेली टेरॉन भी छूटी पीछे; VW की ये कार एक बार फिर बनी नंबर-1
कंपनी के पोर्टफोलियो में वर्टूस सेडान की डिमांड सबसे ज्यादा है। इस कार के पास कंपनी के कुल मार्केट शेयर का करीब 57% हिस्सा है। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में टेरॉन SUV को शामिल किया है, लेकिन अभी इसकी बिक्री ने रफ्तार नहीं पकड़ी है।
Manushi Chhillar: सलमान खान की अपील के बाद भी नहीं माने पैपराजी, मानुषी छिल्लर के साथ की घटिया हरकत; VIDEO
Manushi Chhillar: मानुषी छिल्लर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मुंबई एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस ने पैपराजी से पीछे से ली गई तस्वीरें डिलीट करने को कहा। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे शॉट्स शेयर न किए जाएं।
कैमरे के सामने पोज देती दिखीं
22 सितंबर को मानुषी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं। कार से उतरने के बाद उन्होंने पैपराजी को देखकर मुस्कुराते हुए पोज दिए और कुछ देर कैमरों के सामने रुकीं। इसके बाद जब वह एयरपोर्ट के अंदर जाने लगीं, तभी उनकी नजर इस बात पर गई कि कुछ फोटोग्राफर्स पीछे से उनकी तस्वीरें ले रहे हैं।
बोलीं- बैक शॉट्स मत डालना
मानुषी ने पैपराजी से सीधे उन तस्वीरों को डिलीट करने के लिए कहा। एक वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही हैं, “प्लीज इसे डिलीट कर दो। कोई बैक शॉट मत डालना।”
सलमान ने भी उठाया था मुद्दा
मानुषी का यह वीडियो सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ में उठाए गए मुद्दे के कुछ समय बाद सामने आया है। सलमान ने शो में एक्ट्रेसेस की असहज तस्वीरें लेने और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर बात की थी। उन्होंने कुछ पैपराजी फोटोग्राफर्स पर महिलाओं की तस्वीरें ऐसे एंगल से लेने को लेकर सवाल उठाए थे, जिससे वे असहज हो सकती हैं। सलमान ने यह भी कहा था कि ऐसी तस्वीरों को देखने और उन पर प्रतिक्रिया देने वाले लोगों की भी इसमें जिम्मेदारी है।
पहले भी आवाज उठा चुकी हैं एक्ट्रेसेस
मानुषी से पहले जाह्नवी कपूर, नेहा भसीन, नेहा धूपिया, आयशा खान, रश्मि देसाई और शनाया कपूर समेत कई एक्ट्रेसेस पैपराजी के फोटो लेने के तरीके पर आपत्ति जता चुकी हैं। इन एक्ट्रेसेस ने ऐसे एंगल से तस्वीरें लेने पर नाराजगी जताई है, जिनसे उन्हें असहज महसूस होता है।
यह भी पढ़े- पैपराजी की हरकत पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘गलत एंगल से फोटो लें, तो घूम के चांटा मारो’
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi










