Rani Mukerji की माँ कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी माँ कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार, 22 सितंबर को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस दुखद खबर की पुष्टि यश राज फिल्म्स (YRF) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर की है। हालांकि, उनके निधन के कारणों के बारे में अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। कृष्णा मुखर्जी के निधन की खबर सामने आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
YRF के बयान में कहा गया, "भारी मन से हम यह जानकारी दे रहे हैं कि रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी (75) का आज दोपहर निधन हो गया। परिवार आपके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए बहुत आभारी है और इस गहरे दुख के समय में सम्मानपूर्वक प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध करता है।"
कृष्णा मुखर्जी को कई सालों से कई पब्लिक इवेंट्स में एक्टर के साथ देखा जाता रहा है और वे लोगों के बीच जानी-पहचानी हस्ती थीं।
रानी ने अक्सर अपनी माँ के साथ अपने करीबी रिश्ते के बारे में बात की है। कृष्णा मुखर्जी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़ी थीं और उन्होंने प्लेबैक सिंगर के तौर पर काम किया था।
रानी मुखर्जी का करियर
अपनी मां के बेहद करीब रहने वाली रानी मुखर्जी ने भारतीय सिनेमा को 'गुलाम', 'कुछ कुछ होता है', 'साथिया', 'हम तुम', 'ब्लैक' और 'हिचकी' जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं। हाल ही में वे 2026 में रिलीज हुई अपनी बहुचर्चित फिल्म 'मर्दानी 3' में एक बार फिर निडर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के मुख्य किरदार में नजर आई थीं।
दुख की इस घड़ी में पूरी फिल्म इंडस्ट्री, सह-कलाकार और प्रशंसक सोशल मीडिया के जरिए मुखर्जी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।
Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi
'भारत की सुनहरी दहाड़': एशियन गेम्स में विमेंस क्रिकेट टीम ने दिलाया पहला गोल्ड, तो लगा बधाईयों का तांता
एशियन गेम्स 2026 के महामंच पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने तूफानी खेल से इतिहास रचते हुए देश की झोली में पहला गोल्ड मेडल डाल दिया है. खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने विरोधी श्रीलंका को खेल के हर मोर्चे पर पस्त करते हुए 147 रनों के भारी-भरकम अंतर से धूल चटा दी. इस एकतरफा और धमाकेदार जीत के साथ ही पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया है. भारतीय बेटियों के इस पराक्रम पर केंद्र सरकार के शीर्ष मंत्रियों ने भी खुलकर सराहना की है और सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का तांता लग गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18





