Responsive Scrollable Menu

AAJTAK 2 LIVE | BIHAR JAMUI MOLESTATION CASE| हाफ-एनकाउंटर के बाद पुलिस का अगला एक्शन क्या?|AT2 LIVE

बिहार के शर्मसार करने वाली जमुई की घटना के बाद बिहार पुलिस निंद से जाग गई है. आज बिहार पुलिस फुल एक्शन में दिख रही है. दरिंदगी की वायरल वीडियो के बाद बिहार की पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और सरेआम बदसलूकी के मामले का वीडियो वायरल होने के बाद से ही बिहार सरकार पर गंभीर सवाल उठ रहे थे। इसके बाद बिहार पुलिस एक्शन में आई और इस घटने के मुख्य आरोपी समेत कुल पांच लोगों को पकड़ लिया है. जिसमें तीन नाबालिग भी हैं। दो मुख्य आरोपियों को तो पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर पाई. The Bihar Police have swung into action following the shocking incident in Jamui that brought disgrace to the state. Today, the force appears to be in full operational mode. After a video of the brutal act went viral, the police arrested the prime accused, Nandan Yadav, following an encounter. Serious questions had been raised against the Bihar government after the video surfaced, showing the molestation and public harassment of a Class 10 student in Jamui. Subsequently, the police took action and apprehended a total of five individuals—including the prime accused—three of whom are minors. Two of the main accused were arrested following a police encounter. #bihar #Jamui #biharjamuimolestationcase #JamuiViralVideo #BiharNews #JamuiNews #ViralVideo #BiharPolice #JamuiCouple #aajtak2live #at2live आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

नंदीग्राम उपचुनाव लड़ सकेंगे कांग्रेस उम्मीदवार, फिलहाल जेल में:कलकत्ता हाईकोर्ट बोला- जमानत मिले तो सरकार ठीक से चुनाव लड़ने दे; प्रधान पर 11 केस दर्ज

कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल सरकार के वकील से कहा कि जमानत मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को चुनाव लड़ने दिया जाए। मिलन प्रधान नंदीग्राम उपचुनाव में उम्मीदवार हैं। वह पांच आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हैं और फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। हल्दिया सब-डिविजनल कोर्ट ने उन्हें शनिवार को चार मामलों में 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। ये मामले 2007 के नंदीग्राम से जुड़े हैं। इसके बाद सोमवार को कांथी कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के करीब दो दशक पुराने मामले में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नंदीग्राम में उपचुनाव 6 अक्टूबर को होगा। प्रचार 4 अक्टूबर को खत्म होगा और वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी। पांच मामलों में गिरफ्तारी कांग्रेस प्रत्याशी के वकील अयान भट्टाचार्य ने कहा था कि वह कांथी कोर्ट के आदेश को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। मिलन प्रधान ने सोमवार को छह मामलों में पुलिस की जबरन कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की थी। इस याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि इनमें से पांच मामले पिछली सरकार ने वापस ले लिए थे। राज्य सरकार ने यह भी बताया कि बाकी एक मामले में मिलन प्रधान वांटेड नहीं हैं। प्रधान के वकील ने कहा कि उन्हें 18 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। वकील के मुताबिक, ये मामले 2007 में नंदीग्राम में जमीन अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान दर्ज हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC धड़े से समर्थन मिलने के बाद प्रधान को गिरफ्तार किया गया। जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने राज्य सरकार का पक्ष रख रहे एडिशनल एडवोकेट जनरल राजदीप मजूमदार से मौखिक रूप से कहा कि जमानत मिलने पर प्रधान को ठीक से चुनाव लड़ने दिया जाए। राज्य सरकार ने 11 मामलों की जानकारी दी जस्टिस भट्टाचार्य की कोर्ट में एडिशनल एडवोकेट जनरल ने बताया कि प्रधान के खिलाफ कुल 11 आपराधिक मामले हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान के वकील ने जिन छह मामलों में सुरक्षा मांगी है, उनमें वह वांटेड नहीं हैं। मजूमदार ने बताया कि इन छह मामलों में पांच पिछली सरकार ने वापस ले लिए थे। उन्होंने यह भी कहा कि नंदीग्राम थाने में दर्ज एक अन्य मामले में प्रधान आरोपी नहीं हैं। जस्टिस भट्टाचार्य ने कहा कि ऐसी स्थिति में इन छह मामलों में कोई आदेश देने की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 12 अक्टूबर को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। प्रधान के वकील ने कोर्ट में कहा कि वह उन पांच मामलों में राहत नहीं मांग रहे हैं, जिनमें प्रधान पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने वारंट की कार्रवाई को नियमित बताया दूसरी ओर, एडिशनल एडवोकेट जनरल ने कहा कि प्रधान की गिरफ्तारी निचली अदालत के जारी वारंट के आधार पर हुई है। यह वारंट 2007 के एक आपराधिक मामले में जारी हुआ था और 2021 से लंबित था। उन्होंने कहा कि किसी इलाके में चुनाव होने पर चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार संबंधित पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी होती है कि मतदान से पहले सभी गिरफ्तारी वारंट पर कार्रवाई करे। एडिशनल एडवोकेट जनरल ने बताया कि इस मामले में जिन अन्य आरोपियों के खिलाफ वारंट लंबित थे, उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। प्रधान के वकील ने पुलिस से यह जानकारी देने की मांग की कि 11 मामलों के अलावा उनके खिलाफ कोई और आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं। दोनों निचली अदालतों के आदेशों से प्रधान के लिए खुद प्रचार करने का मौका लगभग खत्म हो गया है। वह तभी प्रचार कर सकेंगे, जब उन्हें जमानत मिल जाएगी। अधिकारी के सीट छोड़ने के बाद उपचुनाव मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट जीती थी। उन्होंने कोलकाता की भवानीपुर सीट से भी जीत दर्ज की। इसके बाद सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट छोड़ दी। चुनाव आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा की। नंदीग्राम का पश्चिम बंगाल की राजनीति में खास स्थान रहा है। 2007 में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले जमीन अधिग्रहण विरोधी आंदोलन में सुवेंदु अधिकारी ने मदद की थी। इस आंदोलन की पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा सरकार के 2011 में सत्ता से बाहर होने में बड़ी भूमिका रही थी।

Continue reading on the app

  Sports

5 फिफ्टी, 1 शतक और 600 से ज्यादा रन... गेंदबाजों के लिए कब्रगाह बना लीड्स वनडे, अंतिम ओवर में श्रीलंका की इंग्लैंड पर रोमांचक जीत

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स वनडे में इंग्लैंड को 16 रन से हरा दिया. मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस की शतकीय पारी से निर्धारित 50 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में मेजबान इंग्लैंड 50 ओवर के खेल में 305 रन ही बना पाई. Fri, 25 Sep 2026 07:56:01 +0530

  Videos
See all

Sikkin में कुदरत का कहर: भारी बारिश और Landslide से मचा हाहाकार, रिम्बी गांव में भारी नुकसान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T02:31:05+00:00

Xi Jinping US Visit 2026: Trump ने व्हाइट हाउस में जिनपिंग का किया भव्य स्वागत #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T02:33:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers